ढाका। बांग्लादेश के सतखीरा जिले के श्यामनगर में स्थित हिन्दू शक्तिपीठ जशोरेश्वरी काली मंदिर में बड़ी चोरी हुई है। इस शक्तिपीठ में स्थापित माँ काली की मूर्ति पर से चाँदी का मुकुट चोरी कर लिया गया है। यह मुकुट भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंदिर को भेंट में दिया था।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना गुरुवार (10 अक्टूबर, 2024) को हुई। मंदिर के पुजारी दिलीप मुखर्जी ने बताया कि उन्होंने दिन की पूजा 2 बजे समाप्त करके मंदिर के पट बंद कर दिए थे। इसके बाद जब मंदिर की साफ़ सफाई करने वाले यहाँ पहुँचे तो उन्हें देवी के सर से मुकुट गायब मिला।
जिसके बाद हड़कंप मच गया। आनन फ़ानन में उन्होंने यह सूचना पुलिस को दी। पुलिस अब मामले में CCTV फुटेज की जाँच कर चोर को पकड़ने का प्रयास कर रही है। हालाँकि, अभी तक किसी कि भी पहचान नहीं हो पाई है। मुकुट चोरी की घटना दुर्गा पूजा के बीच हुई है, जिसके कारण स्थानीय हिन्दू समाज में रोष व्याप्त है।
प्रधानमंत्री मोदी ने किया था भेंट
चोरी किया गया मुकुट वर्ष 2021 में प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी बांग्लादेश यात्रा के दौरान भेंट के रूप में दिया था। उन्होंने स्वयं ही यह मुकुट माँ काली को पहनाया था। यह मुकुट चाँदी का बना हुआ था और इस पर सोने की परत चढ़ाई गई थी। यह तब से ही माँ काली के सर पर सुशोभित था।
51 शक्ति पीठों में से एक, माता सती की हथेलियाँ यहीं गिरी थीं
सतखीरा में स्थित प्रसिद्ध जशोरेश्वरी काली मंदिर 51 शक्तिपीठ में से एक सुगंधा शक्तिपीठ है। बताया जाता है यहाँ देवी सती की हथेलियाँ गिरी थीं। इसके बाद एक ब्राह्मण ने यहाँ मंदिर का निर्माण कराया था। यह मंदिर लगभग 1000-1200 साल पुराना बताया जाता है। इसका जीर्णोद्धार 400 साल पहले फिर करवाया गया था।
2021 में बांग्लादेश सरकार ने प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा से पहले ही जशोरेश्वरी मंदिर का जीर्णोद्धार करवाया था। बांग्लादेश के लिए रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया था कि वे प्राचीन जशोरेश्वरी काली मंदिर में देवी काली की पूजा करने के लिए काफी उत्साहित हैं।
जशोरेश्वेरी मंदिर के आसपास हर साल एक मेला लगता है। पीएम मोदी ने अपने दौरे में ऐलान किया था यहाँ इस मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एक मल्टीपरपस हॉल का निर्माण भारत सरकार की तरफ से करवाया जाएगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ में बैंक की सेवाओं के 25 वर्ष पूरे होने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इस...
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के लिए आर्थिक स्थिरता और आत्मविश्वास का आधार बन रही हैं। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोग देने के उद्देश्य से संचालित महतारी...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...
By User 6 /
September 20, 2026 /
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...