Google Analytics Meta Pixel अब बिलासपुर एयरपोर्ट में कोई भी फ्लाइट नहीं होगी कैंसिल - Ekhabri.com

अब बिलासपुर एयरपोर्ट में कोई भी फ्लाइट नहीं होगी कैंसिल

डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन ने गुरुवार को अलायन्स एयर के स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर के दस्तावेज के आधार पर बिलासपुर एयरपोर्ट को स्पेशल वीएफआर ऑपरेशन की अनुमति दे दी है। अब 1500 मीटर तक की दृश्यता में बिलासपुर एयरपोर्ट से फ्लाइट के उड़ान भरने और उतरने की समस्याएं दूर हो चुकी हैं।दरअसल, मौसम की खराबी के चलते बिलासा देवी केंवट चकरभाठा एयरपोर्ट की फ्लाइट अक्सर कैंसिल कर दी जाती थी। यह समस्या ठंड, बारिश और कोहरे के मौसम में आती थी, लेकिन अब इस समस्या का समाधान हो चुका है। स्पेशल वीएफआर ऑपरेशन के लिए पिछले 11 मई को बिलासपुर हवाई अड्डा के एटीसी टावर में एप्रोच कंट्रोल यूनिट स्थापित किया गया था। स्पेशल वीएफआर ऑपरेशन से संबंधित दस्तावेज अलायन्स एयर को जमा किया गया। इसी आधार पर डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन से स्पेशल वीएफआर ऑपरेशन के लिए अनुमति मांगी गई।

1500 मीटर तक की दृश्यता में उड़ान भरने-उतरने की अनुमति

डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन ने 9 मई को अलायन्स एयर के द्वारा जमा किए गए स्टैण्डर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर के दस्तावेज के आधार पर बिलासपुर एयरपोर्ट को 1500 मीटर तक की दृश्यता में उड़ान भरने और उतरने की अनुमति दे दी। इस अनुमति के साथ ही अलायन्स एयर की कम दृश्यता के कारण फ्लाइट कैंसिल की समस्या लगभग खत्म हो जाएगी। चकरभाठा एयरपोर्ट के स्थानीय स्टाफ को स्पेशल वीएफआर के संचालन के लिए हाल ही में 7 दिनों की ट्रेनिंग भारतीय विमान पत्तन प्राधिकरण मुख्यालय द्वारा दी जा चुकी है। एयर स्पेस मैनेजमेंट ने स्टॉफ को स्पेशल वीएफआर के योग्य पाया। जिसके मुताबिक अब न्यूनतम दृश्यता में भी चकरभाठा एयरपोर्ट में जहाज उतारे जा सकेंगे। नाइट लैंडिंग के लिए लाइसेंस के लिए आवेदन करने से पूर्व मापदंड के मुताबिक रनवे के विस्तार और अन्य सुविधाएं जुटाने की प्रक्रिया जारी है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


धरसीवा: आईडीबीआई बैंक धोखाधड़ी पर खाताधारकों का उग्र प्रदर्शन

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

जांजगीर: पामगढ़ में रिटायर्ड आर्मी हवलदार ने गोली मारकर युवक को घायल किया

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
जांजगीर। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में आज सुबह गोली चलने से हड़कंप मच गया। आर्मी से रिटायर्ड हवलदार ने गाली-गलौज के विवाद में एक युवक को अपने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी और उसके सहयोगी...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

रायपुर में 4.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...

सहपाठी की हैवानियत: छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो वायरल…पुलिस ने किया केस दर्ज

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...

खल्लारी रोपवे हादसा: मृतकों के परिजनों को 5 लाख सहायता

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 24 मार्च 2026।छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले स्थित खल्लारी माता मंदिर में हाल ही में हुई रोपवे दुर्घटना को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हादसे में प्रभावित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता...

IPL 2026 से पहले BCCI का बड़ा फैसला, इस साल टूर्नामेंट में नहीं होगी ओपनिंग सेरेमनी, जानें वजह

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
IPL 2026: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है, नए सीजन के आगाज से पहले एक बड़ा अपडेट सामने आया है. टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई ने आगामी सीजन में ओपनिंग सेरेमनी...

कांकेर में 5 इनामी नक्सलियों का सरेंडर, बड़ी सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
कांकेर : जिले में कांकेर नक्सली सरेंडर की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। पापा राव के बाद अब एक और अहम घटनाक्रम सामने आया है, जहां 5 हथियारबंद...

संयोग से शुरुआत, ऐतिहासिक स्वर्ण तक अंजलि मुंडा की सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। कभी-कभी जीवन में लिया गया एक छोटा निर्णय भविष्य की दिशा बदल देता है। ओडिशा की 15 वर्षीय अंजलि मुंडा की कहानी इसी का उदाहरण है, जिन्होंने महज कुछ वर्षों में तैराकी के क्षेत्र में राष्ट्रीय...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *