Google Analytics Meta Pixel गणतंत्र दिवस :मंगलवार की देर शाम से ही सरकारी भवन होंगे रोशनी से जगमग - Ekhabri.com

गणतंत्र दिवस :मंगलवार की देर शाम से ही सरकारी भवन होंगे रोशनी से जगमग

रायपुर। कोरोना की तीसरी लहर के बावजूद 73 वें गणतंत्र दिवस (26 जनवरी 2022) समारोह को लेकर उत्साह में कोई कमी नहीं है। जिला मुख्यालय महासमुंद सहित इसके आसपास के सरकारी व गैर सार्वजनिक संस्थानों में गणतंत्र दिवस मनाने को लेकर तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। जिला मुख्यालय में पुलिस एवं अर्द्धसैनिक बलों की टुकड़ियों ने महाप्रभु वल्लभाचार्य महाविद्यालय, (मिनी स्टेडियम ) में परेड की रिहर्सल की। पिछली बार की तरह इस बार भी गणतंत्र दिवस समारोह में स्कूली बच्चे हिस्सा नहीं ले रहे और शारीरिक दूरी अपना कर ही परेड की तैयारियां चल रही है। पुलिस व सुरक्षाबलों ने कोरोना महामारी से बचाव की तमाम एहतियात बरतते हुए अपनी रिहर्सल पूरी की है । गणतंत्र दिवस पर जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में शामिल परेड एवं अन्य कार्यक्रमों की फुल ड्रेस रिहर्सल कल सोमवार 24 जनवरी को सुबह 9 बजे आयोजित की गई है। कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से परेड और कार्यक्रमों का जायजा लिया जाएगा। महाप्रभु वल्लभाचार्य महाविद्यालय, (मिनी स्टेडियम ) पर आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में संबंधितों को रिहर्सल के दौरान फुलड्रेस में शामिल होने के निर्देश जारी किए गए हैं। कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण जिला मुख्यालय पर आयोजित मुख्य समारोह सादगीपूर्ण तरीकें से मनाया जाएगा। कार्यक्रम संक्षिप्त होंगे। सोशल डिस्टेंसिंग और भीड़ जुटाने की मनाही के कारण पिछले कई दिनों से बड़े कार्यक्रम नहीं हुए हैं। ऐसा ही गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) पर जिला मुख्यालय में होने वाले मुख्य कार्यक्रम में भी होगा। यानी भीड़ कम और तमाम कोविड -19 की गाइड लाईन का पालन किया जाएगा। मंगलवार की देर शाम से ही सरकारी भवनों में रंगीन विद्युत झालरों की सजावट की जाएगी। इमारतें इनकी रोशनी से जगमग होंगी। गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) इस वर्ष कोविड-19 महामारी को ध्यान में रखते हुए विशेष सावधानी बरततें हुए आयोजित किए जाएंगे। मुख्यालय में आयोजित समारोह सोशल, फिजिकल डिस्टेंसिंग के साथ आयोजित होंगे। कलेक्टर निलेश कुमार क्षीरसागर ने जिले वासियों से अपील की कि वे गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) अपने घरों में रहकर मनायें और इसका आनंद लें। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में आने वाले सभी लोगो को मास्क पहनना और सामाजिक दूरी का पालन करना होगा। कलेक्टर ने कहा कि इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम या अन्य कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जायेंगे। मुख्य समारोह प्रात: 9.00 बजे से शुरू होगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


क्या राखी में होगा चंद्र ग्रहण का असर! जानिए शुभ मुहूर्त

By User 6 / August 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...

आर्थिक तंगी के बीच मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल से अविनाश को मिला नया जीवन

By User 6 / August 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...

नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट खुले, दर्शन को उमड़ी भीड़ में भगदड़ जैसी स्थिति

By User 6 / August 17, 2026 / 0 Comments
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...

फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र मामलों की जांच के लिए बनेगा विशेष मेडिकल बोर्ड

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 आईएएस अधिकारियों के विभाग बदले

By Reporter 5 / August 19, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...

आज तीसरा सावन सोमवार और नाग पंचमी, जानिए क्यों खास है आज का दिन

By User 6 / August 17, 2026 / 0 Comments
आज 17 अगस्त 2026 को सावन का तीसरा सोमवार व्रत रखा जाएगा। यह दिन सभी शिव भक्तों के लिए खास रहेगा, क्योंकि इस शुभ अवसर पर कई विशेष योग बन रहे हैं। इस दिन रवि योग और सिंह संक्रांति का...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बगिया में बैलों के साथ की बियासी, पुरानी यादें ताजा हुई 

By User 6 / August 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अपनी माटी, गांव और खेती-किसानी से गहरा आत्मीय जुड़ाव एक बार फिर देखने को मिला। सोमवार सुबह मुख्यमंत्री अपने गृहग्राम बगिया, जशपुर जिले के खेत पहुंचे और पारंपरिक तरीके से बैलों की जोड़ी के...

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक मामले में एफआईआर, कवर्धा-बिलासपुर से वायरल हुआ प्रश्नपत्र

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय के यूजी परीक्षा प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की रिपोर्ट पर...

भिलाई सिस्कोल फैक्ट्री में बड़ा हादसा, मजदूर की मौत पर जोरदार हंगामा

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई के हथखोज स्थित सिस्कोल फैक्ट्री में फैक्ट्री के यूनिट-3 में जॉब हैंडलिंग के दौरान बड़ा हादसे हो गया। जिसमें मजदूर राजेश निर्मलकर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बड़ी संख्या में मजदूर...

वंदेमातरम् की धुन पर सजी छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, दिखा अद्भुत संगम

By User 6 / August 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस की संध्याकालीन बेला में राजधानी रायपुर स्थित मुक्ताकाशी मंच, महंत घासीदास संग्रहालय परिसर में देशभक्ति, राष्ट्रभावना और छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक एवं जनजातीय संस्कृति का मनोहारी संगम देखने को मिला। वंदेमातरम् की रचना के 150 वर्ष पूर्ण...