Google Analytics Meta Pixel चार धाम यात्रा को लेकर नई गाइडलाइंस जारी, इन चीजों पर सरकार ने लगाया बैन - Ekhabri.com

चार धाम यात्रा को लेकर नई गाइडलाइंस जारी, इन चीजों पर सरकार ने लगाया बैन

 

उत्तराखंड में होने वाली पवित्र चार धाम यात्रा 10 मई से शुरू हो चुकी है। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन करवा लिया है और कई श्रद्धालु यात्रा करने के लिए पहुंच चुके हैं। इसी बीच श्रद्धालुओं के लिए सरकार ने नई गाइडलाइन जारी कर दी है। जिनका पालन सभी श्रद्धालुओं को करना होगा। उत्तराखंड में केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री इन चारों पवित्र धामों की यात्रा करने के लिए सबसे पहले रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य है। इसके साथ ही सरकार ने और भी नए नियम जारी करते हुए कई कामों पर बैन लगा दिया है।

 

चार धाम यात्रा के लिए जारी हुए नए नियम

 

उत्तराखंड में हर साल होने वाली चार धाम यात्रा बेहद पवित्र यात्रा मानी जाती है। हिंदू धर्म के अनुसार से यात्रा का बेहद महत्व होता है। हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु उत्तराखंड में होने वाली चार धाम यात्रा में सम्मिलित होते हैं। श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार वृद्धि को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने इस बार नियमों में सख्ती की है। अगर कोई भी उत्तराखंड में चार धाम की यात्रा करने के लिए सोच रहा है। तो उसे रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य होगा, बिना उसके कोई यात्रा नहीं कर पाएगा। यात्रा के रजिस्ट्रेशन लिए उत्तराखंड सरकार की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर करना होगा।

 

रील बनाने पर भी लगा बैन

 

लोगों को सोशल मीडिया पर रील बनाने का चस्का बेहद लगा है, आप देखते होंगे कोई शापिंग माल हो, अस्पताल हो, सिनेमा हॉल हो, यहां तक की मंदिर के परिसर को भी अब लोगों ने नहीं छोड़ा। लोग पहले भगवान के दर्शन करने जाते थे। लेकिन अब रील बनाने ज्यादा जाते हैं। इस वजह से मंदिर में काफी भीड़ भी हो जाती है। जिसके चलते माहौल खराब हो जाता है। इसीलिए उत्तराखंड प्रशासन ने मंदिर और मंदिर के आसपास रील बनाना पूरी तरह से बैन कर दिया है। अगर कोई ऐसा करता पाया गया तो उस पर कानूनी कार्रवाई होगी। उत्तराखंड सरकार ने मंदिर परिसर में फोन के इस्तेमाल पर बैन लगा दिया है। यानी आप मंदिर में जाएंगे तो आपको सिर्फ दर्शन करने दिए जाएंगे आप इस दौरान फोन का इस्तेमाल नहीं कर सकते।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजनादगांव में ED की दबिश, जानिए कहां कहां पड़ा छापा

By User 6 / August 13, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...

देश में बढ़ रहे तेजी से H1N1 के मामलों, कही आपको भी तो नहीं है यह लक्षण

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...

दिल्ली में हाई अलर्ट, धमकी मिलने से सनसनी

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...

12 अगस्त की तारीख रखे याद, उस दिन पड़ने वाला है सूर्य ग्रहण

By User 6 / August 10, 2026 / 0 Comments
इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से इस सूर्य ग्रहण को खास माना जा रहा है। कई राशियों में इसका असर नजर आएगा। भारतीय समय के अनुसार...

झीरम शहीदों को विजय शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, बस्तर में शांति का संकल्प

By Reporter 5 / August 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...

आज का राशिफल 

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...

UN रिपोर्ट में खुलासा, लाल किले ब्लास्ट में अलकायदा का हाथ

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...

तंबाकू पर शिकंजा: कोटपा के सख्त अमल से तंबाकू मुक्त बनेगा छत्तीसगढ़

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...

नाग पंचमी के दिन सूर्य का गोचर, जानिए किन राशियों में होगा असर

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...

युवाओं के हित में बड़ा फैसला, पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तारीख बदली

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश के बाद सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर (मुख्य) परीक्षा-2024 की निर्धारित तिथियों...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *