रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के प्राचीन सिद्धपीठ माँ महामाया देवी मंदिर में होने वाले प्राचीन पूजन पद्धति के अनुसार मंगलवार को सप्तमी तिथि वाली रात्रि में 12 बजे से माँ महामाया की महानिशा पूजन आरंभ हुई थी।
इस संबंध में महामाया मंदिर के पुजारी मनोज शुक्ला जी ने बताया कि आवाहित देवताओं के पूजन पश्चात राजोपचार पूजन पद्धति अनुसार माता जी की पूजन कर श्री दुर्गा सप्तशती पाठ से पंचामृत की अखंड धारा से अभिषेक कर भव्य सिंगार किया गया। पूरे रात भर पूजन के बाद सुबह 4 बजे आरती पुष्पांजलि स्तुति के साथ यह पूजन सम्पन्न हुआ।
हवन -पूर्णाहुति
अष्टमी तिथि में आज बुधवार को सुबह से ही अठवाही चढ़ाना आरम्भ होगा , दिनभर नवरात्रि दिनचर्या के बाद रात्रि 7 बजे से हवन के लिये पूजन तथा साढ़े 7 बजे से हवन आरम्भ होगा। पूर्णाहुति साढ़े 9 बजे सम्पन्न होगा। इसके पश्चात महाआरती होगी। इसके बाद आवाहित देवी देवताओ के विसर्जन पूजन और ब्राह्मण भोजन कराया जायेगा।
फिर अर्धरात्रि में राज ज्योति सहित समस्त मनोकामना ज्योति विसर्जन के लिय गर्भगृह में मातेश्वरी के सामने शस्त्र पूजा की जायेगी। जिसमें मातेश्वरी की आठों हाथों में धारण किये जाने वाली सभी शस्त्रों (धनुष बाण, तलवार, चक्र, गदा, परिध,शूल,भुशूंडी) की विधि पूर्वक पूजन कर कुष्माण्ड बलि की पूजा होगी। शस्त्र पूजा व बलि पूजा के बाद राजज्योति की विसर्जन पूजा कर मंदिर परिसर स्थित प्राचीन बावली में ही विसर्जित किया जायेगा। ज्योति विसर्जन के बाद मातेश्वरी की ‘’वीर मुद्रा’’ में भव्य शस्त्र श्रृंगार किया जायेगा। पूरे आठों हाथों में शस्त्र धारण के साथ ही मातेश्वरी का आर्कषक श्रृंगार किया जायेगा। यह शस्त्र सिंगार पुरे वर्ष भर में मात्र 2 बार ही , नवरात्रि पर्व के ज्योति विसर्जन वाली रात को ही किया जाता है।
इस दुर्लभ छवि के दर्शन, गुरुवार को दिनभर किया जा सकता है।
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिजली कर्मचारियों को दिवाली से पहले बढ़ी हुई बोनस और एक्सग्रेसिया राशि का भुगतान किया जाएगा। पावर कंपनी के प्रबंध निदेशक (ट्रांसमिशन) आर.के. शुक्ला ने छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ-महासंघ (बीएमएस) के प्रतिनिधिमंडल को यह आश्वासन दिया है।...
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...
मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...
रिपोर्ट: राकेश यादव बेगूसराय, बिहार। बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में कथित अवैध मिट्टी खनन और पुलिसकर्मियों से मिलीभगत के आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामले में बछवाड़ा थाने में कार्यरत एक चौकीदार पर अवैध...
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर 2026 को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में राज्योत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने जिला स्तरीय कार्यक्रमों के मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर...
रायपुर। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में रोमांचक मुकाबलों का सिलसिला जारी है। लीग के पांचवें मैच में न्यायधानी नाइट्स ने शानदार वापसी करते हुए संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को 5-3 से हरा दिया। इस जीत के साथ न्यायधानी नाइट्स ने टूर्नामेंट में अपनी...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों की सुविधा बढ़ाने और खेती-किसानी को अधिक लाभकारी बनाने के लिए राज्य सरकार ने धान खरीदी व्यवस्था और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि किसानों की समृद्धि और...