कलिंगा विश्वविद्यालय मध्य भारत का एक प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान है। सिर्फ कुछ ही वर्षों में यह छत्तीसगढ़ प्रदेश का सर्वोत्कृष्ठ निजी विश्वविद्यालय तो है ही, साथ ही साथ अंतर्राष्ट्रीय ख्याति भी प्राप्त कर चुका है। एनआईआरएफ 2022 की रैंकिंग में यह छत्तीसगढ़ का एकलौता विश्वविद्यालय है, जिसे उच्च शिक्षण संस्थाओं के बीच 101-150 की सूची में स्थान मिला है।
उच्चशिक्षा के क्षेत्र में एनआईआरएफ की रैंकिंग का महत्वपूर्ण स्थान है। यह संस्थान पूर्णतः वस्तुनिष्ठ, निष्पक्ष और पारदर्शी मूल्यांकन के लिए प्रसिद्ध है। जिसमें देश के सभी प्रतिष्ठित उच्च शैक्षणिक संस्थान उत्सुकता से भाग लेते हैं। एनआईआरएफ उच्च शैक्षणिक संस्थानों की गुणवत्ता का सभी मानकों में मूल्यांकन करके उन्हें रैकिंग प्रदान करता है। कलिंगा विश्वविद्यालय के लिए यह खुशी और गर्व का क्षण है कि उसे देश के सर्वाेत्कृष्ट 150 विश्वविद्यालयों में शामिल किया गया है। साथ ही यह सम्मानित सूची में सम्मिलित होने वाला छत्तीसगढ़ प्रांत का यह पहला विश्वविद्यालय है।
कलिंगा विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ.आर .श्रीधर ने इस उपलब्धि के लिए विश्वविद्यालय परिवार के समस्त सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि – कोविड-19 महामारी के बाद अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। उसके बावजूद भी विश्वविद्यालय परिवार की निष्ठा, कार्यकुशलता और अथक श्रम के परिणामस्वरूप कलिंगा विश्वविद्यालय ने यह सफलता अर्जित की है।
कलिंगा विश्वविद्यालय के महानिदेशक डॉ. बैजू जॉन ने छत्तीसगढ़ के नागरिकों के साथ कलिंगा विश्वविद्यालय को बधाई देते हुए कहा कि – इस गौरवशाली स्थान प्राप्त करने हेतु कलिंगा विश्वविद्यालय में वैश्विक मापदंड के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आकर्षक अधोभूत संरचना, विशेषज्ञ प्राध्यापकों की टीम के द्वारा उपयोगी और शोधपरक शिक्षण के साथ उच्च रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण का बहुत योगदान है। भविष्य में भी हम बेहतरीन उच्चसुविधा प्रदान करने के लिए कृत संकल्पित हैं।
कलिंगा विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. संदीप गांधी ने एनआईआरएफ 2022 की उच्च रैंकिंग में कलिंगा विश्वविद्यालय का सम्मिलित होने पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि – कोविड महामारी के दौरान भी यहाँ पर व्यवस्थित तरीके से सत्र के अनुसार नियमित अध्ययन जारी रहा है। ऑनलाइन स्टडी के साथ एसाइनमेंट, स्टडी मटेरियल ,क्वीज के साथ देश-विदेश के प्रतिष्ठित शिक्षाविद विद्वान के सैकड़ों वेबिनार का आयोजन किया गया।
निर्धारित समय पर सभी परीक्षाएं और परीक्षा परिणाम घोषित किए गए। यह कलिंगा विश्वविद्यालय की बहुत बड़ी उपलब्धि है। बेहतरीन संसाधन, संरचना और मूल्यपरक शिक्षा प्रदान करने के मामले में हम कोई समझौता नहीं करते हैं। यही कारण है कि आज हम देश के शीर्ष विश्वविद्यालयों में एक है।
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...
रायपुर में संपत्तियों के प्रबंधन को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) बड़ी तकनीकी पहल करने जा रहा है। RDA के संपूर्ण अधिकार क्षेत्र में GIS आधारित एसेट मैपिंग, हाईटेक ड्रोन सर्वे, पुराने अभिलेखों का...
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...
जम्मू-कश्मीर। बडगाम जिले में सुरक्षा बलों को आतंकवाद विरोधी अभियान में बड़ी कामयाबी मिलने की खबर है। पलमैदान इलाके में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान हुई मुठभेड़ में पाकिस्तानी लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी मोहम्मद आसिफ उर्फ हाशिम मूसा को भारतीय...