रायपुर। राज्य शासन द्वारा नवीन जिले ‘‘मनेन्द्रगढ़ – चिरमिरी – भरतपुर’’ और ‘‘सक्ती’’ के गठन की अधिसूचना आज राजपत्र में प्रकाशित कर दी गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 9 सितम्बर को प्रदेश के 32वें जिले के रूप में ‘‘ मनेन्द्रगढ़ – चिरमिरी – भरतपुर ’’ जिले का और 33वें जिले के रूप में ‘‘सक्ती’’ जिले का शुभारंभ करेंगे। अधिसूचना के अनुसार कोरिया जिले की सीमाओं को परिवर्तित कर नवीन जिला ‘‘मनेन्द्रगढ़- चिरमिरी- भरतपुर’’ तथा जांजगीर-चांपा जिले की सीमाओं को परिवर्तित कर नवीन जिला ‘‘सक्ती’’ सृजित किया गया है।
अधिसूचना के अनुसार जिला कोरिया के उपखंड मनेन्द्रगढ़, तहसील मनेन्द्रगढ़, चिरमिरी एवं कोल्हारी तथा उपखंड भरतपुर, तहसील भरतपुर एवं कोटाडोल तथा उपखंड खड़गवां, तहसील खड़गवां को समाविष्ट करते हुए, नवीन जिला ‘‘मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर’’ का सृजन किया गया है। इस नवगठित जिले की सीमा उत्तर में तहसील कुसमी, जिला सीधी एवं जिला सिंगरोली (मध्यप्रदेश), दक्षिण में तहसील पोड़ी उपरोड़ा, जिला कोरबा (छत्तीसगढ़), पूर्व में तहसील बैकुण्ठपुर एवं सोनहत, जिला कोरिया (छत्तीसगढ़), पश्चिम में जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (छत्तीसगढ़), अनुपपुर और शहडोल (मध्यप्रदेश) निर्धारित की गई है।
इसी तरह सक्ती जिले के संबंध में राजपत्र में प्रकाशित अधिसूचना के अनुसार जिला जांजगीर-चांपा के उपखंड सक्ती, डभरा एवं मालखरौदा तथा तहसील सक्ती, मालखरौदा, जैजैपुर, बाराद्वार, डभरा तथा अड़भार को समाविष्ट करते हुए नवीन जिला ‘‘सक्ती’’ का सृजन किया गया है। नवगठित सक्ती जिले की सीमा उत्तर में तहसील करतला, जिला कोरबा, दक्षिण में तहसील सारंगढ़, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़, पूर्व में तहसील खरसिया एवं रायगढ़, जिला रायगढ़, पश्चिम में तहसील सारागांव एवं बम्हनीडीह, जिला जांजगीर-चांपा निर्धारित की गई है।
कवर्धा। कवर्धा जिले के बैजलपुर चौकी क्षेत्र से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसमें बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कामाड़बरी निवासी रामकुमार विश्वकर्मा ने मौके पर ही...
धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से दिल दहलाने वाली खबर समाने आई है. जिसमे नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला को सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किए जाने का आरोप है. घटना कुरुद थाना क्षेत्र की बताई जा रही है....
रायपुर। छत्तीसगढ़ सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार ने मार्च 2027 तक प्रदेश के 5 लाख घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य...
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय के यूजी परीक्षा प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की रिपोर्ट पर...
रायपुर। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने 111 उप अभियंताओं की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। इनमें 101 सिविल इंजीनियर और 10 विद्युत/यांत्रिक इंजीनियर शामिल हैं। प्रमुख अभियंता कार्यालय ने नियुक्ति के साथ ही सभी चयनित उप अभियंताओं की पदस्थापना...
रायपुर, । छत्तीसगढ़ में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए 24 अगस्त को राज्य स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। श्रम विभाग के छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा ‘अटल उत्कृष्ट शिक्षा...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के प्रभावी क्रियान्वयन की केंद्र सरकार ने सराहना की है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने नई दिल्ली में केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव...
नीचे दोनों प्रेस विज्ञप्तियों को अलग-अलग SEO-friendly वेब-पोर्टल समाचार के रूप में तैयार किया गया है। भाषा को समाचार पोर्टल के अनुरूप रखा गया है और मूल सामग्री के आंकड़ों को यथासंभव बरकरार रखा गया है। # छत्तीसगढ़ पर्यटन...
रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों के बाद छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों को सतर्क रहने की अपील की है। बोर्ड के संज्ञान में ऐसे अनधिकृत वेबसाइट, बुकिंग लिंक...
रायपुर। श्रमिक परिवारों के प्रतिभावान बच्चों को अब प्रतिष्ठित निजी आवासीय विद्यालयों में मुफ्त गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर मिल रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि श्रमिक परिवारों के बच्चों की सफलता ही सरकार और उनके माता-पिता की...