Google Analytics Meta Pixel 22 करोड़ रुपए से अधिक से होगा विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं का निर्माण - Ekhabri.com

22 करोड़ रुपए से अधिक से होगा विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं का निर्माण


1825.86 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध हो सकेगी


रायपुर। राज्य शासन ने छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में सिंचाई परियोजनाओं के निर्माण एवं जीर्णोद्धार कार्य के लिए 22 करोड़ 88 लाख 55 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की है। इन परियोजनाओं के निर्माण एवं जीर्णोद्धार का कार्य पूर्ण होने के उपरांत 1825.86 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। जल संसाधन विभाग मंत्रालय, महानदी भवन द्वारा जारी आदेशानुसार दुर्ग जिले के विकासखण्ड पाटन की पाटन आई.बी. का पुनर्निर्माण व अहाता निर्माण हेतु 57 लाख रुपए और कुम्हली जलाशय का जीर्णोद्धार एवं नहर लाईनिंग निर्माण कार्य के लिए एक करोड़ 76 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गयी है। कार्य की पूर्णता से 61 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। पाटन के सांतरा जलाशय के नहरों का जीर्णोद्धार एवं नहर लाईनिंग कार्य के लिए एक करोड़ 12 लाख छह हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गयी है। योजना के पूरा होने से 207 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। पाटन के भरर जलाशय के वेस्ट वियर का जीर्णोद्धार एवं नहर का रिमाडलिंग एवं लाईनिंग कार्य के लिए दो करोड़ 73 लाख 62 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गयी है। योजना के पूरा होने से 171 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। पाटन के किकिरमेटा के समीप खारून नदी के क्षतिग्रस्त तट का मरम्मत कार्य के लिए दो करोड़ 62 लाख 47 हजार रूपए प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गयी है। विकासखण्ड दुर्ग के उरला डायवर्सन की नहर प्रणाली में संरचनाओं का निर्माण कार्य के लिए एक करोड़ 26 लाख 4 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गयी है। योजना के पूरा होने से 119 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। दुर्ग के बोरई व्यपवर्तन का जीर्णोद्धार एवं नहर लाईनिंग कार्य के लिए एक करोड़ 68 लाख तीन हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गयी है। योजना के पूरा होने से 135 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।

Read Also  8 नवंबर: रविवार को बन रहा रविपुष्यामृत, सवार्थसिद्ध, रवियोग


धमधा के टेमरी स्टापडेम निर्माण कार्य के लिए एक करोड़ 38 लाख
विकासखण्ड धमधा के टेमरी स्टापडेम निर्माण कार्य के लिए एक करोड़ 38 लाख 28 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गयी है। योजना के पूरा होने से 25 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। धमधा के गोरपा जलाशय जीर्णोद्धार एवं नहर लाईनिंग तथा सर्विस बैंक में सी.सी. रोड निर्माण कार्य के लिए एक करोड़ सात लाख 32 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गयी है। योजना के पूरा होने से 128 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। धमधा के रक्सा व्यपवर्तन जीर्णोद्धार एवं नहर लाइनिंग कार्य के लिए एक करोड़ 11 लाख 36 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गयी है। योजना के पूरा होने से 40 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।


अभनपुर के कुर्रू जलाशय का जीर्णोद्धार एवं नहर लाईनिंग कार्य के लिए एक करोड़ 90 लाख
रायपुर जिले के विकासखण्ड अभनपुर के कुर्रू जलाशय का जीर्णोद्धार एवं नहर लाईनिंग कार्य के लिए एक करोड़ 90 लाख नौ हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गयी है। योजना के पूरा होने से 181 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। अभनपुर के नायकबांधा जलाशय का जीर्णोद्धार एवं नहर लाईनिंग कार्य के लिए एक करोड़ एक लाख 48 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गयी है। योजना के पूरा होने से 98 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। अभनपुर के पौंता जलाशय का जीर्णोद्धार एवं नहर लाईनिंग कार्य के लिए एक करोड़ 35 लाख 81 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गयी है। योजना के पूरा होने से 254 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड अभनपुर के गिरोला जलाशय का जीर्णोद्धार एवं नहर लाईनिंग कार्य के लिए एक करोड़ 31 लाख 80 हजार रूपए प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गयी है। योजना के पूरा होने से 143 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। अभनपुर के चेरिया जलाशय का जीर्णोद्धार एवं नहर लाईनिंग कार्य के लिए एक करोड़ 43 लाख 35 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गयी है। योजना के पूरा होने से 174 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। अभनपुर के गोतियारडीह जलाशय का जीर्णोद्धार एवं नहर लाईनिंग कार्य के लिए एक करोड़ 29 लाख आठ हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गयी है। योजना के पूरा होने से 87 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


प्लेन हाइजैक की खबर से उड़े सबके होश, को पायलट ने अपने साथी पायलट को मारा चाकू

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...

19 नायब तहसीलदार बने तहसीलदार, पदोन्नति की लिस्ट हुई जारी

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राजस्व विभाग ने 19 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पदोन्नत किया गया है. इस पदोन्नति के साथ उनका स्थानांतरण भी किया है. सभी से 10 दिनों में पदभार ग्रहण करने कहा गया है. इसके लिए आदेश जारी हो गया...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, अतिथि व्याख्याताओं और पूर्व अग्निवीरों को लाभ

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...

विश्व पर्यटन दिवस पर छत्तीसगढ़ में पर्यटन कारोबार का नया कनेक्ट

By User 6 / September 28, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ पर्यटन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की दिशा में बड़ी पहल शुरू हुई है। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल और छत्तीसगढ़ ट्रैवल ट्रेड एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट छत्तीसगढ़ मार्केट...

दीपक अग्रवाल के अवकाश के बीच सरकार ने दो IAS को सौंपी जिम्मेदारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...

छत्तीसगढ़ की बेटी ने ऑस्ट्रेलिया में रचा सफलता का नया इतिहास

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...

आज से बदल जाएंगे यह बड़े नियम, UPI का अधिक उपयोग करने वाले जाने नाए नियम

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...

छत्तीसगढ़ में तबादलों की बड़ी सूची जारी, 125 डिप्टी कलेक्टर प्रभावित

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रशासन से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 125 डिप्टी कलेक्टरों के तबादले किए हैं। इस बड़े प्रशासनिक बदलाव के बाद प्रदेश के कई जिलों में...

3 अक्टूबर को करें महा लक्ष्मी व्रत का उद्यापन, जानिए पूरी पूजन विधि

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...

कचना, लामांडी और सड्डू में अब सुनियोजित विकास की नई तैयारी

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के कचना, लामांडी और सड्डू क्षेत्र में सुनियोजित विकास को गति देने के लिए नगर विकास योजना आगे बढ़ाई जा रही है। रायपुर विकास प्राधिकरण द्वारा तैयार की जा रही इस योजना का उद्देश्य क्षेत्र में सड़क,...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *