Google Analytics Meta Pixel मुख्यमंत्री ने किया पाटन के सर्किट हाउस का लोकार्पण,पहले कमरे में ही दिखा राज गीत, सीएम ने कहा 'ये है गर्व की बात' - Ekhabri.com

मुख्यमंत्री ने किया पाटन के सर्किट हाउस का लोकार्पण,पहले कमरे में ही दिखा राज गीत, सीएम ने कहा ‘ये है गर्व की बात’

रायपुर। 13 अक्टूबर 2021 को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुर्ग जिले के पाटन के सर्किट हाउस का लोकार्पण किया। सर्किट हाउस 3 करोड़ 86 लाख रुपए की लागत से बना है। मुख्यमंत्री ने पूजा अर्चना के पश्चात सर्किट हाउस में प्रवेश किया। इसके हॉल में ही छत्तीसगढ़ का राज्य गीत अरपा पैरी के धार अंकित किया गया है। मुख्यमंत्री ने इसे देखकर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि यह कार्य आप लोगों ने बहुत अच्छा किया है। प्रदेश के राज गीत को जहां भी देखो, बहुत गौरव की भावना मन में आती है।




मुख्यमंत्री ने यहां बैठक कक्ष का निरीक्षण भी किया। यह कक्ष सर्किट हाउस में छोटी बैठकों के लिए बनाया गया है। मुख्यमंत्री ने इस बैठक कक्ष के नामकरण के लिए सुझाव आमंत्रित किए। उपस्थित सदस्यों में किसी ने कहा कि हॉल का नाम बैठका होना चाहिए, किसी ने कहा कि हाल का नाम कुरिया होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि हॉल का चाहे जो भी नाम रखें इसके नामकरण में हमारी मिट्टी की झलक नजर आए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सर्किट हाउस में आप लोगों ने सुंदर कलाकृति अभी लगाई है ऐसा हमारे परंपरागत घरों में होता है अपने घरों को हम सुंदर-सुंदर कलाकृतियों से सजाते हैं।

जनपद पंचायत भवन का भी हुआ लोकार्पण



मुख्यमंत्री ने इस मौके पर जनपद पंचायत भवन का भी लोकार्पण किया। इस भवन की लागत 1 करोड़ 30 लाख रुपये है। जनपद पंचायत के नए प्रशासनिक भवन के बनने से जनपद सदस्यों, अधिकारियों-कर्मचारियों के बैठने की दिक्कत दूर होगी। साथ ही यहां हितग्राहियों की भी दिक्कतें दूर होंगी। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि कार्यालयों में नागरिकों के लिए जितनी अधिक सुविधा बढ़ाई जाए उतना ही प्रशासन की नजदीकी नागरिकों से होती है। हमारी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए कि जो नागरिक सरकारी कार्यालयों में आए उनका काम जल्द से जल्द हो सके। साथ ही कार्यालयों में लोगों के लिए बैठने पेयजल आदि के लिए बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हो सके। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने जनपद संसाधन केंद्र का लोकार्पण भी किया। जनपद संसाधन केंद्र एक करोड़ 26 लाख रुपए की लागत से बना है।

एसडीएम कार्यालय का भी किया लोकार्पण

Read Also  केन्द्र द्वारा जनहित और देशहित के प्रश्नों को संसद में लगने के बाद निरस्त करना जनविरोधी कृत्य: छाया वर्मा



मुख्यमंत्री ने लगभग 80 लाख रुपए की लागत से बने एसडीएम कार्यालय का उद्घाटन भी किया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि पाटन ब्लाक में नए प्रशासनिक कार्यालय बन जाने से अधिकारियों को सुविधा होगी। साथ ही यहां आने वाले नागरिकों को भी सुविधा होगी। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर ओपन कोर्ट का उद्घाटन भी किया। ओपन कोर्ट के स्थापित हो जाने से बैडमिंटन वॉलीबॉल क्रिकेट आदि खेलों के लिए युवाओं को काफी सुविधा मिल सकेगी तथा वे यहां प्रैक्टिस कर सकेंगे।

कुर्मी भवन का भी हुआ लोकार्पण

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कुर्मी भवन का भी लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब यह भवन सामाजिक जरूरतों के लिए अधिक उपयोगी हो सकेगा। पाटन में एक अच्छा भवन उपलब्ध होने से समाज के शादी-ब्याह जैसे कार्यकलापों में तो सुविधा होगी ही, साथ ही सामाजिक कार्य के लिए भी सुविधा हो सकेगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

अभियंता दिवस पर पीडब्ल्यूडी चौक में विश्वेश्वरैया को किया जाएगा नमन

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर में उनके सम्मान में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।   रायपुर नगर पालिक...

श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

मुंबई में BOCW का राष्ट्रीय सम्मेलन शुरू, निर्माण श्रमिकों की सुरक्षा पर मंथन

By User 6 / September 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकारों (BOCW) के कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और श्रमिक हितों को मजबूत बनाने के उद्देश्य से मुंबई में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। 11 और 12 सितंबर 2026 को आयोजित इस सम्मेलन में देशभर...

नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क को तोड़ें, विजय शर्मा ने दिए सख्त निर्देश

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कबीरधाम जिले के कवर्धा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय...

भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास, लगातार दो साल देश में सबसे ज्यादा रिकवरी

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...

नुआखाई पर मुख्यमंत्री साय ने किसानों की सुख-समृद्धि की कामना की

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...

कवर्धा मेडिकल कॉलेज में पहले बैच की पढ़ाई शुरू, छात्रों ने साझा किए संघर्ष

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...

भंडारा सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री साय ने जताया गहरा शोक, अधिकारियों की टीम रवाना

By User 6 / September 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में नागपुर-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के नागरिकों की असामयिक मौत पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है।   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हादसे में...

घोलेंग में हुनर को नई उड़ान, टेक्सटाइल प्रशिक्षण से रोजगार के अवसर बढ़े

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *