देशभर में एक तरफ नए साल का स्वागत किया जा रहा है और जश्न मनाया जा रहा है। वहीं मथुरा और उन्नाव में हुए दो अलग-अलग हादसे में नौ लोगों की जान चली गई। साल 2021 की पहली ही सुबह कोहरे ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। आगरा मंडल में यमुना एक्सप्रेसवे पर दो हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई है, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उधर, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कार में आग लगने से महिला की मौत हो गई, जबकि उसके पति की हालत गंभीर है।
यमुना एक्सप्रेसवे पर दोनों हादसे मथुरा जिले के थाना सुरीर क्षेत्र में हुए हैं। नोएडा से आ रहे बाइक सवारों माइल स्टोन 92 के समीप अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। इस हादसे में बाइक पर सवार विशाल गुप्ता निवासी आशीर्वाद भवन मानवत चौराहा मैनपुरी, कुलदीप निवासी माथुर चतुर्वेदी पुस्तकालय मोहल्ला मिश्राना मैनपुरी और करण वीर निवासी खेरिया थाना कागारौल, आगरा की मौत हो गई है।
दूसरा हादसा सुरीर क्षेत्र में ही यमुना एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 85 के समीप हुआ है। यहां स्विफ्ट कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई गई है। तीन लोग घायल हैं। माना जा रहा है कि दोनों हादसे कोहरे के कारण हुए हैं।
दूसरी तरफ आगरा जिले के फतेहाबाद क्षेत्र में लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। आगरा से लखनऊ जा रही कार में आग लग जाने से रीमा पत्नी विकास यादव निवासी लखनऊ की जलकर मौत हो गई, जबकि रीमा का पति विकास यादव घायल हो गया है। पुलिस ने घायल को फतेहाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। उसकी हालत गंभीर है।
वहीं उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर औरास थाना क्षेत्र के मैनीभावा गांव के सामने घने कोहरे में सड़क घेरकर खड़े कंटेनर में डबल डेकर बस पीछे से घुस गई। हादसे में बस सवार 4 यात्रियों की मौत हो गई जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। दहशत में यात्री खिड़कियां तोड़ कर बस से कूदे, और जान बचाई। क्रेन की मदद से 5 फिट कंटेनर के अंदर घुसी बस को बाहर निकाला गया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
February 28, 2026 /
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...
By User 6 /
February 25, 2026 /
Raipur News: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर दो अहम नियुक्तियां की हैं। राज्य अंत्यावसाई सहकारी वित्त विकास निगम में उप महाप्रबंधक और मुख्यमंत्री के निज सचिव सौरभ श्रीवास्तव को अब मुख्यमंत्री का ओएसडी नियुक्त किया गया है। इस फैसले...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...
By User 6 /
February 25, 2026 /
Ambikapur: अंबिकापुर में पीलिया का प्रकोप खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. अंबिकापुर में अब तक कक्षा आठवीं में पढ़ने वाले छात्र और एक व्यक्ति की पीलिया से मौत हुई है. वहीं पीलिया के बढ़ते मरीजों को लेकर पूर्व डिप्टी...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
कुख्यात वित्त कारोबारी Jeffrey Epstein से जुड़े दस्तावेजों के नए बैच के सार्वजनिक होने के बाद अमेरिका समेत कई देशों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हीं दस्तावेजों में सामने आई एक तस्वीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है,...
By User 6 /
February 26, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...
By User 6 /
March 1, 2026 /
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...
By Reporter 1 /
February 25, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके भीतर नई ऊर्जा और नए विचारों की लहर लेकर आ सकता है। काम को लेकर आपके मन में कई योजनाएं जन्म लेंगी और आप उन्हें अमल में लाने के लिए पूरी ताकत लगा...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
प्रयागराज में दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ जांच तेज हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाबालिग पीड़ितों की मेडिकल जांच रिपोर्ट तैयार हो चुकी है और इसे बंद लिफाफे में जांच अधिकारी को सौंप...
By User 6 /
March 2, 2026 /
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...