Google Analytics Meta Pixel उत्तर बस्तर और अबूझमाड़ नक्सलमुक्त, बस्तर में विश्वास और विकास का नया युग - Ekhabri.com

उत्तर बस्तर और अबूझमाड़ नक्सलमुक्त, बस्तर में विश्वास और विकास का नया युग

रायपुर, 16 अक्टूबर 2025।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि उत्तर बस्तर और अबूझमाड़ का नक्सलमुक्त होना इस बात का प्रमाण है कि अब बस्तर भय नहीं, बल्कि विश्वास और विकास की नई पहचान बन चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में भारत अब नक्सलवाद के अंत की दहलीज़ पर खड़ा है।

मुख्यमंत्री साय ने बताया कि पिछले दो दिनों में 258 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, जो इस परिवर्तन का स्पष्ट संकेत है कि अब बंदूक नहीं, बल्कि विश्वास की शक्ति जीत रही है। बीते 22 महीनों में छत्तीसगढ़ में 477 नक्सली मारे गए, 2110 ने आत्मसमर्पण किया, और 1785 गिरफ्तार हुए — ये आंकड़े राज्य सरकार के नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ के संकल्प को दर्शाते हैं।

 

31 मार्च 2026 तक नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ का लक्ष्य

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने 31 मार्च 2026 तक पूरे राज्य को नक्सलमुक्त बनाने का लक्ष्य तय किया है। यह सफलता “नक्सलवादी आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति 2025” और “नियद नेल्ला नार योजना” के सफल क्रियान्वयन का परिणाम है।

बस्तर में स्थापित 64 नए सुरक्षा कैंपों ने न केवल सुरक्षा को मजबूत किया है, बल्कि गांव-गांव में शासन के प्रति विश्वास की नई रोशनी फैलाई है।

 

साय ने कहा कि वीर सुरक्षाबलों के साहस और बलिदान से ही बस्तर भयमुक्त होकर शांति की ओर अग्रसर हुआ है। अबूझमाड़ और उत्तर बस्तर पूरी तरह नक्सल आतंक से मुक्त हो चुके हैं, जबकि दक्षिण बस्तर में यह संघर्ष अपने निर्णायक चरण में है।

 

सरकार की स्पष्ट नीति — हिंसा नहीं, विकास का मार्ग

Read Also  राज्य में मिलेट्स फसलों को बढ़ावा देने विशेष पहल

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की नीति स्पष्ट है — हिंसा का कोई स्थान नहीं। जो नक्सली शांति और विकास का मार्ग चुनना चाहते हैं, उनका स्वागत है। लेकिन जो बंदूक के बल पर समाज में आतंक फैलाएंगे, उन्हें सुरक्षा बलों की सख़्त कार्रवाई झेलनी होगी।

 

साय ने नक्सलियों से अपील की —

“हिंसा की राह अंतहीन पीड़ा देती है, जबकि आत्मसमर्पण जीवन को नई दिशा देता है। अपनी मातृभूमि और परिवार के उज्जवल भविष्य के लिए हथियार छोड़कर विकास की राह पर लौटें।”

 

केंद्रीय नेतृत्व की भूमिका अहम

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (एक्स) पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि अबूझमाड़ और उत्तर बस्तर जैसे क्षेत्र, जो कभी नक्सल आतंक के गढ़ माने जाते थे, अब पूरी तरह नक्सलमुक्त घोषित हो चुके हैं।

उन्होंने कहा कि यह न केवल भारत की आंतरिक सुरक्षा की बड़ी उपलब्धि है, बल्कि विकास, विश्वास और संवेदना की नई कहानी भी है।

बीते दो दिनों में देशभर में कुल 258 नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर आत्मसमर्पण किया है।

 

अमित शाह ने कहा कि यह परिवर्तन इस बात का प्रमाण है कि अब संविधान पर विश्वास की शक्ति बंदूक पर भारी पड़ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नक्सलवाद अब अपने अंतिम चरण में है।

उन्होंने आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सलियों की सराहना करते हुए कहा कि उनका यह कदम देश की एकता और प्रगति की दिशा में ऐतिहासिक योगदान है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

वैष्णव देवी जाने वालों के लिए अच्छी खबर, दिल्ली से कटरा के बीच नवरात्र में चलेगी स्पेशल ट्रेन 

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. फेस्टिवल सीजन में यात्रियों और माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे शामिल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के युवा प्रभाग और महानगर इकाई रायपुर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य...

डेटा सेंटर से पर्यटन तक, सिंगापुर में छत्तीसगढ़ की बड़ी कामयाबी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय सफल सिंगापुर दौरे के बाद बुधवार को रायपुर लौट आया। इस यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ को कुल ₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं मिलीं। किसी एक...

बस्तर के पण्डुम कैफे ने पेश की पुनर्वास और स्वावलंबन की नई मिसाल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *