ऋषिकेश। ऋषिकेश एम्स अस्पताल में मेरठ का कुख्यात हिस्ट्रीशीटर विनय त्यागी की इलाज के दौरान शनिवार की सुबह करीब 8:30 बजे मौत हो गई है। बीते बुधवार को हरिद्वार जिले के लक्सर क्षेत्र में पुलिस के साथ पेशी के लिए कोर्ट ले जाते समय दो हमलवारों ने विनय त्यागी को गोली मार दी थी। जिसको घायल अवस्था में एम्स अस्पताल ऋषिकेश लाया गया था जहां शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे उपचार के दौरान विनय त्यागी की मौत हो गई। विनय त्यागी निवासी मुजफ्फरनगर के गांव खाईखेड़ी को बीते एक अक्टूबर को देहरादून पुलिस ने लाखों की नकदी और जेवर चोरी के मामले में गिरफ्तार किया था। हरिद्वार में पहले से दर्ज मुकदमों के चलते उसे 12 दिसंबर को रुड़की कारागार में शिफ्ट किया गया था। विनय त्यागी और उसकी पत्नी के खिलाफ एक करोड़ की धोखाधड़ी का मुकदमा भी लक्सर थाने में दर्ज हुआ था।









