Google Analytics Meta Pixel प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या नौ साल के बेटे ने पहुंचा दिया जेल - Ekhabri.com

प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या नौ साल के बेटे ने पहुंचा दिया जेल


आरोपी पत्नी व उसका प्रेमी हुआ गिरफ्तार


रायपुर। प्रेमी के साथ मिलकर महिला ने पति की ही हत्या कर दी। महिला ने पुलिस को गुमराह करने की भी कोशिश की, लेकिन 9 वर्षीय बेटे शुभम ने पुलिस को घटना की पूरी जानकारी दे दी। इसके बाद यह पूरा मामला खुल गया। पत्नी बिंदू और उसके प्रेमी राजेश साहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने मिलकर नमित साहू की हत्या कर दी थी। इसके लिए पहले दोनों आरोपियों ने योजना बनाई। महिला ने पुुलिस को बताया कि जब सुबह उसने उठकर देखा तो पति नमित बिस्तर पर अचेत पड़े हुए थे। उन्होंने मौत की खबर अन्य लोगों को दी।


एक साल से अधिक समय से है दोनों में संबंध
पुलिस की जांच में पता चला है कि बिंदू और प्रेमी राजेश के बीच पिछले करीब एक साल से प्रेम संबंध था। इस बात पर बिंदू और उसके पति नमित के बीच विवाद होता रहता था। जानकारी के मुताबिक दोनों पक्षों ने थाने में शिकायत भी की थी। रक्षाबंधन पर बिंदू अपने प्रेमी के घर भागकर चली गई थी। सूचना मिलने के बाद पति उसे राजेश के घर वापस ले आया था। इसके बाद भी आरोपी राजेश का घर आना-जाना जारी रहा।


प्रेमी के घर से लौटने के बाद की हत्या की प्लानिंग
प्रेमी के घर से लौटने के बाद महिला ने पति की हत्या करने की योजना प्रेमी के साथ मिलकर बना ली थी। अक्टूबर 10 के बीच कई बार उसने प्रयास भी किया। लेकिन सफल नहीं हो पा रही थी। घटना वाले दिन पति घर पर नशे मेंं आया था। इसके बाद उसे लगा कि वह बेसुध हालत में पति की हत्या कर सकती है। इस वजह से उसने प्रेमी को फोन लगाकर घर बुला लिया। रात करीब डेढ़ बजे पति के आने के बाद घर के पास छिपा प्रेमी भी आ गया था। इसके बाद दोनों ने मिलकर घटना को अंजाम दिया।

Read Also  जिंदा कारतूस के साथ लिया गया हिरासत में

महिला ने पुलिस को बताया कि पति की मौत हो जाने के बाद वह अपने कमरे में दोनों बेटियों के पास सोने चली गई। तड़के चार बजे उसकी छोटी बेटी बाथरुम जाने के लिए उठी। बेटी को उसने बताया कि पिता को देखने जा रही है। पति के पास जाने के बाद उसने पड़ोसी चाचा ससुर और बाकी परिजन को बुलाकर पति की सीने के दर्द से मौत होने की जानकारी दी। इसके बाद महिला ने रोना धोना शुरू कर दिया। नमित की मौत होने के बाद महिला का प्रेमी अपने घर लौट गया था।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

आज है पिठोरी अमावस्या, जानिए इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या       रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...

छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने राज्यपाल ने शुरू की पहल

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...

छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन बस सेवा बंद करने की चेतावनी दी है,

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...

राज्यपाल डेका बोले- पत्रकारिता में सत्य, तथ्य और जनहित सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

साय सरकार का बड़ा शहरी प्लान, 240 ई-बसें और 38 नालंदा परिसर  

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...

 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *