उत्तर प्रदेश, अक्टूबर 2024: सन टीवी नेटवर्क के हिंदी जीईसी चैनल, सन नियो ने अपने दर्शकों के लिए एक नया हिंदी-डब शो ‘कांस्टेबल मंजू’ को प्रस्तुत करने का फैसला किया है। यह शो पहले सन मराठी पर प्रसारित किया गया था, जो अब हिंदी में उपलब्ध होगा। यह कहानी एक शर्मीली लड़की मंजू के इर्द-गिर्द घूमती है। मंजू के पिता एक कांस्टेबल थे जो ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए थे। ऐसे में अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ाते हुए मंजू खुद भी एक कांस्टेबल बनती हैं। उसकी ज़िंदगी कई चुनौतियों और अप्रत्याशित मोड़ों से गुजरती है, खासकर सत्या नामक एक उग्र व्यक्ति के साथ, जो एक विधायक का दाहिना हाथ है। मंजू के जीवन में आए एक अनचाहे मोड़ के कारण, सत्या और मंजू की ज़िंदगी उन दोनों के विवाह से जुड़ जाती है, जिससे एक दिल छू लेने वाली प्रेम कहानी शुरू होती है। ‘कांस्टेबल मंजू’ शो का प्रसारण हर सोमवार से शनिवार, सिर्फ सन नियो पर देखा जा सकता है।
इस शो की मुख्य भूमिकाओं में मोनिका राठी (मंजू के किरदार में) और वैभव कदम (सत्य के किरदार में) नज़र आएँगे। इस कहानी में एक ओर जहां मंजू अपने पिता की विरासत को निभाने के लिए पूरी तरह से समर्पित है, वहीं सत्या का सख्त व्यक्तित्व उनकी छुपी हुई कोमल भावनाओं को दर्शाता है। शो में विद्या सावले, प्रिया कर्माकर, सानिका जाधव, बीना सिद्धार्थ, कल्याणी सोनावणे, श्रेयस वैद्य, मिलिंद शिंदे और शिवराज नाले जैसे अन्य प्रतिभाशाली कलाकार भी शामिल हैं।
मंजू की भूमिका निभा रहीं अभिनेत्री मोनिका राठी अपनी उत्सुकता व्यक्त करते हुए कहती हैं, “मराठी संस्करण की सफलता के बाद, मैं बहुत आभारी हूं कि ‘कांस्टेबल मंजू’ को हिंदी में डब किया जा रहा है। यह शो सिर्फ एक कहानी नहीं है, बल्कि उन अनसुने नायकों को समर्पित है, विशेष रूप से उन महिलाओं को, जो अपने कर्तव्यों को पूरी जिम्मेदारी से निभाती हैं। मुझे विश्वास है कि हमारी यह यात्रा कई लोगों के दिलों को छूएगी और मैं सन नियो पर नए दर्शकों के दिलों को जीतने का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं।”
सत्या की भूमिका निभाने वाले अभिनेता वैभव कदम ने अपने दिल के भाव व्यक्त करते हुए कहा, “इस शो ने सचमुच हमारी ज़िंदगियां बदल दी हैं। दर्शकों से हमें जो प्यार और समर्थन मिला है, वह भावविभोर कर देता है और मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं कि अब हमारी कहानी हिंदी में सन नियो पर दिखाई जा रही है। यह सिर्फ दर्शकों का मनोरंजन करने के बारे में नहीं है बल्कि दर्शकों से जुड़ने और उनके दिलों को छूने को लेकर है।”
इस शो में विद्या सावले (माया साहिब, सत्या की मां का किरदार), प्रिया कर्माकर (सपना, सत्या की भाभी का किरदार), सानिका जाधव (अमृता, मंजू की बहन का किरदार), बीना सिद्धार्थ (मंजू की मां का किरदार), कल्याणी सोनावणे (रत्ना काटे, मंजू के पिता की राखी बहन का किरदार), श्रेयस वैद्य (डीजे, रत्ना के बेटे का किरदार), मिलिंद शिंदे (टाट्या साहिब,एमएलए का किरदार) और शिवराज नाले (जयदेव, सत्या के छोटे भाई का किरदार) की प्रमुख भूमिकाएं हैं।
दिल को छूने वाली इस यात्रा से जुड़िए और देखिए ‘कांस्टेबल मंजू’ हर सोमवार से शनिवार…..केवल सन नियो पर।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 26, 2026 /
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...
By User 6 /
September 30, 2026 /
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...
By User 6 /
September 27, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड स्थित ग्राम लामकन्हार के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी सुनी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री...
By Reporter 5 /
September 26, 2026 /
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...
By User 6 /
September 27, 2026 /
रायपुर। “जल है तो जीवन है” की सोच को धरातल पर उतारते हुए धमतरी जिले के कुरुद विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत मुल्ले में जल संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। वर्षा आधारित इस क्षेत्र में वर्षा एवं...
By User 6 /
September 27, 2026 /
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान का विशेष उल्लेख हुआ। प्रधानमंत्री द्वारा प्रदेश की इस पोषण पहल को राष्ट्रीय मंच पर स्थान दिए जाने...
By User 6 /
September 28, 2026 /
छत्तीसगढ़ पर्यटन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की दिशा में बड़ी पहल शुरू हुई है। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल और छत्तीसगढ़ ट्रैवल ट्रेड एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट छत्तीसगढ़ मार्केट...
By User 6 /
October 1, 2026 /
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...