Google Analytics Meta Pixel कृषि शिक्षा के विभिन्न पाठ्यक्रमों में 418 सीटों की बढ़ोतरी, छत्तीसगढ़ के विद्यार्थियों के लिए बढे अवसर - Ekhabri.com

कृषि शिक्षा के विभिन्न पाठ्यक्रमों में 418 सीटों की बढ़ोतरी, छत्तीसगढ़ के विद्यार्थियों के लिए बढे अवसर


रायपुर। छत्तीसगढ़ में कृषि शिक्षा के विस्तार को नया आयाम देते हुए इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित विभिन्न महाविद्यालयों में शैक्षणिक वर्ष 2021-22 हेतु स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में कुल 418 सीटों की वृद्धि की गई है।जहाँ  स्नातक स्तर के पाठ्यक्रमों में 401 सीटों की बढ़ोतरी हुई है वहीं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में 17 सीटों की बढ़ोतरी की गई है।

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय की विद्या परिषद द्वारा सीटों की संख्या में वृद्धि का अनुमोदन कर दिया गया है। बी.एस.सी. कृषि पाठ्यक्रम में 305 सीटों की बढ़ोतरी के साथ शैक्षणिक सत्र 2021-22 में प्रवेश हेतु कुल 2151 सीटे उपलब्ध हैं। बी.एस.सी. उद्यानिकी में 58 सीटों की बढ़ोतरी के साथ कुल 610 सीटें तथा बी.टेक. कृषि अभियांत्रिकी में 20 सीटों की वृद्धि के साथ कुल 282 सीटें उपलब्ध हैं। इसी प्रकार बी.टेक. खाद्य प्रौद्योगिकी पाठ्यक्रम में 18 सीटों की अभिवृद्धि के साथ कुल 44 सीटें विद्यार्थियों के प्रवेश हेतु उपलब्ध होंगी। स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में 17 सीटों की बढ़ोतरी के साथ अब विद्यार्थियों के लिए 478 सीटें उपलब्ध होंगी।

इस प्रकार इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित स्नातक, स्नातकोत्तर एवं शोध पाठ्यक्रमों में अब कुल 3676 सीटें विद्यार्थियों के प्रवेश हेतु उपलब्ध कराई गई है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा लिए गए इस निर्णय से कृषि शिक्षा हेतु इच्छुक विद्यार्थियों के लिए संभावनाओं के नए द्वार खुल गए हैं।

वर्तमान परिस्थितियां

छत्तीसगढ़ राज्य के स्थापना के उपरान्त यहां कृषि शिक्षा के क्षेत्र में आशातीत वृद्धि हुई है। राज्य निर्माण के समय वर्ष 2000-2001 में छत्तीसगढ़ में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत केवल रायपुर में एक कृषि महाविद्यालय संचालित था जहां स्नातक पाठ्यक्रमों में कुल 85, स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में कुल 132 और शोध पाठ्यक्रमों में कुल 10 सीटें उपलब्ध थीं। इस प्रकार राज्य स्थापना के समय छत्तीसगढ़ में कृषि शिक्षा के विभिन्न पाठ्यक्रमों में कुल 227 सीटें ही विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध थी। छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद यहां विभिन्न वर्षाें में धीरे-धीरे नये कृषि महाविद्यालय, उद्यानिकी महाविद्यालय, कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय, वानिकी महाविद्यालय तथा खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय की स्थापना की गई।

क्या कहते हैं आँकड़े

शासकीय महाविद्यालयों के साथ ही निजी महाविद्यालयों की स्थापना भी की गई। वर्तमान में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत कुल 31 कृषि महाविद्यालय संचालित हैं जिनमें 22 शासकीय कृषि महाविद्यालय तथा 9 निजी कृषि महाविद्यालय शामिल हैं। यहां कुल 11 उद्यानिकी महाविद्यालय संचालित हैं जिनमें 7 शासकीय तथा 4 निजी उद्यानिकी महाविद्यालय हैं। इसी प्रकार 4 कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालयों में दो शासकीय क्षेत्र में तथा दो निजी क्षेत्र में संचालित हैं। एक शासकीय वानिकी महाविद्यालय तथा एक खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय भी संचालित किए जा रहे हैं।

इस प्रकार वर्तमान समय में राज्य में कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों में कुल 48 महाविद्यालय संचालित हैं जिनमें 33 शासकीय क्षेत्र में तथा 15 निजी क्षेत्र में कार्यरत हैं। राज्य में महाविद्यालयों तथा उनके अंतर्गत संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों में सीटों की संख्या में बढ़ोतरी से कृषि शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक विद्यार्थियों को स्थानीय स्तर पर गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्राप्त करने की सुविधा मिल रही है। इसी प्रकार राजधानी रायपुर के अलावा प्रदेश के विभिन्न अंचलों में स्थित कृषि महाविद्यालयों – बिलासपुर, अंबिकापुर, जगदलपुर और भाटापारा में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की शुरूआत होने से उन क्षेत्रों में रहने वाले विद्यार्थियों को स्थानीय स्तर पर ही स्नातकोत्तर शिक्षा की सुविधा भी प्राप्त हो रही है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राष्ट्रपति से मिलकर लौटे विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री साय से साझा किए यादगार अनुभव

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी ब्लैकलिस्ट

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...

हरछठ को लेकर संशय की स्थिति, जानिए कब करनी है पूजा और व्रत

By User 6 / August 31, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...

ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...

सुकमा में नक्सल पीड़ित परिवारों से मिले प्रेम साई गुरुजी, बांटा संबल

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...

आज है हलषष्ठी की व्रत, इन चीजों को करें पूजा में शामिल

By User 6 / September 2, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हल षष्ठी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन मुख्य रूप से महिलाएं अपने बच्चों की दीर्घायु की कामना में व्रत करती हैं। व्रत की बात करे तो...

नक्सलवाद से बाहर निकल विकास की नई राह पर बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : साय

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि दशकों तक नक्सलवाद की चुनौती झेलने वाला छत्तीसगढ़ अब शांति, विश्वास और विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। नक्सलवाद के अंधेरे से बाहर निकलकर प्रदेश विकास की नई...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खनिज विकास के प्रति राज्य की प्रतिबद्धता पर दिया जोर

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  रायपुर, 31 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ ने भारत के महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज पारिस्थितिकी तंत्र में अपनी भूमिका को और मजबूत किया है। खान मंत्रालय की ओर से रायपुर में महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज ब्लॉकों की नीलामी की आठवीं श्रृंखला...

रील बनाना पड़ा भारी, तीन महिला टेक्नीशियन को HLL ने किया बर्खास्त

By User 6 / September 2, 2026 / 0 Comments
दुर्ग। सोशल मीडिया में इन दिनों रील बनाना का शौक लोगो पर सिर चढ़ कर बोल रहा है. इन सबके बीच इससे जुड़ी खास खबर सामने आई है. जिसमें जिला अस्पताल दुर्ग की अटल आरोग्य लैब में रील बनाने वाली...

जशपुर में बनेगा आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम, सरकार ने मंजूर किए 5.49 करोड़

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *