Google Analytics Meta Pixel नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्वतंत्रता आंदोलन के महानायक : राज्यपाल उइके - Ekhabri.com

नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्वतंत्रता आंदोलन के महानायक : राज्यपाल उइके

राज्यपाल छिंदवाड़ा में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में हुई शामिल

रायपुर। नेताजी सुभाषचन्द्र बोस देश के स्वतंत्रता आंदोलन के महानायक थे। उनके राष्ट्र के प्रति त्याग एवं बलिदान की भावना ने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन को एक बिल्कुल नई दिशा और दशा प्रदान की। राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण, देश को आजाद देखने की प्रबल भावना और उनके अदम्य साहस भरे कदमों ने तत्कालीन समय में देश में एक नवीन ऊर्जा एवं उत्साह का संचार किया था। यह बात राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने अपनी संबोधन में कही। राज्यपाल मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में आयोजित नेताजी सुभाष चंद्र बोस कार्यक्रम में शामिल हुई। कार्यक्रम में 21 विभूतियों का हम परिवार द्वारा सम्मान किया गया। राज्यपाल सुश्री उइके ने कहा हम फाउंडेशन द्वारा किए गए कार्यों की सराहनीय की। राज्यपाल ने छिंदवाड़ा के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद किया। उन्होंने उन सभी सेनानियों को याद किया, जिनके बारे में लोगों को जानकारी नहीं हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के जन्म स्थान पर उनका स्मारक बनाया जाए। राज्यपाल ने कहा कि नेताजी सुभाषचंद्र बोस जी की जयंती 23 जनवरी के दिन से गणतंत्र दिवस समारोह की शुरूआत की जा रही है। उनकी जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

नेताजी दूरदृष्टि रखते थे और देश को स्वतंत्र कराने की रणनीति तैयार की

राज्यपाल ने कहा कि नेताजी दूरदृष्टि रखते थे और देश को स्वतंत्र कराने की रणनीति तैयार की। इसके लिए उन्होंने देश को भी छोड़ दिया। आजाद हिन्द फौज की कमान राष्ट्रवादी नेता रासबिहारी बोस ने नेताजी सुभाषचन्द्र बोस को सौंपी। उनके नेतृत्व में आजाद हिन्द फौज को एक संगठित स्वरूप प्रदान किया।
सुश्री उइके ने कहा- आजाद हिन्द फौज के सैनिकों का पहली बार नेतृत्व करते हुए नेताजी ने कहा था कि आजाद हिन्द फौज के सिपाहियों! आज का दिन मेरे जीवन का सर्वाधिक गौरवशाली दिन है। आज मुझे समस्त भारत को यह सूचित करते हुए अपार गौरव और अद्भूत आनन्द का अनुभव हो रहा है कि भारत की स्वाधीनता सेना का निर्माण हो गया है। यह फौज भारत को स्वतंत्र ही नहीं करेंगी वरन् स्वतंत्र भारत की भावी सेना का निर्माण भी इसी के द्वारा होगा।

Read Also  आज की टेंशन भरी दिनचर्या में पर्याप्त नींद लेना बेहद जरूरी है।

नेताजी के नारे ने हर भारतवासी के हृदय में अवर्णनीय उत्साह एवं ऊर्जा का संचार किया

राज्यपाल ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आजादी दूंगा का नारा दिया, जिसने हर भारतवासी के हृदय में अवर्णनीय उत्साह एवं ऊर्जा का संचार किया था। आजाद हिन्द फौज में पारस्परिक अभिवादन तथा युद्ध घोषणा के लिए जयहिन्द का प्रयोग किया जाता था। इससे राष्ट्रीय एकता को बल मिला। जय हिन्द का नारा आजाद हिन्द फौज तक ही सीमित न होकर आज हमारा राष्ट्रीय अभिवादन बन गया है। नेताजी सुभाषचन्द्र बोस का ओजस्वी व्यक्तित्व, अभूतपूर्व संगठन क्षमता, साहस, निष्ठा एवं नेतृत्व के अद्भूत गुण हमेशा याद किए जाएंगे। उनके विचार एवं आदर्श हमारे लिए धरोहर की तरह है और हमेशा रहेंगे। हम उनके योगदान को कभी नहीं भुला सकते हैं। इस अवसर पर विवेक बंटी साहू व निशिकांत चौधरी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

कार्यक्रम में विभिन्न प्रतिभाशाली व्यक्तियों का किया सम्मान

कार्यक्रम में 1971 के युद्धों के सैनिक एवं विभिन्न क्षेत्र में उपलब्धि हासिल करने वाले प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। रेसलिंग में शिवानी पवार, कुश्ती में पूर्वा ठाकरे, क्रिकेट में निकिता कोलटकर, बैडमिंटन में भाग्य करडे, बैडमिंटन में अभिनय साहू, बालश्री पुरस्कार में मेराज फातिमा, क्रिकेट में सृष्टि नागपुरे, मोटिवेटर में अमन जैन, पावर लिफ्टिंग में अदिती बैरागी, कुश्ती में शिखा मालवी, समाज सेवा में रिंकु मिगलानी, कोविड केयर सेंटर संचालन में अलमास खान, कोविड संक्रमितों की सेवा के क्षेत्र में डॉ. धर्मेन्द्र मरावी, जिला अधिवक्ताओं की समाज सेवा के क्षेत्र में सूर्याेदय ग्रुप और नि:शुल्क 3.55 लाख भोजन पैकेट के लिए बड़ी माता मंदिर ट्रस्ट छिंदवाड़ा, सहकारिता के क्षेत्र में के.के. सोनी तथा 1971 के युद्ध में सहभागिता निभाने वाले शंकर लाल पाल, शिवनाथ सिंह ठाकुर, रामा अमरूदिया व रमेश चंद्र विनायक का सम्मान किया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

रायपुर में नई पहल, मरीन ड्राइव पर मुफ्त पढ़ने की खास सुविधा

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

नवा रायपुर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का शुभारंभ

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...

रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

एचडीएफसी बैंक के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री साय ने किया विशेष लोगो विमोचन  

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ में बैंक की सेवाओं के 25 वर्ष पूरे होने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इस...

महतारी वंदन योजना से बदली लोकेश्वरी की जिंदगी, बढ़ा आत्मनिर्भरता का भरोसा

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के लिए आर्थिक स्थिरता और आत्मविश्वास का आधार बन रही हैं। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोग देने के उद्देश्य से संचालित महतारी...

कवर्धा मेडिकल कॉलेज में पहले बैच की पढ़ाई शुरू, छात्रों ने साझा किए संघर्ष

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...