रायपुर।राजधानी रायपुर में स्थित कलिंगा विश्वविद्यालय में सोमवार को हुई एक दर्दनाक घटना ने पूरे शैक्षणिक परिसर को झकझोर कर रख दिया। यूनिवर्सिटी की इमारत से गिरने के कारण नाइजीरिया मूल के एक छात्र की मौत हो गई। सूचना मिलते ही मंदिर हसौद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
मृतक छात्र की पहचान नाइजीरिया निवासी सैम के रूप में हुई है, जो मंदिर हसौद स्थित कलिंगा यूनिवर्सिटी में एमबीए सेकेंड ईयर का छात्र था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, 22 दिसंबर को यूनिवर्सिटी परिसर में सैम का एक विदेशी मूल की छात्रा से विवाद हुआ था। आरोप है कि इसी दौरान छात्रा का बॉयफ्रेंड वहां पहुंच गया।
बताया जा रहा है कि स्थिति बिगड़ते देख सैम वहां से निकलने की कोशिश करने लगा और यूनिवर्सिटी की इमारत से नीचे उतरने के प्रयास में उसका पैर फिसल गया। ऊंचाई से गिरने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शुरुआती स्तर पर पुलिस इस घटना को हादसा मान रही है, हालांकि सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है।
घटना के बाद संबंधित छात्रा और उसका बॉयफ्रेंड मौके से फरार हो गए थे। बाद में दोनों भिलाई थाने पहुंचे, जहां उन्होंने आत्मसमर्पण किया। मामला रायपुर जिले से जुड़ा होने के कारण भिलाई पुलिस ने इसकी सूचना रायपुर पुलिस को दी। इसके बाद दोनों को रायपुर लाकर मंदिर हसौद थाना पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है।
इधर, नाइजीरियाई छात्र की मौत की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में उसके साथी छात्र भिलाई थाने पहुंच गए। छात्रों ने इस घटना को हादसा मानने से इनकार करते हुए हत्या का आरोप लगाया है। उनका दावा है कि सैम को जानबूझकर बुलाया गया था और विवाद के बाद उसे यूनिवर्सिटी की चौथी मंजिल से नीचे फेंक दिया गया।
छात्रों के आरोपों को देखते हुए पुलिस ने अब हत्या की आशंका के एंगल से भी जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सीसीटीवी फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का विश्लेषण किया जाएगा।
मृतक छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। घटना के बाद यूनिवर्सिटी परिसर में शोक और तनाव का माहौल है। विदेशी छात्रों में भय और आक्रोश देखा जा रहा है। पुलिस मृतक छात्र के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है और पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी जा रही है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जांच निष्पक्ष होगी और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 1 /
February 17, 2026 /
टी20 विश्व कप 2026 में दक्षिण अफ्रीका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपर-8 चरण के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इसके साथ ही वह अगले दौर में जगह बनाने वाली तीसरी टीम बन गई है। इससे पहले बेस्ट इंडीज और भारत...
By Reporter 1 /
February 17, 2026 /
दुबई में बसे भारतीय मूल के उद्योगपति राजन लाल की किस्मत आखिरकार 25 साल बाद चमक उठी। लंबे समय से लॉटरी टिकट खरीदते आ रहे राजन लाल ने दुबई ड्यूटी फ्री मिलेनियम मिलियनेयर ड्रॉ में 1 मिलियन डॉलर यानी करीब...
By User 6 /
February 20, 2026 /
Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. यहां एक ग्राहक अपनी बाइक में पेट्रोल भराने के लिए पेट्रोल पंप पहुंचा था. इस दौरान वहां मौजूद एक शख्स ने उसकी गाड़ी के पेट्रोल टैंक पर...
By User 6 /
February 19, 2026 /
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया AI इंपैक्ट बिल्डथन समिट में रायपुर निवासी अनुराग मानिक और आस्था मानिक ने प्रथम स्थान हासिल कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। देशभर से आए हजारों प्रतिभागियों के बीच इस सिबलिंग...
By Rakesh Soni /
February 20, 2026 /
कोरबा। महिला से यौन उत्पीड़न के एक मामले में कटघोरा में पदस्थ रहे पूर्व कृषि मंडी अधिकारी राहुल साहू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस टीम ने रायगढ़ जिले के घरघोड़ा से आरोपी को गिरफ्तार...
By Reporter 1 /
February 19, 2026 /
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अब अपने सबसे निर्णायक और दिलचस्प दौर यानी सुपर-8 में पहुंच चुका है। ग्रुप-1 की तस्वीर पूरी तरह से साफ हो गई है, जिसमें मेजबान भारत के साथ-साथ दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और...
By User 6 /
February 20, 2026 /
MP News: भगवान श्री राम के ननिहाल पक्ष रायपुर के चंद्रखुरी में लगने वाली भगवान श्री राम की 51 फीट की मूर्ति रायपुर के लिए रवाना हो गई है. ग्वालियर के विश्व प्रसिद्ध टिड मिंट पत्थर से भगवान श्री राम...
By Rakesh Soni /
February 18, 2026 /
रायगढ़। जिले खरसिया चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मौहापाली में एक युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। अधजले हालत में खेत युवक मिलने व मौत के सभी सभी पहलुओं में पुलिस सूक्ष्मता...
By Rakesh Soni /
February 21, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे रायपुर–महासमुंद मुख्य मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।...