Google Analytics Meta Pixel मार्टिन लूथर किंग जूनियर ने तंबाकू के जिस खेत में किया था काम अब उसे किया जाएगा संरक्षित - Ekhabri.com

मार्टिन लूथर किंग जूनियर ने तंबाकू के जिस खेत में किया था काम अब उसे किया जाएगा संरक्षित



दिल्ली। अमेरिका के कनेक्टिकट में जिस तंबाकू के खेत में कभी मार्टिन लूथर किंग जूनियर ने 1940 के दशक में कॉलेज में पढ़ाई के दौरान काम किया था, उसका ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व देखते हुए खेत को संरक्षित करने का फैसला किया गया है।

क्या है पूरा मामला

पिछले महीने 288 एकड़ के भूभाग की बिक्री को अंतिम रूप दिया गया। शुक्रवार को इसकी घोषणा की गई। गैर लाभकारी ‘ट्रस्ट फॉर पब्लिक लैंड’ और सिम्सबरी शहर ने 16 अक्टूबर को इसके उद्घाटन समारोह की योजना बनायी है।



2 एकड़ जमीन का ऐतिहासिक संरक्षण
लगभग 130 एकड़ भूमि को लोगों के मनोरंजन के लिए रखा जाएगा और लगभग 120 एकड़ जमीन कृषि के लिए अलग रखी जाएगी। शेष को सिम्सबरी शहर की भविष्य की जरूरतों के हिसाब से सहेजा जाएगा, जबकि संपत्ति के इतिहास को बताने के लिए दो एकड़ जमीन को ऐतिहासिक संरक्षण उद्देश्यों के लिए रखा जाएगा।


कनेक्टिकट के कृषि विभाग के आयुक्त ब्रायन पी हर्लबर्ट ने एक बयान में कहा, ‘‘इस ऐतिहासिक स्थल की स्थायी सुरक्षा स्थानीय, राज्य और संघीय स्तर पर भागीदारों के बीच सहयोग का एक परिणाम है। हम मिलकर यह सुनिश्चित करेंगे कि कनेक्टिकट की कृषि एवं सांस्कृतिक विरासत का आधार बना रहे।’’


कौन थे मार्टिन लूथर किंग



इतिहासकारों का मानना है कि कनेक्टिकट में किंग के अनुभवों ने नागरिक अधिकार नेता बनने के उनके निर्णय को प्रभावित किया। मार्टिन लूथर किंग जूनियर अमेरिका में अश्वेत नागरिक अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले प्रमुख नेता थे। वह अटलांटा के मोरहाउस कॉलेज के छात्रों के उस समूह में शामिल थे, जो कनेक्टिकट में तंबाकू उत्पादकों के खेतों में काम करने के लिए भर्ती हुए थे ताकि वे ट्यूशन के लिए धन जुटा सकें।

जून 1944 में किंग ने अपने पिता को लिखा, ‘‘यहां हमने कुछ ऐसी चीजें देखीं जिनकी मैंने कभी कल्पना भी नहीं की थी।’’ उन्होंने लिखा, ‘‘वाशिंगटन से जैसे हम दूर आए हमारे साथ कोई भेदभाव नहीं हुआ। यहां के श्वेत लोग बहुत अच्छे हैं। हम जहां चाहते हैं वहां जाते हैं और जहां चाहें बैठ जाते हैं।’’

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

पवन साय को झारखंड में नई जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई  

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

चंदनीडीह में NDRF का बड़ा रेस्क्यू अभियान, 198 लोगों को सुरक्षित निकाला  

By Reporter 5 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...

अब इन चीजों की पैकेजिंग में यह भी बताया जरूरी होगा कि इसमें शाकाहारी सामग्री उपयोग हुई है कि मांसाहारी 

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू, कॉस्मेटिक्स और अन्य टॉयलेटरीज की पैकेजिंग को लेकर नया नियम लागू किया है। अब इन उत्पादों के पैकेट पर यह बताना जरूरी होगा कि उनमें इस्तेमाल की गई सामग्री शाकाहारी है या...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, स्कूल रहेंगे बंद

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शनिवार, 26 सितंबर को प्रदेश के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित करने...

लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर इतना परेशान हुआ युवक की खुद को उतारा मौत के घाट

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
कवर्धा। कवर्धा से बड़ी खबर सामने आई है, जहां लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा एक अहम मुद्दा सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, एक युवक ने धर्म परिवर्तन कर शादी करने के कथित दबाव और मानसिक प्रताड़ना के बाद आत्महत्या कर...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *