रायपुर, 7 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों के लिए एक बड़ी राहत और सुरक्षा से जुड़ी सौगात सामने आई है। नवा रायपुर स्थित निगम मुख्यालय में निगम प्रबंधन और ऐक्सिस बैंक के बीच सैलरी एमओयू (समझौता ज्ञापन) पर हस्ताक्षर किए गए। इस अवसर पर निगम के अध्यक्ष चंदूलाल साहू, प्रबंध संचालक आषीष कुमार टिकरिहा सहित दोनों संस्थानों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
इस एमओयू के तहत ऐक्सिस बैंक में सैलरी अकाउंट खुलवाने वाले निगम के नियमित कर्मचारियों और दैनिक वेतनभोगी श्रमिकों को 1.10 करोड़ रुपये तक का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा और 10 लाख रुपये का प्राकृतिक मृत्यु बीमा कवर निःशुल्क प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा, कर्मचारी की मृत्यु की स्थिति में उनके परिवार को 8 लाख रुपये तक की शिक्षा सहायता राशि भी दी जाएगी।
यही नहीं, कर्मचारियों को मात्र 2499 रुपये के वार्षिक प्रीमियम पर 30 लाख रुपये तक का हेल्थ टॉप-अप कवर और 30 लाख रुपये का पर्सनल एक्सीडेंट कवर लेने की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। इस पहल से कर्मचारियों और उनके परिवारों को बेहतर वित्तीय सुरक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।
निगम अध्यक्ष चंदूलाल साहू ने बताया कि इस समझौते से कर्मचारियों को आधुनिक बैंकिंग सेवाओं के साथ व्यापक बीमा सुरक्षा मिलेगी, जिससे उनका भविष्य और अधिक सुरक्षित होगा।
इस निर्णय के बाद निगम कर्मचारियों में खुशी की लहर है और उन्होंने निगम प्रबंधन, विशेषकर अध्यक्ष चंदूलाल साहू के प्रति आभार व्यक्त किया है।
इसी दौरान निगम मुख्यालय में बैकुंठपुर (जिला कोरिया) निवासी पूनम कूजुर को चतुर्थ श्रेणी पद पर अनुकंपा नियुक्ति आदेश भी प्रदान किया गया, जो कर्मचारियों के हित में एक और महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 4, 2026 /
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...
By User 6 /
September 30, 2026 /
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...
By User 6 /
September 29, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर के कचना, लामांडी और सड्डू क्षेत्र में सुनियोजित विकास को गति देने के लिए नगर विकास योजना आगे बढ़ाई जा रही है। रायपुर विकास प्राधिकरण द्वारा तैयार की जा रही इस योजना का उद्देश्य क्षेत्र में सड़क,...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...
By User 6 /
September 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राजस्व विभाग ने 19 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पदोन्नत किया गया है. इस पदोन्नति के साथ उनका स्थानांतरण भी किया है. सभी से 10 दिनों में पदभार ग्रहण करने कहा गया है. इसके लिए आदेश जारी हो गया...
By User 6 /
October 1, 2026 /
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...
By User 6 /
October 1, 2026 /
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...
By User 6 /
September 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रशासन से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 125 डिप्टी कलेक्टरों के तबादले किए हैं। इस बड़े प्रशासनिक बदलाव के बाद प्रदेश के कई जिलों में...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर में संपत्तियों के प्रबंधन को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) बड़ी तकनीकी पहल करने जा रहा है। RDA के संपूर्ण अधिकार क्षेत्र में GIS आधारित एसेट मैपिंग, हाईटेक ड्रोन सर्वे, पुराने अभिलेखों का...