Google Analytics Meta Pixel बिहार की खबर: बदलाव के सारथी सम्मान से नवाजा गया शिक्षिका संध्या को - Ekhabri.com

बिहार की खबर: बदलाव के सारथी सम्मान से नवाजा गया शिक्षिका संध्या को


कोरोना काल में स्कुली बच्चों को ऑनलाइन क्लास कराने वाली इकलौती शिक्षिका है संध्या


बछवाड़ा,बेगूसराय/सं, राकेश यादव। प्रतिभा के जब हौसले बुलंद हों और समाजिक विकास के दृढ़ इच्छा शक्ति के साथ निकल पड़ा हो, ऐसे में उनका हौसला अफजाई करना उसे संजीवनी का काम करती है। ऐसे हीं बुलंद हौसले के साथ समाज सेवा में उतरे बछवाड़ा बेगूसराय की एक शिक्षिका अपने उत्कृष्ट कार्यों के बदौलत शिक्षक समुदाय के लिए प्रेरणा स्रोत बन गई है। बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के रानी दो पंचायत के छोटे से अनुसुचित कस्बे में स्थित प्राथमिक विद्यालय बेगमसराय अनूसूचित में कार्यरत शिक्षिका संध्या कुमारी को सम्मानित करने एक निजी संगठन शनिवार को शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर पहुंची।

शनिवार को शिक्षक दिवस के पुर्व संध्या पर विद्यालय के एचएम को उनके उतकृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। विधालय प्रांगण में ग्रामियण संस्था द्वारा आयोजित सम्मान कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर सामुहिक रुप से किया गया। इस दौरान शिक्षक समेत अविभावको नें भी डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के तैल्य चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवा निवृत्त शिक्षक देवनिति राय ने किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राय नें कहा कि शिक्षक दिवस के पुर्व संध्या पर वैसे शिक्षको को सम्मानित किया जाता है, जिन्होने शिक्षा जगत में अपना एक अलग उत्कृष्ट योगदान दिया है। आज प्राथमिक विद्यालय बेगमसराय अनुसूचित के एचएम संध्या कुमारी ने वैश्विक महामारी कोरोना काल में भी ऑनलाइन पढ़ाई कर अपने छात्रों को शिक्षा प्रदान करने का काम किया जो काबिले तारीफ है। इन्होने सरकारी विद्यालय में रहते हुए वैश्विक महामारी काल में छात्रों के बीच शिक्षा का अलख जगाए रखा है। जो शिक्षा जगत में कभी भुलाया नही जा सकता। वहीं कार्यक्रम के आयोजक व ग्रामीयण संस्था के संयोजक सत्यजीत सोनू ने कहा कि शिक्षक दिवस के अवसर पर अनुमंडल स्तर के विभिन्न विद्यालय का चयन कर हमारी संस्था वैसे शिक्षको को सम्मानित करने का काम करती है,.जो शिक्षक शिक्षा के माध्यम से कुछ अलग करने काम करता है।

Read Also  अयोध्या राम मंदिर निर्माण में अशोक सिंघल का योगदान अविस्मरणीय: मुख्यमंत्री साय

उन्होने कहा कि हमारे गांव समाज के बहुत ऐसे शिक्षक-शिक्षकाए हैं जो विद्यालय के गतिविधि के माध्यम से कुछ बदलाव करने की कोशिश करते है। नवाचारी शिक्षा, तकनीकी शिक्षा प्रदान करने का काम करते है जो कही ना कही छात्र-छात्रो के उज्जवल भविष्य में सहायक सिद्ध होता है। कोरोना काल में भी जो प्राथमिक विद्यालय बेगमसराय अनुसूचित के प्राधानाध्यापिका संध्या कुमारी के द्वारा विद्यालय बंद रहने के बावजूद ऑनलाइन के माध्यम से बच्चो के बीच शिक्षा प्रदान करने का काम किया है वो एक सराहणीय कदम है। हम ऐसे शिक्षको को हमेशा सम्मानित करने का काम करते है। आज इसी कड़ी में विद्यालय के एचएम को ग्रामीयण संस्था के द्वारा “बदलाव के सारथी” शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया है।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापिका ने कहा कि सम्मान मिलना गौरव की बात है, फिर चाहे पुर्व शिक्षक हो या वर्तमान शिक्षक हो। आज शिक्षक दिवस के पुर्व संध्या पर “बदलाव के सारथी” शिक्षक सम्मान से मुझे सम्मानित किया जा रहा इसका मुख्य श्रेय छात्र छात्राओ को जाता है। चुकि बच्चे मेरा साथ नही देते तो आज मुझे ये सम्मान नही मिल पाता। हम जिस विद्यालय में है ये विद्यालय एक अनूसूचित विद्यालय है, जहां गरीब लोग रहते है। इसके बावजूद छात्रोंं का हौसला इतना बुलंद है कि पढ़ाई से लेकर खेल कुद तक में हमेशा आगे बढ़कर हिस्सा लेते है। विद्यालय के सहयोग में शिक्षक समेत अविभावकों की अहम भूमिका रही है, जिस कारण आज अनूसूचित विद्यालय रहने के बावजूद प्रखंड में एक अलग पहचान स्थापित किया है। वहीं शिक्षकों के द्वारा आये हुए अतिथियों को शॉल देकर सम्मानित किया गया। मौके पर रघुनाथ मांझी, कोमल कुमारी, रुचि कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, सरस्वती कुमारी, विक्की कुमार, लक्ष्मी कुमारी, विभा कुमारी इत्यादि मौजूद थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, पांच जिलों में अलर्ट जारी

By Reporter 5 / October 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...

दिसंबर में कई ट्रेन एक साथ रद्द, देखिये लिस्ट

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...

बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन केरल में पटरी से उतरा, मची अफरातफरी 

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जा रही बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन गुरुवार तड़के केरल में परस्साला रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गया। भूस्खलन के बाद हुई इस घटना में राहत की बात यह है कि...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के 19 बड़े फैसले, किसानों को 3100 रुपये में धान खरीदी

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...

छत्तीसगढ़ में ओला इलेक्ट्रिक को नोटिस, 3 हजार वाहनों का पंजीयन लंबित

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में ओला इलेक्ट्रिक के करीब 3,000 वाहनों का पंजीयन लंबित होने और बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिक वाहनों की सब्सिडी के लिए आवेदन नहीं किए जाने पर परिवहन विभाग ने सख्ती दिखाई है। विभाग ने कंपनी को नोटिस जारी...

छत्तीसगढ़ में आवासों की बल्क खरीदी तेज, खाली मकानों को मिलेगा नया जीवन

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...

छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को उद्यमी बनाएगी सरकार की ‘अथ उद्यम’ पहल

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से आगे बढ़ाकर सफल उद्यमी बनाने के लिए राज्य सरकार ने ‘अथ उद्यम’ कार्यक्रम शुरू किया है। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ और भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) रायपुर के फाउंडेशन फॉर एंटरप्रेन्योरशिप...

तिब्बत में भूकंप, कई कि हुई मौत घायलों की स्थिति खराब 

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
तिब्बत में वीरवार रात आए शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचाई। रिक्टर स्केल पर 7.0 तीव्रता के इस भूकंप के कारण 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 54 अन्य घायल हो गए। भूकंप के तेज झटकों से स्थानीय इलाकों...

बिहार: बछवाड़ा में अवैध खनन का मामला गरमाया, चौकीदार पर वसूली के गंभीर आरोप

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रिपोर्ट: राकेश यादव बेगूसराय, बिहार। बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में कथित अवैध मिट्टी खनन और पुलिसकर्मियों से मिलीभगत के आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामले में बछवाड़ा थाने में कार्यरत एक चौकीदार पर अवैध...

ICICI लाइफ का नया पेंशन प्लान लॉन्च, जीवनभर मिलेगी गारंटीशुदा आय

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
  मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *