मेष राशि : आज का दिन आपकी महत्वकाक्षाओं की पूर्ति का दिन रहेगा। शाम के समय आपको कोई व्यवसाय संबंधित योजना से लाभ मिलेगा। आपके घर अतिथि आगमन होने से आपका धन व्यय बढ़ सकता है,जिसमें आपको कुछ परेशानी होगी,लेकिन मजबूरी में आपको ना चाहते हुए आपको खर्च करना पड़ सकता है। यदि कोई कानूनी कार्य चल रहा है,तो वह एक नया मोड़ ले सकता है,जिसके बाद आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आप किसी यात्रा पर जाएंगे,तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगी। आपको उच्च अधिकारियों की कृपा से नौकरी में प्रमोशन मिलता दिख रहा है।
वृष राशि : आज का दिन आपके कार्यक्षेत्र में कोई अनबन की स्थिति बना रहा है,इसलिए आपको किसी से भी बातचीत सोच विचार कर करनी होगी। आपको लोगों के साथ खाली बैठकर समय व्यतीत करने से अच्छा है कि आप अपने कामों की ओर ध्यान लगाएं। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे,लेकिन जो लोग विदेशों से व्यापार कर रहे हैं,उन्हें किसी नई डील को फाइनल करने का मौका मिलेगा और भविष्य में वह उनके लिए भरपूर लाभ लेकर आएगी। दांपत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी और समाज में भी आपका मान सम्मान और बढ़ेगा।
मिथुन राशि : आज का दिन राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों के कार्य में कुछ रुकावट लेकर आएगा। किसी सीनियर से कोई वाद विवाद हो सकता है। यदि आप अपने किसी संपत्ति के निर्माण आदि की योजना बना रहे हैं,तो उसमें आपको अभी कुछ समय रोकना होगा। संतान को किसी नौकरी से संबंधित यात्रा पर जाना पड़ सकता है,जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। आपके घर परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है,जिसमें परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से सलाह मशवरा अवश्य करें।
कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। यदि आप जीवनसाथी को कोई नया व्यवसाय कराना चाहते हैं,तो आपको उसमें ध्यान देना होगा कि साझेदारी में ना कराएं,नहीं तो उसमें धोखा मिलने की पूरी संभावना है। आप अपने लंबे समय से रुके हुए कार्यों की सुध बुध लेंगे और उन्हें पूरा अवश्य करेंगे,लेकिन इन सब में आपको अपने कुछ जरूरी कामों की ओर भी ध्यान में रखना होगा। अत्यधिक मेहनत के कारण सायंकाल के समय आपको थकान का अनुभव होगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को उन्नति मिल सकती है,जिससे उनको मानसिक शांति मिलेगी।
सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को सावधान रहना होगा,क्योंकि उनके कुछ शत्रु उनकी छवि को खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। यदि आपका कोई वाद विवाद राज्य में लंबित है,तो उसमें आपको जीत मिल सकती है,जो लोग किसी नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं,उन्हें अभी पुरानी में ही टिके रहना बेहतर रहेगा। आपको अपने किसी परिजन के स्वास्थ्य की चिंता होगी,जिसके कारण आप उनके लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी कर सकते हैं।
कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा,क्योंकि आपको कोई उत्तम संपत्ति प्राप्त हो सकती है। आपके परिवार में उत्तरदायित्व बढ़ने की वजह से आप कुछ असहज महसूस करेंगे। शाम के समय आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं,जहां आपको किसी से भी बातचीत करते समय अपने मन की बातों को नहीं बताना है,नहीं तो वह इसका फायदा उठा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके अधिकारियों द्वारा भी आपको शाबाशी मिलेगी,क्योंकि आप किसी महत्वपूर्ण कार्य को समय पर पूरा करके देंगे।
तुला राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आपको व्यापार में भी मन मुताबिक लाभ मिलेगा और आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आपका अपना कोई आपको खुशखबरी सुनाएगा,जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। व्यवसाय में आप कुछ योजनाओं को लागू करेंगे। राज्य मान व प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होती दिख रही है। जीवनसाथी का आपको हर मामले में साथ मिलेगा,जिससे आप काफी समस्याओं से बाहर निकल सकेंगे,लेकिन आपको व्यापार में कुछ शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है,नहीं तो वह आपके कामों को बिगाड़ने की पूरी कोशिश कर सकते हैं।
वृश्चिक राशि : आज का दिन आप परोपकार के कार्यों में व्यतीत करेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों के कार्यक्षेत्र में अधिकारों में वृद्धि होने के कारण उनके कुछ साथियों का मूड खराब हो सकता है जिसके कारण वह उन्हें परेशान करने की कोशिश करेंगे। आपको दूसरों की सहायता करने से संतुष्टि मिलेगी और उनकी किसी सांसारिक सुख से भी वृद्धि हो सकती है। आप अपने माता पिता को देवदर्शन की यात्रा पर लेकर जा सकते है,जिसमें आपको अपने जरूरी कागजातों को सावधानी से रखना होगा,नहीं तो उनके खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है। आपको किसी को धन उधार देने से बचना होगा।
धनु राशि : आज आपके चारों ओर का वातावरण अशांतिपूर्ण रहेगा जिसके कारण आपका किसी भी कार्य में मन नहीं लगेगा। आपको अपने किसी प्रिय की मदद के लिए आगे आना पड़ सकता है। यदि कोई विपरीत परिस्थिति उत्पन्न हो,तो आपको उसमें धैर्य बनाकर रखना होगा,नहीं तो आपके शत्रु इसका फायदा उठाने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। आप किसी नए व्यवसाय को करने की सोचेंगे,लेकिन आपको अभी कुछ समय रुकना बेहतर रहेगा,नहीं तो उसमें आपको कोई भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। आपकी किसी ऐसे मित्र से मुलाकात होगी,जिसकी आप लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे।
मकर राशि : आज आप किसी महत्वपूर्ण कार्य में व्यस्त नजर आएंगे और आप उसे पूरा करके ही छोड़ेंगे। संतान के स्वास्थ्य में अकस्मात गिरावट के कारण आप परेशान रहेंगे। व्यापार में आप किसी नई डील को फाइनल करेंगे,तो वह आपको मन मुताबिक लाभ देगी। आपको दोस्तों के कहने पर किसी भी स्कीम का हिस्सा नहीं बनना है,नहीं तो आपको कोई बहुत बड़ा जोखिम उठाना पड़ सकता है। यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं,तो उसमें आपको गाड़ी सावधानी से चलानी होगी,नहीं तो किसी दुर्घटना होने का भय बना हुआ है। किसी रुके हुए कार्य के पूरा होने के बाद आपको मानसिक तनाव थोड़ा कम होगा।
कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। बड़ी मात्रा में धन आपके हाथ लगने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। यदि परिवार के किसी सदस्य से आपकी कहासुनी हो तो उसमें आपको वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा। रात्रि के समय आप अपने मित्रों के साथ सैर सपाटे पर जा सकते हैं। आपकी आज कुछ महान व्यक्तियों से मुलाकात होगी,जिनसे मिलकर आपका मनोबल और ऊंचा होगा। विद्यार्थियों को अपने कमजोर विषयों पर पकड़ बनाकर रखनी होगी,तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। आपको आज अपने किसी परिजन से धोखा मिल सकता है,इसलिए आपको सावधान रहना होगा।
मीन राशि : आज कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आप संतान के करियर को लेकर संतुष्ट नजर आएंगे,क्योंकि उन्हें कोई अच्छी नौकरी प्राप्त हो सकती है,लेकिन व्यवसाय कर रहे लोगों को कठिन परिश्रम के बाद ही कुछ योजनाओं में सफलता मिलती दिख रही है। सायंकाल के समय आप अपने किसी परिजन के घर दावत पर जा सकते हैं। गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों को अपने साथी की बातों को सुनना व समझना होगा,नहीं तो आपका कोई वाद विवाद खड़ा हो सकता है। आप अपने धन का कुछ हिस्सा दान पुण्य के कार्यों में लगाएंगे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
हेडमास्टर की करी गई गला रेतकर हत्या
बलरामपुर। जिले में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। जिसमें स्कूल के लिए निकले एक हेडमास्टर की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल...
रविवार को करें नींबू का यह खास उपाय, बनने लगेंगे सारे रुके काम
रायपुर। कई बार ऐसा देखने में आता है कि हमारे जीवन में कई रुकावट आने लगती है। ऐसे में आज के दिन कई उपायों को करके आप अपने जीवन को सुखद बना सकते हैं। आज हम नींबू के कुछ आसान...
अगले 48 घंटों में प्रदेशभर में भारी बारिश की चेतावनी जारी
रायपुर : छत्तीसगढ़ के लिए अहम खबर हैं यहां मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है जिसके अनुसार आने वाले कुछ घंटों में अधिक बारिश से छत्तीसगढ़ तरबतर हो सकता है. प्रदेश...
हाईकार्ट का अहम फैसला, दूसरी पत्नी भी पेंशन की हकदार
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने पारिवारिक पेंशन को लेकर एक अहम फैसला सुनाया है,जिसके अनुसार पहली पत्नी के जीवित रहते दूसरा विवाह हिंदू विवाह अधिनियम के तहत भले ही अवैध हो, लेकिन इससे दूसरी पत्नी को पेंशन के अधिकार से...
पेपर लीक मामले में मोदी का बड़ा बयान… जानिए क्या कहा
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में पेपर लीक मामले को लेकर जारी विरोध-प्रदर्शन के बीच वीरवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पेपर लीक के मामलों में दोषियों को जल्द सजा दिलाने...
25 जुलाई से चातुर्मास शुरू होने के साथ, शुभ कार्य में लगेगा ब्रेक
रायपुर. एकादशी के साथ 25 जुलाई 2026 से चातुर्मास की शुरुआत होने जा रही है. इस बार चातुर्मास पूरे 120 दिनों तक रहेगा और 21 नवंबर 2026 को देवउठनी एकादशी के दिन समाप्त होगा. हिंदू धर्म में यह अवधि आध्यात्मिक...
खनन क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि, क्रिटिकल मिनरल्स विकास को नई दिशा
रायपुर। छत्तीसगढ़ में खनिज क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। राज्य सरकार के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मिनरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (सीएमडीसी) और जवाहरलाल नेहरू एल्युमिनियम अनुसंधान, विकास एवं डिजाइन केंद्र...
महिला आयोग की नई अध्यक्ष ने राज्यपाल से सौजन्य भेंट की
रायपुर, 21 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित लोकभवन में आज राज्यपाल रमेन डेका से राज्य महिला आयोग की नव नियुक्त अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने सौजन्य भेंट की। यह मुलाकात उनके पदभार ग्रहण करने के बाद पहली औपचारिक बैठक...
सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए जागरूकता कार्यक्रम IGKV में हुआ आयोजित
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर की जय हरितिमा महिला समिति के तत्वावधान में कृषि विज्ञान केंद्र, रायपुर के सभागार में महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया...
सुकमा के आदिवासी छात्रों की बड़ी उपलब्धि, NEET में शानदार प्रदर्शन
रायपुर, 19 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक और ऐतिहासिक खबर सामने आई है। जिला प्रशासन द्वारा संचालित निःशुल्क ‘क्षितिज’ JEE-NEET कोचिंग सेंटर के 32 विद्यार्थियों ने NEET-UG 2026 की क्वालिफाइंग कटऑफ पार कर...










