धर्मदर्शन। हिंदू धर्म में नवरात्रि के पर्व का विशेष महत्व है, नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की आराधना की जाती है। मान्यता है कि नवरात्रि पर मां दुर्गा की विधि पूर्वक पूजा करने से जीवन में सुख समृद्धि आती है और भक्तों की सारी मनोकामनाये पूरी होती हैं।
नवरात्रि में देवी मां के चरणों में अगर आप उन फूलों को अर्पित करें, जो उन्हें बेहद प्रिय है तो माँ आशीर्वाद स्वरूप मनचाहा फल देतीं हैं, तो चलिए जानते हैं कि माता को नवरात्रि के नौ दिन कौन-कौन से फूल चढ़ाने चाहिए।
नवरात्रि का पहला दिन मां दुर्गा के शैलपुत्री स्वरूप की आराधना की जाती है। हिमालय की पुत्री के रूप में जन्मी मां शैलपुत्री को गुड़हल का लाल फूल और सफेद कनेर का फूल बहुत पसंद है। इसलिए पहले दिन मां को गुड़हल या कनेर का फूल अर्पित कर अपनी मनोकामना पूरी करें।
दूसरे दिन- माँ ब्रम्हचारिणी
नवरात्रि के दूसरे दिन मां दुर्गा के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की पूजा की जाती है। मां ब्रह्मचारिणी को गुलदाउदी का फूल और वटवृक्ष के फूल पसंद हैं। इसलिए मां के चरणों में इन फूलों को अर्पित करें, इससे घर-परिवार में खुशहाली आती है।
तीसरा दिन- माँ चंद्रघंटा
माँ के चंद्रघंटा स्वरूप की पूजा नवरात्र के तीसरे दिन किया जाता है। जीवन में जल्दी सफलता मिलने की कामना लिए इस दिन आप मां चंद्रघंटा को कमल का फूल और शंखपुष्पी का फूल अर्पित कर सकते हैं।
चौथे दिन- माँ कुष्मांडा
चौथा दिन मां दुर्गा के कुष्मांडा स्वरूप को समर्पित है। इस दिन मां की पसंद के अनुसार उनको चमेली का फूल या पीले रंग का कोई भी फूल चढ़ाना शुभ माना गया है।
नवरात्रि के पांचवें दिन मां दुर्गा के स्कंदमाता स्वरूप की पूजा की जाती है। मां को पीले रंग के फूल बहुत पसंद हैं इसलिए उनको पीले रंग के कोई भी फूल अर्पित करने से मां सुख-सम्पन्नता का आशीर्वाद देती हैं।
छठे दिन- माँ कात्यायनी
मां दुर्गा के कात्यायनी स्वरूप की आराधना नवरात्र के छठवें दिन किया जाता है। मां कात्यायनी को गेंदे का फूल और बेर के पेड़ का फूल चढ़ाने से मां की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
सातवें दिन – माँ कालरात्रि
नवरात्रि के सातवें दिन मां दुर्गा के कालरात्रि स्वरूप की पूजा-अर्चना की जाती है। मां कालरात्रि को नीले रंग का कृष्ण कमल का फूल बहुत अधिक प्रिय है और यह फूल न मिलने की स्थिति में कोई भी नीला फूल चढ़ा सकते हैं.
आठवें दिन- माँ महागौरी
मां दुर्गा के महागौरी स्वरूप को नवरात्र के आठवें दिन पूजा जाता है, महागौरी माता को मोगरे का फूल अत्यधिक प्रिय है, इसलिए मां के चरणों में इस फूल को अर्पित करने पर घर-परिवार पर समृद्धि बनी रहती है।
नौवें दिन- माँ सिद्धिदात्री
नवरात्रि के नौवें दिन मां दुर्गा के सिद्धिदात्री स्वरूप की आराधना की जाती है। मां को चंपा और गुड़हल का फूल बेहद प्रिय है, मां सिद्धिदात्री के चरणों में इस फूल को चढ़ाने से मां प्रसन्न होती हैं और सुख शांति का आशीर्वाद देती हैं।
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर में उनके सम्मान में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। रायपुर नगर पालिक...
रायपुर, 13 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कबीरधाम जिले के कवर्धा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय...
रायपुर. 14 सितंबर सोमवार को श्री गणेश चतुर्थी और तीज व्रत दोनों ही रखा जाएगा है। चतुर्थी तिथि का प्रारंभ 14 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 6 मिनट पर होगा और 15 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 44...
रायपुर। भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकारों (BOCW) के कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और श्रमिक हितों को मजबूत बनाने के उद्देश्य से मुंबई में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। 11 और 12 सितंबर 2026 को आयोजित इस सम्मेलन में देशभर...
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...