Google Analytics Meta Pixel अब यहां भी पहुंच गया किसानों का मुद्दा - Ekhabri.com

अब यहां भी पहुंच गया किसानों का मुद्दा

नई दिल्ली। किसान आंदोलन की चर्चा अब भारतीय क्रिकेट टीम की मीटिंग में भी होने लगी है। इंग्लैंड के खिलाफ 5 फरवरी से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से एक दिन पहले कप्तान विराट कोहली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें विराट ने बताया, ‘देश में जब भी कोई मुद्दा चल रहा होता है तो हम उस पर बात करते हैं। किसान आंदोलन की चर्चा भी हुई। सभी खिलाड़ियों ने इस पर अपनी राय रखी और फिर अपने गेम प्लान पर बात करने लगे।’ एक दिन पहले विदेशी हस्तियों के किसान आंदोलन का सपोर्ट करने के बाद विराट ने भी भारत की इंडिया टुगेदर मुहिम का समर्थन किया था। उन्होंने लिखा था कि मतभेद के इस समय में एकजुट रहने की जरूरत है। किसान देश का अहम हिस्सा हैं और उम्मीद है कि सभी पक्ष मिलकर इस मुद्दे का समाधान निकालने में सफल होंगे। विराट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बेटी के जन्म से पहले के वाकये के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा, जब डॉक्टरों ने हमें बुलाया और जब हमें जाना था, उससे ठीक पहले मैं आखिरी टेस्ट में पार्टनरशिप कर रहे शार्दूल ठाकुर और वॉशिंगटन सुंदर की बैटिंग अपने फोन पर देख रहा था। हम टीम से इसी तरह जुड़े रहते हैं। टीम के खिलाड़ियों के साथ जुड़ाव इसी तरह का होता है। मुझे खुशी है कि टीम ने सीरीज में वापसी की। यह मायने नहीं रखता कि मैं टीम में था या नहीं था। मैं सभी मैच देख रहा था। मुझे टीम पर गर्व है।
टीम के बारे में विराट कोहली की 5 बातें
रोहित और शुभमन से काफी उम्मीदें: कोहली ने कहा कि रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने आॅस्ट्रेलिया में अच्छा परफॉर्म किया है। हम उन्हें लॉन्ग रन देना चाहते हैं। हमें उनसे अच्छी शुरूआत की उम्मीद है।
रहाणे पर भरोसा: विराट ने कहा कि रहाणे के साथ उनका एक भरोसा है और यही भारतीय टीम की ताकत है। टीम की कप्तानी भरोसे पर होती है। आॅस्ट्रेलिया में उन्होंने अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई। हम एक दूसरे के साथ बल्लेबाजी का लुत्फ उठाते हैं। मैदान के बाहर भी हम एक दूसरे के संपर्क में रहते हैं।
पंत कीपिंग करेंगे: विराट ने यह भी कन्फर्म किया कि पहले टेस्ट मैच में ऋषभ पंत ही टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज होंगे। उन्होंने कहा कि पंत ने पिछली सीरीज में बहुत इम्पैक्टफुल परफॉर्मेंस दिया है। अभी उनका आत्मविश्वास काफी बढ़ा है। वे हमारे लिए नियमित तौर पर मैच विनर की भूमिका निभा सकते हैं।
कुलदीप को भी मिल सकता है मौका: कप्तान ने कहा कि चेन्नई की पिच बैटिंग के लिए अच्छी नजर आ रही है। शुरूआत में तेज गेंदबाजों को भी कुछ मदद मिल सकती है। कुलदीप यादव हमारी योजनाओं का अहम हिस्सा हैं। उन्होंने अपनी गेंदबाजी पर काफी मेहनत की है।
बुमराह का खेलना तय: पहले टेस्ट में जसप्रीत बुमराह टीम की प्लेइंग इलेवन में दिखाई देंगे। विराट ने इसके संकेत दिए हैं। आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ चोटिल होने के कारण बुमराह गाबा में आखिरी टेस्ट मैच नहीं खेल पाए थे। विराट ने कहा- बुमराह देश में अपना पहला टेस्ट खेलने के लिए काफी उत्साहित हैं। ईशांत शर्मा और मोहम्मद सिराज जैसे आॅप्शन होने के बाद हमारा बॉलिंग अटैक और मजबूत हो जाता है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

ममता हुई कलंकित, बच्चों को लगातार प्रताड़ित करती थी मां, बच्चों की लिखित शिकायत के बाद हुई गिरफ्तारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...

सारंगढ़ में आंगन मिलन समारोह, मंत्रियों ने गर्भवती माताओं की कराई गोदभराई

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत सारंगढ़ के झारियापारा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित ‘आंगन मिलन सेवा समारोह’ मातृ-शिशु स्वास्थ्य, सुपोषण और सामाजिक सरोकार का संदेश देता नजर आया। कार्यक्रम में राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा और स्कूल शिक्षा मंत्री...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...