Google Analytics Meta Pixel राज्यसभा चुनाव की अधिसूचना जारी:छत्तीसगढ़ से दो सांसदों को चुना जाना है, पहले दिन किसी ने नहीं लिया नामांकन - Ekhabri.com

राज्यसभा चुनाव की अधिसूचना जारी:छत्तीसगढ़ से दो सांसदों को चुना जाना है, पहले दिन किसी ने नहीं लिया नामांकन

रायपुर। राज्यसभा चुनाव के लिए पीठासीन अधिकारी बनाए गए छत्तीसगढ़ विधानसभा के सचिव दिनेश शर्मा ने मंगलवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही चुनाव की औपचारिक प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस प्रक्रिया से 10 जून तक छत्तीसगढ़ से राज्यसभा के लिए दो सांसदों का चुनाव किया जाना है। चुनावी अधिसूचना के मुताबिक 31 मई तक नामांकन पत्र भरे जा सकते हैं। इसको सुबह 11 बजे से दोपहर बाद 3 बजे के बीच विधानसभा स्थित पीठासीन अधिकारी के कार्यालय में जमा करना है। पीठासीन अधिकारी की गैर मौजूदगी में यह नामांकन पत्र सहायक पीठासीन अधिकारी स्वीकार करेंगे। नामांकन पत्रों को जमा करने की तिथि बीत जाने के बाद यानी एक जून को सभी नामांकन पत्रों की जांच होगी। तीन जून के दोपहर बाद तीन बजे तक कोई अभ्यर्थी चुनाव से अपना नामांकन वापस ले सकता है। वह समय बीत जाने के बाद सभी वैध उम्मीदवारों की सूची जारी हो जाएगी। अगर दो से अधिक उम्मीदवार हुए तो 10 जून को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे के बीच मतदान होगा। मतदान के तुरंत बाद वहीं पर मतपत्रों की गिनती भी कर ली जाएगी। नामांकन के पहले दिन किसी ने भी कोई नामांकन पत्र नहीं लिया। विधानसभा के सचिव दिनेश शर्मा ने बताया, मंगलवार से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले दिन किसी ने नामांकन नहीं लिया है। नामांकन 31 मई तक होना है।
रामविचार नेताम और छाया वर्मा का कार्यकाल पूरा हो चुका
छत्तीसगढ़ से दो राज्यसभा सदस्यों भाजपा के रामविचार नेताम और कांग्रेस की छाया वर्मा का कार्यकाल 29 जून को पूरा हो रहा है। छह साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद दोनों सांसद रिटायर होंगे। दोनों को जून 2016 में राज्यसभा के लिए चुना गया था। उन्हींं की खाली सीटों के लिए मंगलवार से चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई है।
कौन करेगा राज्यसभा के लिए मतदान
राज्यसभा के लिए राज्यों के चुने हुए विधायक मतदान करते हैं। प्रत्येक राज्य के सांसदों की संख्या उसके जनसंख्या के अनुपात में तय होती है। इसी मान से ढाई करोड़ की जनसंख्या वाले छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधियों की संख्या केवल 5 है। वहीं 27 करोड़ की जनसंख्या वाले उत्तर प्रदेश से राज्यसभा में 31 सीटें हैं।
एक सीट जीतने के लिए कम से कम 31 वोट चाहिए
राज्यसभा चुनाव के एकल संक्रमणीय चुनाव फॉर्मूले के हिसाब से राज्यसभा में रिक्त सीटों की संख्या में एक जोड़कर विधायकों की संख्या का विभाजन किया जाता है। इसके नतीजों में फिर एक जोड़कर न्यूनतम वोटरों की संख्या तय की जाती है। छत्तीसगढ़ में राज्यसभा की दो सीटों पर चुनाव होने हैं। दो में एक जोड़ने पर अंक तीन होता है। छत्तीसगढ़ विधानसभा में कुल 90 विधायक हैं। अब 90 को 3 से भाग देने पर 30 आाएगा। इस 30 में एक जोड़ने पर संख्या 31 होगी। किसी प्रत्याशी को जीत के लिए कम से कम 31 विधायकों के समर्थन की जरुरत होगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजनादगांव में ED की दबिश, जानिए कहां कहां पड़ा छापा

By User 6 / August 13, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...

दिल्ली में हाई अलर्ट, धमकी मिलने से सनसनी

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...

झीरम शहीदों को विजय शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, बस्तर में शांति का संकल्प

By Reporter 5 / August 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...

नाग पंचमी के दिन सूर्य का गोचर, जानिए किन राशियों में होगा असर

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...

तंबाकू पर शिकंजा: कोटपा के सख्त अमल से तंबाकू मुक्त बनेगा छत्तीसगढ़

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...

नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट खुले, दर्शन को उमड़ी भीड़ में भगदड़ जैसी स्थिति

By User 6 / August 17, 2026 / 0 Comments
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...

आज का राशिफल 

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...

UN रिपोर्ट में खुलासा, लाल किले ब्लास्ट में अलकायदा का हाथ

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...

मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...

आर्थिक तंगी के बीच मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल से अविनाश को मिला नया जीवन

By User 6 / August 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *