अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन क्वाड शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए जापान में हैं। लेकिन इससे पहले बाइडन ने कहा कि अगर चीन ताइवान पर हमला करता है तो अमेरिका भी सैन्य हस्तक्षेप करेगा। उन्होंने कहा कि रूस के यूक्रेन पर हमले के बाद ताइवान की रक्षा करने का भार अब और भी ज्यादा बल देता है। अमेरिकी राष्ट्रपति के इस बयान को काफी अहम माना जा रहा है।
चीन ताइवान को अपना हिस्सा मानता है जबकि ताइवान खुद को एक स्वतंत्र देश की तरह देखता है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि अगर चीन स्व-शासित द्वीप ताइवान पर आक्रमण करता है तो अमेरिका ताइवान की सैन्य मदद करेगा। जो बाइडन ने चेतावनी देते हुए कहा कि चीन,’खतरे से खेल रहा है।”
बाइडन से पूछा गया था कि अगर चीन ताइवान को जबरन अपने नियंत्रण में लेना चाहेगा तो क्या अमेरिका सैन्य हस्तक्षेप करेगा? इसके जवाब में जो बाइडन ने कहा,’हम एक चीन नीति पर राजी हुए, हमने उस पर हस्ताक्षर किए,लेकिन यह सोचना गलत है कि ताइवान को बल के प्रयोग से छीना जा सकता है।”
अमेरिकी राष्ट्रपति के अलावा जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किश्ािदा भी चीन को चेतावनी दी। उन्होंने कहा, एशिया में शांति और स्थिरता को कायम रखा जाना चाहिए। अमेरिका के साथ संयुक्त बयान के दौरान उन्होंने कहा, हम अमेरिकी सहयोग से अपनी रक्षा क्षमता को मजबूत कर रहे हैं। जापान यथास्थिति को बदलने की किसी भी एकतरफा कोशिश के खिलाफ है।
चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के ताइवान पर दिए बयान का कड़ा विरोध करते हुए कहा कि वह इसकी कड़ी निंदा करते हैैं और इसे पूरी तरह से खारिज करते हैैं। ताइवान पर अमेरिकी राष्ट्रपति की रणनीति को लेकर वांग ने कहा कि ताइवान हर तरह से चीन का अभिन्न अंग है। ताइवान का मुद्दा पूरी तरह से चीन का आंतरिक मामला है। इसलिए इस मामले में कोई विदेशी दखलंदाजी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि चीन के मूल हितों और संप्रभुता के मुद्दे पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। चीन अपनी संप्रभुता और सुरक्षा हितों की रक्षा के लिए कड़ी कार्रवाई करेगा। हम अपने शब्दों पर कायम रहेंगे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 8, 2026 /
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...
By User 6 /
October 8, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय सफल सिंगापुर दौरे के बाद बुधवार को रायपुर लौट आया। इस यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ को कुल ₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं मिलीं। किसी एक...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...