Google Analytics Meta Pixel कोरोना से मिलते-जुलते लक्षण वाले एक लाख 16 हजार 250 लोगों की पहचान की - Ekhabri.com

कोरोना से मिलते-जुलते लक्षण वाले एक लाख 16 हजार 250 लोगों की पहचान की


कोरोना सघन सामुदायिक सर्वे अभियान के तहत 55.92 लाख घरों में सर्वे


रायपुर। कोविड-19 के लक्षणात्मक मरीजों की पहचान के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रदेश भर में संचालित कोरोना सघन सामुदायिक सर्वे अभियान के तहत 55 लाख 92 हजार 394 घरों में सर्वे किया गया। इस दौरान कोरोना से मिलते-जुलते लक्षण वाले एक लाख 16 हजार 250 लोगों की पहचान की गई। कोरोना संक्रमण की पुष्टि के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा इनमें से एक लाख सात हजार 414 लोगों का रैपिड एंटीजन टेस्ट कराया गया जिसमें आठ दिनों में कुल 6571 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 

अभियान के दौरान कोरोना संक्रमण जैसे लक्षणों से पीड़ित पाए गए 92.4 प्रतिशत व्यक्तियों की जांच की गई है। प्रदेश के सभी जिलों में 5 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक आठ दिनों तक सघन सामुदायिक सर्वे संचालित किया गया। घर-घर जाकर कोविड-19 के संभावित मरीजों की जानकारी जुटाने स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्रामीण और शहरी इलाकों में मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका, बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों के दल बनाए गए थे।


जिलों में इतने घरों में पहुंचा स्वास्थ्य विभाग की टीम
कोरोना सघन सामुदायिक सर्वे अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग की टीम आठ दिनों में रायपुर जिले में चार लाख 12 हजार 428 घरों में, बलौदाबाजार-भाटापारा में दो लाख 39 हजार 337, धमतरी में एक लाख 65 हजार 360, गरियाबंद में एक लाख 56 हजार 935, महासमुंद में दो लाख 32 हजार 432, बिलासपुर में तीन लाख 91 हजार 392, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 76 हजार 162, जांजगीर-चांपा में तीन लाख 48 हजार नौ, कोरबा में दो लाख 80 हजार 155, मुंगेली में एक लाख 43 हजार 469, रायगढ़ में तीन लाख 29 हजार 251, बालोद में दो लाख 17 हजार 913, बेमेतरा में एक लाख 43 हजार 652 और दुर्ग में तीन लाख 16 हजार 717 घरों में पहुंची।
कबीरधाम जिले में एक लाख 81 हजार 835घरों में सर्वे
अभियान के दौरान कबीरधाम जिले में एक लाख 81 हजार 835, राजनांदगांव में तीन लाख 56 हजार 464, बलरामपुर-रामानुजगंज में एक लाख 71 हजार 267, जशपुर में एक लाख 99 हजार 635, कोरिया में एक लाख 38 हजार 845, सूरजपुर में एक लाख 67 हजार 286, सरगुजा में दो लाख 14 हजार 238, बस्तर में एक लाख 84 हजार 045, बीजापुर में 41 हजार 887, दंतेवाड़ा में एक लाख चार हजार 016, कांकेर में एक लाख 63 हजार 355, कोंडागांव में एक लाख 39 हजार 502, नारायणपुर में 24 हजार 891 तथा सुकमा में 51 हजार 916 घरों में सर्वे कर कोरोना के लक्षण वाले संदिग्ध मरीजों की जानकारी ली गई।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

आज है पिठोरी अमावस्या, जानिए इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या       रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...

छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने राज्यपाल ने शुरू की पहल

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

साय सरकार का बड़ा शहरी प्लान, 240 ई-बसें और 38 नालंदा परिसर  

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...

छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन बस सेवा बंद करने की चेतावनी दी है,

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...

राज्यपाल डेका बोले- पत्रकारिता में सत्य, तथ्य और जनहित सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और...

द्रोणाचार्य संगम में शिक्षकों का सम्मान, राज्यपाल ने बताया सफलता का मंत्र

By User 6 / September 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर । शिक्षक दिवस के अवसर पर बिलासपुर स्थित एसईसीएल-डीएवी पब्लिक स्कूल, वसंत विहार में ‘द्रोणाचार्य संगम-2026’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका शामिल हुए। इस दौरान शिक्षा के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय और उत्कृष्ट योगदान देने...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *