मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की माता स्व श्रीमती बिन्देश्वरी बघेल के नाम पर होगा महाविद्यालय, प्रभारी मंत्री ने की घोषणा
दुर्ग। कुम्हारी में नवीन महाविद्यालय का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शुभारंभ किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि नवीन महाविद्यालय के शुभारंभ होने से कुम्हारी के छात्र-छात्राओं को भिलाई-3 अथवा रायपुर तक पढ़ाई के लिए जाने की दिक्कत से छुटकारा मिलेगा। इसके साथ ही यहां आर्ट्स, साइंस और कामर्स की पढ़ाई की सुविधा भी है इस तरह तीनों ही विषयों की कक्षाओं की उपलब्धता होने से उच्च शिक्षा की बेहतरीन व्यवस्था कुम्हारी में तैयार हो गई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हमारे लिए गौरव का विषय है कि छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा का अवसर हमें मिला है। हम पूरे समर्पण के साथ प्रदेश के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। मुख्यमंत्री के उद्बोधन के पूर्व प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर ने अपने उद्बोधन में महाविद्यालय का नाम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की माता जी स्व. श्रीमती बिन्देश्वरी बघेल के नाम पर रखने की घोषणा की थी। अपने उद्बोधन में मुख्यमंत्री ने इसके लिए कैबिनेट के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मेरे लिए यह भावुक क्षण है। मुख्यमंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि कुम्हारी के नागरिकों की ओर से महाविद्यालय की माँग आई थी। इसे पूरा करने के लिए निर्देश दिये गये थे। इसी सत्र में यह अस्तित्व में आया, इसके लिए प्रशासन की तत्परता प्रशंसनीय है। इस मौके पर प्रभारी मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि कुम्हारी में शैक्षणिक अधोसंरचना के विस्तार के दृष्टिकोण से यह बड़ा निर्णय है। इसका लाभ कुम्हारी क्षेत्र के युवाओं को मिलेगा।
उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने इस अवसर पर कहा कि यह बहुत खुशी का विषय है कि शैक्षणिक अधोसंरचना को बढ़ावा देने की दृष्टि से एक बड़ा काम आज हुआ है। इससे कुम्हारी की बड़ी आबादी को लाभ होगा।
आने-जाने में काफी समय बच जाएगा। इस मौके पर कलेक्टर डाॅ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे भी उपस्थित थे। उन्होंने महाविद्यालय की सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
कालेज की प्राचार्य डाॅ अमृता कस्तुरे ने बताया कि बीए और बीकाम में 90 सीट और साइंस में 45 सीट रखी गई है। अभी 200 छात्र-छात्रा आवेदन कर चुके हैं। नव प्रवेशित छात्र चंद्र प्रकाश यादव ने भी मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। चंद्र प्रकाश ने कहा कि उसने बीएससी में एडमिशन लिया है। अभी यहां महाविद्यालय नहीं होने पर उसे रायपुर अथवा भिलाई में पढ़ना पड़ता जिससे काफी दिक्कत हो जाती। अब यहाँ घर पर ही रहकर अच्छी पढ़ाई कर सकेंगे। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष राजेश सोनकर, उपाध्यक्ष के रवि कुमार, मुख्यमंत्री के ओएसडी मनीष बंछोर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...
रायपुर। छत्तीसगढ़ राजस्व विभाग ने 19 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पदोन्नत किया गया है. इस पदोन्नति के साथ उनका स्थानांतरण भी किया है. सभी से 10 दिनों में पदभार ग्रहण करने कहा गया है. इसके लिए आदेश जारी हो गया...
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...
छत्तीसगढ़ पर्यटन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की दिशा में बड़ी पहल शुरू हुई है। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल और छत्तीसगढ़ ट्रैवल ट्रेड एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट छत्तीसगढ़ मार्केट...
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रशासन से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 125 डिप्टी कलेक्टरों के तबादले किए हैं। इस बड़े प्रशासनिक बदलाव के बाद प्रदेश के कई जिलों में...
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...
रायपुर। राजधानी रायपुर के कचना, लामांडी और सड्डू क्षेत्र में सुनियोजित विकास को गति देने के लिए नगर विकास योजना आगे बढ़ाई जा रही है। रायपुर विकास प्राधिकरण द्वारा तैयार की जा रही इस योजना का उद्देश्य क्षेत्र में सड़क,...