Google Analytics Meta Pixel 16 से 31 मार्च तक पोषण पखवाड़ा का आयोजन - Ekhabri.com

16 से 31 मार्च तक पोषण पखवाड़ा का आयोजन

रायपुर। भारत सरकार के निर्देशानुसार महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ में 16 मार्च से 31 मार्च तक पोषण अभियान अंतर्गत पोषण पखवाड़ा का आयोजन किया जाएगा। पोषण पखवाड़ा का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य पोषण के प्रति हितग्राहियों को जागरूक करना और सेवाओं तक उनकी पहुंच को सुगम बनाना है।

विभाग ने इन्द्रावती भवन से सभी कलेक्टरों, जिला कार्यक्रम अधिकारियों, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारियों को पत्र जारी कर इस संबंध में दिश निर्देश जारी कर दिया है। पोषण पखवाडे का आयोजन विभिन्न विभागों के सक्रिय सहयोग से जन आंदोलन के रूप किया जाएगा। पोषण अभियान का मुख्य घटक व्यवहार परिवर्तन है। पोषण पखवाड़ा 2021 का मुख्य उद्देश्य पोषण वाटिका निर्माण को बढ़ावा देना, स्थानीय पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचित सदस्यों की भागीदारी के साथ पोषण संबंधी विषयों पर जागरूकता लाना, अंतरविभागीय समन्वय से पोषण के पांच सूत्रों का व्यापक प्रचार-प्रसार कर लोगों तक पहुंचाना और स्वास्थ्य के लिए योग के महत्व को लोगों तक पहुंचाना है।

औषधि और फलदार पौधों का वितरण

पोषण पखवाड़ा के दौरान सुपोषण संबंधी संदेशों को लक्षित परिवारों तक पहुंचाने और उद्देश्यों की पूर्ति के लिए विभिन्न आयोजन किए जाएंगे। इस दौरान आंगनबाड़ी केन्द्रों में औषधि और फलदार पौधों का वितरण और रोपण, पोषण वाटिका का निर्माण, पोषण पंचायत का आयोजन, कुपोषित बच्चों का चिन्हांकन और संदर्भन किया जाएगा। पोषण के पांच सूत्रों के प्रचार-प्रसार के लिए अन्तरविभागीय समन्वय से सुपोषण रथ, पोषण मेला, एनीमिया कैम्प, रैली, कृषक समूह की बैठक, स्कूल आधारित गतिविधियां, युवा और स्व-सहायता समूह की बैठक जैसी गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

Read Also  डॉक्टरों के पर्चे मरीजों को कर रहे कन्फ्यूज

घर घर जाएंगे लोग

पोषण पखवाड़े के दौरान हितग्राहियों के घर-घर भेंट कर पोषण, स्तनपान, उपरी आहार, पोषण आहार में विविधता संबंधी जागरूकता के प्रयास किये जाएंगे। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और मितानिनों द्वारा अपने कार्य क्षेत्र के सभी घरों में भ्रमण कर एक से 19 वर्ष तक के सभी बच्चों को कृमि मुक्ति की दवा खिलाई जाएगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


गोंदिया रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...

Ayushman Scheme: कार्ड के बावजूद वसूली के आरोप, निजी अस्पताल पर गंभीर सवाल

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

कांकेर में जन्मदिन पार्टी के बाद युवक की मौत, पुलिस ने सुलझाया मामला…संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
पखांजूर। कांकेर जिले के दुर्गकोंदल थाना क्षेत्र के खुटगांव हेलीपेड में बीते सोमवार देर रात एक युवक की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को हिला दिया। शुरुआती जांच में यह घटना सड़क हादसे जैसी प्रतीत हुई, लेकिन पुलिस की गहन...

RTE पर सख्त हुई छत्तीसगढ़ सरकार, नियम तोड़ने वाले निजी स्कूलों की मान्यता पर खतरा

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...

छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत की अनोखी कलाकृति प्रधानमंत्री को भेंट

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान राज्य की समृद्ध जनजातीय परंपरा और सांस्कृतिक पहचान को दर्शाती बेल मेटल से निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ की विशेष...

धान छोड़ फूलों की खेती से किसान ने बदली आय

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...

मई-जून चुनाव से पहले मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारी तेज

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...

रायगढ़ जंगल में पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल शव

By Reporter 5 / April 8, 2026 / 0 Comments
रायगढ़ से खबर: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां जंगल में एक ही पेड़ से प्रेमी-प्रेमिका के शव लटके हुए मिले। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटना के...

बच्चों के लिए सही स्कूल चुनने में किन बातों का रखें ध्यान

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आज के समय में बच्चों के लिए सही स्कूल का चयन अभिभावकों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। हर स्कूल खुद को बेहतर बताता है, लेकिन सही निर्णय वही होता है जो बच्चे की जरूरत, रुचि और...