नारायणपुर। धौड़ाई से बड़ी खबर सामने आ रही है। धौड़ाई और परिवार के बीच में विस्फोट हो गया है। जिसमे बड़ी संख्या में जवान घायल हुए हैं। तीन जवान शहीद हो गए हैं। नक्सलियों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है, जिसमे जवानों से भरी बस के सामने विस्फोट किया है जिससे बस अनियंत्रित हो कर पलट गई हैं। बस पलटने के कारण लगभग 13 जवान गंभीर रूप से घायल हुए है। जवानों को नारायणपुर में इलाज के लिए लाया गया है। गंभीर रूप से घायल जवानों को रायपुर लाया जाएगा।










