Google Analytics Meta Pixel टी20 क्रिकेट के नंबर-1 विकेट कीपर धोनी - Ekhabri.com

टी20 क्रिकेट के नंबर-1 विकेट कीपर धोनी

महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल 2023 के 29वें मुकाबले में भी सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान धोनी टी20 क्रिकेट में बतौर विकेट कीपर सर्वाधिक कैच पकड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। धोनी ने साउथ अफ्रीका के क्विंटन डी कॉक को पछाड़ दिया है। काक आईपीएल में लखनऊ सुपर जाएंट्स का हिस्सा हैं। धोनी ने यह उपलब्धि एसआरएच के कप्तान एडन मार्क्रम का कैच पकड़कर हासिल की। इस मैच में चेन्नई ने हैदराबाद को 7 विकेट से हराकर सीजन-16 का चौथा मुकाबला जीत लिया है।

 

 

पारी का 13वां ओवर लेकर आए महेश तीक्षणा की 5वीं गेंद पर मार्क्रम बड़ा शॉट खेलना चाहते थे, मगर इस स्पिनर ने हैदराबाद के कप्तान को हाथ खोलने का मौका नहीं दिया। ऐसे में गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर सीधा धोनी के दस्तानों में गई। इस कैच के साथ सीएसके के कप्तान टी20 क्रिकेट में बतौर कीपर सबसे अधिक कैच लेने वाले खिलाड़ी बने। धोनी अभी तक क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में बतौर विकेट कीपर 208 कैच लपक चुके हैं। उन्होंने इस लिस्ट में क्विंटन डी कॉक को पछाड़ा है जिनके नाम 207 कैच हैं।

 

 

 

2006 में अपना पहला टी20 मुकाबला खेलने वाले धोनी ने अभी तक इस फॉर्मेट में कुल 356 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 208 कैच पकड़ने के अलावा 85 स्टंप आउट भी किए हैं।

 

टी20 क्रिकेट में सबसे अधिक कैच पकड़ने वाले विकेट कीपर

एमएस धोनी- 208
क्विंटन डी कॉक- 207
दिनेश कार्तिक- 205
कामरान अकमल- 172
दिनेश रामदीन- 150

Read Also  राजधानी रायपुर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, विष्णुदेव साय के शपथ ग्रहण में होंगे शामिल
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, 2 और 3 नवंबर को बारिश की संभावना

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...

फसल नुकसान पर किसानों को मिलेगी आर्थिक मदद, CM साय ने दिए निर्देश

By User 6 / October 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ के कारण फसलों को हुए नुकसान के बाद प्रभावित किसानों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को तत्काल फसल क्षति का सर्वेक्षण कराने और...

CBSE के छात्रों के लिए अहम खबर, 10 और 9 क्लास से हटाए गए यह पाठ्यक्रम

By User 6 / October 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों की विषय योजना में बदलाव किया है। नई व्यवस्था के तहत शैक्षणिक सत्र 2027-28 में कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को पर्यावरण शिक्षा...

छत्तीसगढ़ महतारी की आराधना कर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा...

अमित शाह आज करेंगे आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन

By Reporter 5 / November 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। आर्टेमिस हॉस्पिटल्स के नए अस्पताल 'आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल' का शुभारंभ आज 3 नवंबर को होगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह इस समारोह...

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण सम्मान

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव 2026 में प्रदेश की 36 विभूतियों और संस्थाओं को प्रतिष्ठित राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। कला, संस्कृति, साहित्य, पत्रकारिता, खेल, समाजसेवा, शिक्षा, कृषि, चिकित्सा, लोककला और विभिन्न क्षेत्रों में...

बाबा कार्तिक उरांव के नाम पर होगा इंजीनियरिंग कॉलेज, सीएम साय की बड़ी घोषणा  

By User 6 / October 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय समाज के महान जननायक, प्रख्यात अभियंता और पूर्व सांसद बाबा कार्तिक उरांव की जन्मशताब्दी पर उनकी आदमकद प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अंबिकापुर के शासकीय इंजीनियरिंग...

राज्योत्सव में पलक मुच्छल की आवाज पर झूमे दर्शक, छत्तीसगढ़ी कलाकारों ने बांधा समां

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 1 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की सांस्कृतिक संध्या गीत-संगीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों के नाम रही। इस दौरान छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति से लेकर बॉलीवुड संगीत तक का अनूठा संगम देखने को मिला। लोकप्रिय गायक अनुराग शर्मा, लोक...

महादेव सट्टेबाजी एप का प्रमोटर सौरभ चंद्राकर ओमान से भारत प्रत्यर्पित

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 1 नवंबर 2026। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले के प्रमुख आरोपी और महादेव ऑनलाइन बुक सिंडिकेट के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत प्रत्यर्पित कर लिया...

आज से नवा रायपुर में तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का भव्य आगाज

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोकपरंपराओं और कला-संगीत का भव्य उत्सव छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 आज 1 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। नवा रायपुर अटल नगर स्थित राज्योत्सव मैदान में 1...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *