मुंबई महानगर के भांडुप उपनगर में एक मॉल में स्थित निजी अस्पताल में अचानक आग लग गई। इस आग में झूलसकर नौ लोगों की मौत हो गई है। सभी मृतक कोरोना संक्रमित थे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने माना कि वेंटिलेटर पर रखे मरीजों को बचाया नहीं जा सका। साथ ही मृतकों के परिजनों से माफी मांगी और कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये के मुआवजे का भी ऐलान किया।
गौर हो कि हाउसिंग डेवलपमेंट इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (एचडीआइएल) समूह के ड्रीम्स मॉल में सनराइज अस्पताल चल रहा था। कोरोना संक्रमण बढ़ने के बाद इस अस्पताल को अस्थायी तौर पर कोविड अस्पताल के रूप में चलाने की अनुमति दी गई थी। अस्थायी अनुमति की अवधि इसी महीने 31 मार्च को खत्म हो रही थी।
मुंबई पुलिस के उपायुक्त प्रशांत कदम के अनुसार ड्रीम्स मॉल की पहली मंजिल पर आग अचानक भड़क उठी। आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की 23 गाड़ियों को लगाया गया। परंतु आग तीसरी मंजिल पर स्थित सनराईज अस्पताल तक पहुंच गई। उस समय अस्पताल में 76 मरीज भर्ती थे, जिनमें से 73 कोरोना संक्रमित थे।
मुख्यमंत्री उद्धव ने माना कि वेंटिलेटर पर रखे गए मरीजों को नहीं बचाया जा सकता। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि कितने मरीजों की मौत हुई है और क्या सभी कोरोना से ही संक्रमित थे, लेकिन बृहन्मुंबई महानगर पालिका ने कहा कि आग के चलते अस्पताल में धुआं भर गया था और दम घुटने से नौ कोरोना मरीजों की मौत हो गई। दो अन्य लोगों की भी मौत हुई है, लेकिन बीएमसी के मुताबिक इनकी मौत आग लगने से पहले ही कोरोना से हो गई थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं और जो लोग भी दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
June 24, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहने वाला है। आप जरूरी कामों के साथ-साथ बाकी के कामों को करने में भी पूरी दिलचस्पी दिखाएंगे, लेकिन आप अपने बिखरे व्यवसाय को संभालने की कोशिश अवश्य करें।...
By User 6 /
June 24, 2026 /
रायपुर। शिक्षा से जुड़ा अहम फैसला लिया गया है, जिसके अंदर अब छत्तीसगढ़ में अगले शैक्षणिक सत्र से स्कूलों का नया सत्र 1 अप्रैल से शुरू होगा। शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की अध्यक्षता में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में यह...
By User 6 /
June 24, 2026 /
रायपुर, 23 जून 2026। अल-नीनो के संभावित प्रभाव के चलते इस वर्ष मानसून कमजोर रहने की आशंका के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों के हितों की सुरक्षा के लिए व्यापक रणनीति तैयार की है। राज्य सरकार सूखे की स्थिति से...
By User 6 /
June 25, 2026 /
रायपुर, 24 जून 2026।छत्तीसगढ़ में भारतमाला परियोजना के तहत निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्गों के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने अधिकारियों और ठेकेदारों की समीक्षा बैठक लेकर स्पष्ट किया...
By User 6 /
June 28, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है लेकिन राजधानी रायपुर में अभी भी उमस बरकरार है। तेज गर्मी और धूप के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। इन सभी के बीच में राहत देने...
By User 6 /
June 25, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ लोग अब भी गर्मी से परेशान है। कुछ जिलों में आशिक बारिश के साथ उमस बढ़ी है। वहीं राजधानी रायपुर में अब भी सूरज की तपिश लोगों को परेशान कर रही है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों...
By User 6 /
June 24, 2026 /
दुर्ग-भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कचांदूर गांव में वॉशिंग पाउडर की पैकिंग की आड़ में बड़ा अवैध धंधा किया जा रहा था। यहां छुपे तौर पर जर्दा युक्त गुटखा बनाने का काम चल रहा था। जब पुलिस को इस...
By User 6 /
June 29, 2026 /
रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (KTUJM) एलुमनी एसोसिएशन की प्रथम वार्षिक आम सभा रविवार को श्री नारायण गुरु मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता, वित्तीय विवरण और वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित कार्यक्रमों सहित...
By User 6 /
June 24, 2026 /
रायपुर, 23 जून 2026। अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर नवा रायपुर के ग्राम पलोद में आयोजित भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वृक्षारोपण कर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में वृक्षारोपण के...
By Reporter 5 /
June 28, 2026 /
रायपुर, 27 जून 2026। राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनजातीय समाज के उत्थान, लोक संस्कृति के संरक्षण और महिला सशक्तिकरण के...