Google Analytics Meta Pixel आज शनिवार है करें यह अचूक उपाए, मिलेगी शनि देव की कृपा - Ekhabri.com

आज शनिवार है करें यह अचूक उपाए, मिलेगी शनि देव की कृपा

शनि देव की हर कोई पाना चाहता है। इस कृपा से व्यक्ति के दिन पलट सकते हैं। आमतौर पर ऐसा माना जाता है की शनिदेव हमेशा घाटा ही कराते हैं लेकिन यह बात सच नहीं है। कई बार शनि की अच्छी दृष्टि भी इंसान को बेहद बड़ी तरक्की दे देती है। शनि देव को खुश करने के कई उपाय हैं जिसे जरूर अपनाना चाहिए।

ज्‍योत‍िषशास्‍त्र के अनुसार शन‍ि दोष हो तो कई बार कर्ज ही कर्ज बढ़ता जाता है या फिर नौकरी में उच्‍चाधिकार‍ियों और सहयोग‍ियों की ओर से द‍िक्‍कतों का सामना करना पड़ता है। अगर आपके साथ भी ऐसी ही परेशान‍ियां आ रही हैं तो शन‍िवार को शन‍िदेव के साथ हनुमानजी की पूजा करें। इसके बाद शाम को मछलियों को दाना डालें। साथ ही चींटियों को आटा खिलाएं। अपनी पहनी हुई चप्‍पलें क‍िसी गरीब व्‍यक्ति को दान करें। मान्‍यता है शन‍िवार को यह टोटका करने से जातक की नौकरी और आर्थिक समस्‍याएं खत्‍म होने लगती हैं।




इस दिन सुबह स्नान कर साफ-सुथरे कपड़े पहनें। इसके बाद शनिदेव की पूजा करें।


ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर आपको व्यापार में कोई लॉस हो रहा है या कोर्ट-कचहरी के चक्करों से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो इस दिन पीपल के 11 पत्तों से एक माला बना लें। इसके बाद ये माला मंदिर में जाकर शनि देव को चढ़ाएं। माला अर्पित करते समय ‘ऊँ श्रीं ह्रीं शं शनैश्चराय नमः’ मंत्र का लगातार जाप करते रहें।

काले कुत्ते को सरसों के तेल लगी रोटी खिलाएं। माना जाता है इससे कुंडली में राहु-केतु से संबंधित दोष दूर हो जाते हैं।

इस दिन सरसों के तेल का दान करना चाहिए। इसके अलावा उड़द की दाल, तिल, लोहा, पुखराज रत्न और काले कपड़ों का दान कर सकते हैं। ऐसा करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं।अपने भक्तों की मनचाही मुरादों को पूरा करते हैं।

इसके अलावा शनिवार को शनि यंत्र की पूजा करने से भी लाभ होता है।

Read Also  रायपुर में भारतीय सेना लगाएगी 'नो योर आर्मी मेला'




शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं। इस दीपक में काला तिल जरूर डालें।


पीपल के पेड़ की सात बार परिक्रमा करें। इस दौरान ऊं शं शनैश्चराय नम: मंत्र का जाप करें।

शनिवार की शाम को पीपल के पेड़ के नीचे चौमुखी दीपक जलाएं। मान्यता है कि इससे घर में धन, यश और वैभव की कमी नहीं होती है। इसके साथ ही शनिदेव की कृपा बनी रहती है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

छत्तीसगढ़ में पर्यटन विकास को नई रफ्तार, चित्रकोट समेत 20 स्थल होंगे विकसित  

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पर्यटन विकास को नई गति देने के लिए पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल ने विभागीय योजनाओं और विकास कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा की। नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में हुई बैठक में मंत्री...

रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे शामिल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के युवा प्रभाग और महानगर इकाई रायपुर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य...

वैष्णव देवी जाने वालों के लिए अच्छी खबर, दिल्ली से कटरा के बीच नवरात्र में चलेगी स्पेशल ट्रेन 

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. फेस्टिवल सीजन में यात्रियों और माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

माता ब्रह्मचारिणी का प्रिय फूल है सफेद गुलाब, चमेली और कमल, आज करें इस विधि के साथ देवी की पूजा

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...