Google Analytics Meta Pixel निर्माण कार्यों में लापरवाही नहीं चलेगी, इंजीनियरों को अरुण साव की दोटूक - Ekhabri.com

निर्माण कार्यों में लापरवाही नहीं चलेगी, इंजीनियरों को अरुण साव की दोटूक

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सड़क, पुल और भवन निर्माण कार्यों की गुणवत्ता बेहतर बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग ने प्रदेशभर के अभियंताओं के लिए राज्य स्तरीय कार्यशाला ‘निर्माण मंथन’ का आयोजन किया। रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यशाला में उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने अभियंताओं को संबोधित करते हुए स्पष्ट कहा कि कार्यालय से लेकर फील्ड तक सक्रियता दिखाएं और निर्माण कार्यों में गुणवत्ता तथा समयबद्धता को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।

 

एक दिवसीय कार्यशाला में प्रदेशभर के मुख्य अभियंताओं, अधीक्षण अभियंताओं, कार्यपालन अभियंताओं, सहायक अभियंताओं और उप अभियंताओं ने हिस्सा लिया। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर के विशेषज्ञों और विभाग के वरिष्ठ अभियंताओं ने सड़क, पुल एवं भवन निर्माण, गुणवत्ता नियंत्रण, सर्वेक्षण, प्राक्कलन, निविदा प्रक्रिया और सड़कों के रखरखाव जैसे महत्वपूर्ण तकनीकी विषयों पर प्रशिक्षण दिया।

विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में अभियंताओं की अहम भूमिका

 

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि लोक निर्माण विभाग राज्य के विकास का ग्रोथ इंजन है। अभियंता विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के शिल्पकार हैं और उन्हें अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी गंभीरता एवं सक्रियता से करना चाहिए। छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद पिछले 26 वर्षों में प्रदेश में हुए बड़े बदलावों में लोक निर्माण विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। विभाग ने अधोसंरचना विकास के माध्यम से प्रदेश की प्रगति को नई दिशा दी है।

 

उन्होंने कहा कि नक्सलवाद के विरुद्ध मिली सफलता के बाद अब प्रदेश में विकास कार्यों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार हुआ है। ऐसे में अभियंताओं को अपनी क्षमता, दक्षता और तकनीकी ज्ञान का बेहतर उपयोग करते हुए विकास कार्यों को गति देनी चाहिए।

 

अरुण साव ने कहा कि बदलते समय के साथ नई तकनीकों, आधुनिक मशीनरी और कार्यप्रणाली को अपनाना जरूरी है। अभियंताओं को खुद को लगातार अपडेट और अपग्रेड करना चाहिए। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से पूरे विभाग की प्रतिष्ठा जुड़ी होती है। यदि किसी कार्य में खराबी या त्रुटि सामने आती है तो उससे पूरे विभाग की छवि प्रभावित होती है।

Read Also  आज “शंखनाद इन्फ्लुएंसर मीट 2024” का आयोजन, कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ नेता होंगे शामिल

 

उन्होंने अभियंताओं को निर्धारित मानकों और मापदंडों का गंभीरता से पालन करने की हिदायत देते हुए कहा कि केवल पुराने पैटर्न पर काम करने के बजाय अपने विवेक, तकनीकी दक्षता और नवाचार के साथ बेहतर परिणाम देने का प्रयास करें। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के लिए कार्यालय से लेकर फील्ड तक सक्रिय रहकर काम करना आवश्यक है।

 

फील्ड और फाइल दोनों का काम रखें दुरुस्त

 

लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने कहा कि निर्माण कार्यों को सकारात्मक सोच, अनुशासन और टीमवर्क के साथ आगे बढ़ाना चाहिए। अभियंताओं को कार्यशाला में मिली तकनीकी जानकारियों को अपने काम और फील्ड में लागू करना चाहिए।

 

उन्होंने कहा कि बेहतर निर्माण कार्यों के लिए देशभर में हो रहे उत्कृष्ट और आइकॉनिक सड़क, पुल एवं भवन निर्माण कार्यों का अध्ययन करना चाहिए। इसके लिए एक्सपोजर विजिट के माध्यम से नई तकनीकों और बेहतर कार्यप्रणालियों को समझने की जरूरत है। उन्होंने अभियंताओं को नवाचार और बेस्ट प्रैक्टिस अपनाकर उन्हें धरातल पर लागू करने के निर्देश दिए।

 

सचिव ने कहा कि निर्माण एजेंसियों और ठेकेदारों के साथ किए गए अनुबंधों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए। नई परियोजनाओं के प्रस्ताव तैयार करते समय भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखना जरूरी है। उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने के लिए ब्लैक स्पॉट को दूर करने पर विशेष जोर दिया।

 

उन्होंने अभियंताओं से कहा कि फील्ड में निर्माण कार्यों की निगरानी के साथ-साथ कार्यालयीन दस्तावेजों और फाइलों का काम भी व्यवस्थित रखें। उन्होंने उम्मीद जताई कि निर्माण मंथन कार्यशाला से विभागीय कार्यों की गुणवत्ता में सुधार आएगा और परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आएगी।

Read Also  सज गए गन्ना बाजार, आज होगा तुलसी विवाह,उठेंगे देव

 

निर्माण सामग्री की गुणवत्ता जांच के बाद ही करें भुगतान

 

लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता वीके भतपहरी ने निर्माण प्रक्रिया और गुणवत्ता नियंत्रण के तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विभाग लगातार निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में सुधार और तकनीकी उन्नयन की दिशा में काम कर रहा है।

 

उन्होंने बताया कि विभाग ने सड़कों की परफॉर्मेंस गारंटी की अवधि तीन वर्ष से बढ़ाकर पांच वर्ष कर दी है। इसका उद्देश्य सड़क निर्माण की गुणवत्ता और टिकाऊपन को बेहतर बनाना है।

 

प्रमुख अभियंता ने कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर अधिकारियों का सीधा नियंत्रण होना चाहिए। निर्माण सामग्री और कार्य की गुणवत्ता की कड़ाई से जांच एवं परीक्षण करने के बाद ही ठेकेदारों को भुगतान किया जाना चाहिए। अभियंताओं को केवल कंसल्टेंट और निर्माण एजेंसियों की रिपोर्ट पर निर्भर नहीं रहना चाहिए, बल्कि स्वयं भी निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर तकनीकी मानकों का पालन सुनिश्चित करना चाहिए।

 

उन्होंने सड़कों की मजबूती और टिकाऊपन बढ़ाने के लिए फ्लाई ऐश के उचित उपयोग की तकनीकी जानकारी भी दी।

 

सड़क, पुल और भवन निर्माण की आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण

 

लोक निर्माण विभाग की इस राज्य स्तरीय कार्यशाला में निर्माण कार्यों की प्रारंभिक तैयारी से लेकर गुणवत्ता नियंत्रण और रखरखाव तक के विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया।

 

अभियंताओं को रोलर कॉम्पैक्टेड कंक्रीट और व्हाइट टॉप कंक्रीट जैसी आधुनिक सड़क निर्माण तकनीकों की जानकारी दी गई। इसके साथ ही फ्लेक्सिबल पेवमेंट, पुल निर्माण, गुणवत्ता नियंत्रण, भवन निर्माण और भवनों के रखरखाव से जुड़े तकनीकी पहलुओं पर भी विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया।

Read Also  योगिनी एकादशी को कर संदेश, जानिए सही समय और शुभ मुहूर्त

 

कार्यशाला में सर्वेक्षण एवं प्राक्कलन तैयार करने, निविदा दस्तावेजों की प्रक्रिया और विभागीय कार्यों की ऑनलाइन निगरानी से संबंधित जानकारियां भी साझा की गईं। इसके अलावा वर्क्स एंड अकाउंट्स मॉनिटरिंग इंटीग्रेटेड सिस्टम (WAMIS), नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर के गवर्नमेंट ई-प्रोक्योरमेंट सिस्टम (GePNIC) और पंजीयन प्रक्रिया की जानकारी दी गई।

 

# एनआईटी रायपुर के विशेषज्ञों और वरिष्ठ अभियंताओं ने दिया प्रशिक्षण

 

कार्यशाला में लोक निर्माण विभाग के सेतु परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता एसके कोरी ने पुल निर्माण और गुणवत्ता नियंत्रण से संबंधित प्रशिक्षण दिया। कार्यपालन अभियंता पीके गुप्ता ने सर्वेक्षण एवं प्राक्कलन की तकनीकी जानकारी साझा की।

 

अपर सचिव एसएन श्रीवास्तव ने निविदा दस्तावेजों की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया। वहीं छत्तीसगढ़ सड़क एवं अधोसंरचना विकास निगम (CGRIDCL) के अतिरिक्त प्रबंध संचालक शशांक पाण्डेय ने WAMIS, GePNIC और पंजीयन प्रक्रियाओं पर प्रशिक्षण दिया।

 

कार्यशाला का उद्देश्य लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं की तकनीकी दक्षता बढ़ाना, आधुनिक निर्माण तकनीकों को प्रोत्साहित करना और प्रदेश में सड़क, पुल एवं भवन निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को बेहतर बनाना है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, 2 और 3 नवंबर को बारिश की संभावना

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...

फसल नुकसान पर किसानों को मिलेगी आर्थिक मदद, CM साय ने दिए निर्देश

By User 6 / October 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ के कारण फसलों को हुए नुकसान के बाद प्रभावित किसानों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को तत्काल फसल क्षति का सर्वेक्षण कराने और...

CBSE के छात्रों के लिए अहम खबर, 10 और 9 क्लास से हटाए गए यह पाठ्यक्रम

By User 6 / October 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों की विषय योजना में बदलाव किया है। नई व्यवस्था के तहत शैक्षणिक सत्र 2027-28 में कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को पर्यावरण शिक्षा...

छत्तीसगढ़ महतारी की आराधना कर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा...

अमित शाह आज करेंगे आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन

By Reporter 5 / November 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। आर्टेमिस हॉस्पिटल्स के नए अस्पताल 'आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल' का शुभारंभ आज 3 नवंबर को होगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह इस समारोह...

बाबा कार्तिक उरांव के नाम पर होगा इंजीनियरिंग कॉलेज, सीएम साय की बड़ी घोषणा  

By User 6 / October 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय समाज के महान जननायक, प्रख्यात अभियंता और पूर्व सांसद बाबा कार्तिक उरांव की जन्मशताब्दी पर उनकी आदमकद प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अंबिकापुर के शासकीय इंजीनियरिंग...

राज्योत्सव में पलक मुच्छल की आवाज पर झूमे दर्शक, छत्तीसगढ़ी कलाकारों ने बांधा समां

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 1 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की सांस्कृतिक संध्या गीत-संगीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों के नाम रही। इस दौरान छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति से लेकर बॉलीवुड संगीत तक का अनूठा संगम देखने को मिला। लोकप्रिय गायक अनुराग शर्मा, लोक...

आज से नवा रायपुर में तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का भव्य आगाज

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोकपरंपराओं और कला-संगीत का भव्य उत्सव छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 आज 1 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। नवा रायपुर अटल नगर स्थित राज्योत्सव मैदान में 1...

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण सम्मान

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव 2026 में प्रदेश की 36 विभूतियों और संस्थाओं को प्रतिष्ठित राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। कला, संस्कृति, साहित्य, पत्रकारिता, खेल, समाजसेवा, शिक्षा, कृषि, चिकित्सा, लोककला और विभिन्न क्षेत्रों में...

महादेव सट्टेबाजी एप का प्रमोटर सौरभ चंद्राकर ओमान से भारत प्रत्यर्पित

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 1 नवंबर 2026। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले के प्रमुख आरोपी और महादेव ऑनलाइन बुक सिंडिकेट के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत प्रत्यर्पित कर लिया...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *