तेलंगाना के वारंगल की पुलिस ने बीते हफ्ते एक कुएं से मिली नौ लाशों के मामले की गुत्थी को सुलझा लिया है। तेलंगाना पुलिस ने दावा किया है कि पिछले हफ्ते यहां एक कुएं से जिन नौ लोगों के शव मिले थे उन सभी की हत्या की गई थी। ये नृशंस हत्याएं 24 वर्षीय व्यक्ति ने एक महिला की हत्या छिपाने के लिए की थीं। पुलिस ने आरोपी बिहार के प्रवासी मजदूर संजय कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि पिछले सप्ताह जब ये घटना आई थी तो हड़कंप मच गया और माना गया कि ये सभी आत्महत्या के मामले हैं, मगर पुलिस ने रोंगटे खड़े करने वाले ये खुलासे किए हैं।
वारंगल के कुएं में 9 लोगों की सनसनीखेज मौतों की गुत्थी सुलझाने का दावा करते हुए सोमवार को पुलिस ने कहा कि यह एक कोल्ड ब्लडेड मर्डर था, जिसे 26 साल के एक शख्स ने अंजाम दिया। उसने हाल ही में एक महिला की हत्या को छिपाने के लिए ये हत्याएं कीं। आरोपी संजय कुमार को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया और वह बिहार का बताया जा रहा है।
इस गुत्थी को सुलझाने के लिए छह स्पेशल टीम जांच में जुटी थी। आरोपी ने अपने जुर्म कुबूल कर लिया है। तीन दिन पहले गोरेकुंटा गांव से जो 9 शव मिले थे, उनमें से 6 एक ही परिवार के सदस्य थे।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, पुलिस कमिश्नर डॉ रवींद्र ने कहा, ’21 और 22 मई को शव कुएं से बरामद किए गए थे। जांच में यह सामने आया है कि आरोपी संजय ने राफिका की हत्या को छिपाने के लिए इन सभी की हत्या कर दी। राफिका के साथ संजय के संबंध थे।’
उन्होंने कहा कि संजय यादव की मकसूद नामक शख्स और उसकी भाभी राफिका से जान-पहचान थी। धीरे-धीरे वह राफिका के काफी करीब आ गया था और वह राफिका के तीन बच्चों समेत उनके साथ रहने लगा। इस दौरान यादव ने राफिका की 15 वर्षीय बेटी के साथ दुर्व्यवहार करने की कोशिश की। राफिका को यह पसंद नहीं आया और उसने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करने की धमकी दी।
इसके बाद संजय यादव ने उसकी बेटी के साथ रहने के लिए राफिका को मारने की योजना बनाई। यादव ने राफिका को शादी करने का वादा किया और परिवार से बात करने का झूठा बहाना बनाकर राफिका को लेकर 7 मार्च को पश्चिम बंगाल के लिए ट्रेन में सवार हो गया। यादव ने रास्ते में फूड पैकेट में नींद की गोलियां मिलाकर राफिका को बेहोश कर दिया। उसके बाद गला दबाकर उसे ट्रेन के बाहर फेंक दिया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
May 6, 2026 /
Raipur: राजधानी रायपुर के खरोरा इलाके की एक ज्वेलरी दुकान के मैनेजर के साथ लूट का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, विनायक ज्वेलर्स के मैनेजर विनीत सोनी पर अज्ञात बदमाश तलवार से हमला कर करीब एक करोड़ रुपए...
By User 6 /
May 5, 2026 /
देश : पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव 2026 के परिणाम अब पूरी तरह सामने आ चुके हैं और इस बार सबसे बड़ा राजनीतिक बदलाव पश्चिम बंगाल में देखने को मिला है। 294 सदस्यीय विधानसभा में 293 सीटों पर हुई...
By User 6 /
May 8, 2026 /
महाराष्ट्र : नासिक से जुड़े चर्चित TCS केस में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। कंपनी की निलंबित HR मैनेजर निदा खान को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। वह पिछले करीब एक महीने से फरार चल रही थी। पुलिस...
By User 6 /
May 5, 2026 /
छत्तीसगढ़ : फर्जी सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर बड़े पैमाने पर ठगी का मामला सामने आया है। रायपुर ग्रामीण पुलिस ने इस पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह अब तक करीब...
By User 6 /
May 5, 2026 /
WhatsApp Support Ends:अगर आप भी अपने स्मार्टफोन में व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी अपने सिस्टम में बड़ा बदलाव करने जा रही है, जिसके बाद कुछ पुराने मोबाइल...
By User 6 /
May 7, 2026 /
Cockroach Control Tips: किचन घर की वह जगह होती है जहां साफ-सफाई सबसे ज्यादा जरूरी मानी जाती है, लेकिन यही जगह अक्सर कॉकरोच का ठिकाना बन जाती है। रात होते ही ये सिंक, गैस चूल्हे के आसपास और किचन कैबिनेट...
By User 6 /
May 6, 2026 /
Sanju Samson: आईपीएल 2026 के 48वें मुकाबले में संजू सैमसन ने ऐसी बल्लेबाजी की जिसने मुकाबले का रुख पूरी तरह बदल दिया। चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नाबाद 87 रन ठोककर टीम...
By User 6 /
May 8, 2026 /
मध्य प्रदेश: रायसेन जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां दुष्कर्म मामले की नाबालिग पीड़िता की घर में घुसकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपी लगातार केस वापस लेने का दबाव बना रहा था। जब...
By User 6 /
May 6, 2026 /
CG News: पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की हार के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. जिसमें उन्होंने साफ कर दिया है कि वह इस्तीफा नहीं देंगी. उनका कहना है कि उनकी नजर में यह हार नहीं है,...
By User 6 /
May 7, 2026 /
रायपुर, 7 मई 2026।कबीरधाम जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र में आयोजित सुशासन तिहार के दौरान एक भावुक और प्रेरणादायक तस्वीर देखने को मिली। ग्राम पंचायत लोखान के कमराखोल गांव में मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai अचानक ग्रामीणों के बीच पहुंचे, जहां...