Google Analytics Meta Pixel देश में एक वर्ष में बरामद नकली नोटों की संख्या हुई चार गुना - Ekhabri.com

देश में एक वर्ष में बरामद नकली नोटों की संख्या हुई चार गुना

देशभर में वर्ष 2020 में सरकारी एजेंसियों ने बड़ी मात्रा में नकली नोट में पकड़े हैं। इन एजेंसियों का मानना है कि कोरोना काल में नकली नोट चलाने की कोशिश करने वाले अपराधी ज्यादा ही सक्रिय रहे। गत वर्ष कुल 8,34,947 लाख नकली नोट पकड़े गए हैं, जो वर्ष 2019 के मुकाबले 280 फीसद अधिक है। वहीं वर्ष 2016 में नोटबंदी लागू होने के बाद पहली बार किसी एक वर्ष में अचानक ही देश में इतनी बड़ी संख्या में नकली नोट पकड़े गए हैं। सरकारी एजेंसियों और आरबीआइ के लिए चिंता की बात यह है कि नकली नोटों की संख्या अचानक तब बढ़ी है जब यह दावा किया जा रहा है कि पहले से ज्यादा सुरक्षित करेंसी अब देश में छापे जा रहे हैं और इनकी नकल करना मुश्किल है।

आरबीआइ का एक पुराना डाटा बताता है कि नकली नोट चलाने वाले अपराधियों के लिए नए करेंसी नोट भी कोई बाधा खड़ी नहीं कर पा रहे हैं। वर्ष 2019-20 में 200 रुपये के पकड़े गए नकली नोटों की संख्या में भी 151 फीसदी का इजाफा हुआ था। जबकि नई सीरीज के 500 के पकड़े गए नए नोटों की संख्या 37 फीसदी बढ़ी है। वैसे,  कैलेंडर वर्ष 2020 में जो नकली नोट पकड़े गए हैं उनमें नई सीरीज के नोटों की नकल संख्या कितनी है, इसका पता अभी नहीं लगा है। इसके बावजूद एक वर्ष में 300 फीसदी ज्यादा नकली नोट पकड़े जाने से लगता यही है कि हर सीरीज के नोट इसमें शामिल होंगे। यह आंकड़ा गृह मंत्रालय के तहत आने वाले नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो (एनसीआरबी) ने जारी किया है। इसके मुताबिक वर्ष 2018 में कुल 2,61,860 नकली नोट, वर्ष 2019 में 2,19,938 और वर्ष 2020 में 8,34,947 नोट पकड़े गए हैं।

नकली नोटों की संख्या में अचानक आई वृद्धि से सरकार की सुरक्षा एजेंसियों के साथ आरबीआइ भी चिंतित है। केंद्रीय बैंक की तरफ से आश्वासन दिया जा रहा है कि उसने नए नोटों को पूरी तरह से सुरक्षित बनाने के लिए पर्याप्त कदम उठाए हैं मगर पकड़े गए नोट कुछ दूसरी ही कहानी कहते हैं।

कोरोना की वजह से केंद्रीय बैंक ज्यादा सुरक्षित नोटों को समय पर बाजार में नहीं पेश कर सका है। नकली नोटों को लेकर एक नई बात यह सामने आ रही है कि इस गैरकानूनी धंधे में लगे लोग अब पाकिस्तान के भरोसे नहीं हैं। वे स्थानीय स्तर पर ही नकली नोटों की छपाई कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले ही मध्य प्रदेश निवासी एक दंपती को गुजरात में लाखों रुपये मूल्य के 2,000 और 500 रुपये के नकली नोटों के साथ पकड़ा गया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 27-28 मार्च को प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...

होली से पहले रायपुर ग्रामीण पुलिस का बड़ा अभियान, 6 असामाजिक तत्व जेल

By User 6 / February 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर (ग्रामीण)। होली पर्व से पहले कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए रायपुर ग्रामीण पुलिस अभियान के तहत व्यापक कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मित्तल के नेतृत्व में तिल्दा-नेवरा, धरसींवा...

रायपुर: सौरभ श्रीवास्तव OSD नियुक्त, पुलक भट्टाचार्य को अतिरिक्त प्रभार

By User 6 / February 25, 2026 / 0 Comments
Raipur News: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर दो अहम नियुक्तियां की हैं। राज्य अंत्यावसाई सहकारी वित्त विकास निगम में उप महाप्रबंधक और मुख्यमंत्री के निज सचिव सौरभ श्रीवास्तव को अब मुख्यमंत्री का ओएसडी नियुक्त किया गया है। इस फैसले...

उदयपुर में रश्मिका-विजय की ग्रैंड वेडिंग, सिर्फ 230 खास गेस्ट होंगे शामिल

By Reporter 1 / February 23, 2026 / 0 Comments
साउथ सिनेमा की लोकप्रिय जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द ही विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। लंबे समय से उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं हो रही थीं, और अब शादी की खबर ने प्रशंसकों में उत्साह बढ़ा...

9 साल की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत, स्कूल में खेलते समय गिरी

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...

राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष बने गणेश शंकर मिश्रा  

By User 6 / February 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 25, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके भीतर नई ऊर्जा और नए विचारों की लहर लेकर आ सकता है। काम को लेकर आपके मन में कई योजनाएं जन्म लेंगी और आप उन्हें अमल में लाने के लिए पूरी ताकत लगा...

ब्रेकिंग न्यूज। Live news ‘सुशासन से समृद्धि’ थीम के साथ आज साय सरकार का तीसरा बजट होगा पेश….

By User 6 / February 24, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ सरकार का तीसरा बजट 2026-27 आज नवीन विधानसभा में पेश किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे “सुशासन से समृद्धि की ओर” बढ़ने वाला ऐतिहासिक बजट बताया है। Live update -   https://www.youtube.com/live/6o95WtyXfZA?si=OR6_wzDT3IKUqzpM   मुख्यमंत्री का संदेश.... •विकसित...

कबीरधाम पुलिस ने 5 करोड़ का गांजा किया जब्त, कंटेनर समेत तस्कर गिरफ्तार

By Rakesh Soni / February 24, 2026 / 0 Comments
कवर्धा।कबीरधाम जिला में पुलिस ने नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 9 क्विंटल (900 किलो) गांजा जब्त किया है। थाना चिल्फी पुलिस ने नागालैंड पासिंग कंटेनर पकड़कर उसमें बने गुप्त चैंबर से 30 बोरियों में भरा मादक पदार्थ...

ट्रम्प के रिसॉर्ट में घुस रहे युवक को गोली मारी, मौके पर मौत

By Reporter 1 / February 23, 2026 / 0 Comments
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के मार-ए-लागो रिसॉर्ट में घुसने की कोशिश करने वाले एक युवक को सुरक्षाकर्मियों ने गोली मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। घटना स्थानीय समयानुसार रविवार आधी रात 1:30 बजे हुई। राष्ट्रपति की...