भारत के खिलाफ पाकिस्तान और चीन मिलकर फिर किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने की तैयारी कर रहे हैं। हाल में ही पुंछ जिले की सीमा के पार बड़ी संख्या में हथियार और सेना के अतिरिक्त जवानों को तैनात की गई है। साथ ही वहां के गांवों को भी आमलोगों से खाली कराया गया है। पाकिस्तानी और चीनी सैनिकों की यह हरकत उनके नापाक इरादे की ओर संकेत कर रही है।
पुंछ जिले के खड़ी करमाड़ा और देगवार सेक्टर के उस पार पाकिस्तानी इलाके के तोली पीर में कई दिन से पाकिस्तानी सैनिकों की तरफ से काफी हलचल देखी जा रही है। वह नियंत्रण रेखा के नजदीक सेना का जमावड़ा और आधुनिक हथियार इकट्ठे कर रहा है। इस काम में हेलीकाप्टर और बुलेटप्रूफ गाड़ियों की सहायता ली जा रही है। वहीं, तोली पीर इलाके के नजदीकी गांव से ग्रामीणों को जबरन निकाल कर गांव को खाली करवाया गया है। गांववासियों को तहसील बाग में भेज दिया गया है। तोली पीर इलाके में पाकिस्तानी सैनिक हरकत में हैं।
जानकारी के अनुसार हाल के दिनों में स्थानीय लोगों को बताया गया था कि पाकिस्तानी सेना और अन्य किसी मित्र देश्ा की सेना का साझा युद्धाभ्यास होगा, लेकिन कुछ दिनों के बाद इलाके को सैन्य छावनी में बदल दिया गया और लोगों को इलाका खाली करने के आदेश जारी कर दिए गए। जो लोग वहां से नहीं निकले, उन्हें जबरन निकाल कर तहसील बाग में भेज दिया गया। जब तक नए आदेश नहीं जारी होते, तब तक लोगों को तोली पीर इलाके में जाने की इजाजत नहीं है। पाकिस्तानी सैनिकों के साथ चीन की सेना भी तैनात है, जो किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने की फिराक में है। सीमा पर बढ़ती हलचल को देखकर भारतीय सेना के जवानों ने भी चौकसी पहले से अधिक बढ़ा दी है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय सभागार से मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ किया। इस...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रधानमंत्री Narendra Modi 13 मार्च को असम के Guwahati में आयोजित कार्यक्रम से देशभर के करीब 9.32 करोड़ किसानों के खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी करेंगे। इस दौरान लगभग 18,650...
By User 6 /
March 13, 2026 /
रायपुर : में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में Raipur Knife Arrest मामले में थाना पंडरी पुलिस ने अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर, 12 मार्च।शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक सरोकार को आगे बढ़ाते हुए एमएमआई नारायण हॉस्पिटल ने रायपुर के चार सरकारी विद्यालयों को बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए सहयोग प्रदान किया है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए बेहतर...
By User 6 /
March 13, 2026 /
रायपुर, 13 मार्च 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए उच्च शिक्षा विभाग की 1306 करोड़ रुपये से अधिक की अनुदान मांगें पारित कर दी गईं। अनुदान मांगों पर चर्चा का जवाब देते हुए उच्च शिक्षा मंत्री टंक...
By User 6 /
March 13, 2026 /
रायपुर, 13 मार्च 2026। प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित राज्यों की मदद के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय समिति ने वर्ष 2025 में आई बाढ़, फ्लैश फ्लड,...
By User 6 /
March 13, 2026 /
छत्तीसगढ़ : में Illegal Opium Cultivation की खबरें सामने आने के बाद राज्य सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने सभी जिलों के कलेक्टरों को अपने-अपने क्षेत्र में संभावित इलाकों का व्यापक सर्वे कराने के निर्देश...
By User 6 /
March 14, 2026 /
रायपुर, 14 मार्च 2026। प्रदेश में आर्थिक रूप से कमजोर बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से शुरू की गई मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना बड़ी सहूलियत बनकर सामने आई है। इस योजना के माध्यम से कोरोना महामारी...
By User 6 /
March 16, 2026 /
दुर्ग।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 17 मार्च को कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ विधानसभा घेराव किया जाएगा। इस प्रदर्शन में प्रदेशभर से हजारों कार्यकर्ता रायपुर पहुंचेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर तैयारियां तेज...