Google Analytics Meta Pixel प्रेक्षक हैं निर्वाचन आयोग के प्रतिनिधि: आयुक्त - Ekhabri.com

प्रेक्षक हैं निर्वाचन आयोग के प्रतिनिधि: आयुक्त

निर्वाचन प्रेक्षकों को वीसी के ज़रिये दी गई जानकारी

रायपुर- नगरपालिकाओं और त्रि स्तरीय पंचायतों के आम और उप निर्वाचन 2023 के लिए नियुक्त निर्वाचन प्रेक्षकों की आज छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रखी गई। दोपहर साढ़े 12 बजे से आहुत इस बैठक में निर्वाचन प्रेक्षक के तौर पर नियुक्त अधिकारियों को उनकी भूमिका, दायित्व और अधिकार इत्यादि के विषय में विस्तार से बताया गया।   इस मौके पर राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री ठाकुर राम सिंह ने वीसी को संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए आयोग प्रेक्षकों की नियुक्ति करता है। अतः यह प्रेक्षक आयोग के प्रतिनिधि के तौर पर काम करेंगे। उन्होंने सबको उत्साहित करते हुए कहा कि बिना तनाव के, लेकिन गंभीरता से अपने दायित्व का निर्वहन करें। उन्होंने ज़ोर दिया कि प्रेक्षक के तौर पर नियुक्त अधिकारी सुनिश्चित करें कि नगरीय निकाय और पंचायत के जिस क्षेत्र में निर्वाचन होना है वहाँ आदर्श आचरण संहिता सही तरीक़े से लागू हो। निर्वाचन से संबंधी अगर कहीं कोई शिकायत हो तो उसका निराकरण करने का प्रयास भी करें। जहां नगर पालिकाओं का चुनाव होना है वहाँ राजनैतिक दलों की बैठक में प्रेक्षक भी मौजूद रह सकते हैं। बैठक में आयुक्त श्री सिंह ने आयोग की पहल व्छछव् (ओएनएनओ-ऑनलाईन नॉमिनेशन) और जाबो के बारे में भी जानकारी दी जिससे अधिक से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने प्रोत्साहित हों। सचिव मोहम्मद अब्दुल कैसर हक ने कहा कि स्थानीय निर्वाचन सुदृढ़ तरीके से हो इसके लिए सभी प्रेक्षक अच्छे से काम करें। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी प्रेक्षक अपने दायित्व का सही तरीके से निर्वहन करेंगे। यह भी कहा कि यदि निर्वाचन संपन्न कराने में कोई दिक्कत आती है तो आयोग से बेझिझक संपर्क कर सकते हैं।  बैठक में अवर सचिव  आलोक श्रीवास्तव ने प्रेक्षक की भूमिका, दायित्व और अधिकार से सबको अवगत कराया। इसमें अभ्यर्थी द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिला, संविक्षा, प्रतीक आवंटन, प्रचार काल में प्रेक्षक की भूमिका और दायित्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इसी तरह मतदान पूर्व निर्वाचन प्रबंधन, मतदान दिवस का प्रबंधन के टिप्स दिये गये। साथ ही मतगणना में प्रेक्षकों की भूमिका और नगर पालिका और त्रि स्तरीय पंचायतों के निर्वाचन के लिए भेजे जाने वाले प्रतिवेदन के विषय में भी बताया गया।

Read Also  छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले पर से ED ने हटाया पर्दा

 नगर पालिका निर्वाचन के लिए पाँच प्रतिवेदन भेजना होगा

ज्ञात हो नगर पालिका के निर्वाचन में नियुक्त प्रेक्षक द्वारा आयोग को पाँच प्रतिवेदन भेजे जाएँगे। पहला संविक्षा के तुरंत बाद, दूसरा अभ्यर्थिता वापसी और प्रतीक आवंटन के बाद, तीसरा प्रतिवेदन मतदान के दो दिन पहले भेजा जाना होगा। चौथा प्रतिवेदन मतदान के तुरंत बाद और पाँचवा प्रतिवेदन मतगणना के फौरन बाद भेजना होगा।

पंचायत निर्वाचन के लिए प्रतिवेदन

इसी तरह त्रि स्तरीय पंचायतों के निर्वाचन में तैनात प्रेक्षक कुल पाँच प्रतिवेदन आयोग में भेजेंगे। पहला नामांकन प्रक्रिया के दौरान, दूसरा प्रतीक आवंटन के बाद, और तीसरा मतदान के दो दिन पहले भेजेंगें। इसके अलावा चौथा मतदान के दिन शाम या फिर मतदान के दूसरे दिन सुबह 10 बजे तक और पाँचवा और आखिरी प्रतिवेदन सारिणीकरण/परिणाम घोषणा के फ़ौरन बाद भेजना होगा।  आज की वीसी में निर्वाचन कार्यक्रम की जानकारी भी प्रेक्षकों को दी गई। इस अवसर पर श्री अवनीश शरण, संचालक तकनीकी शिक्षा, रोजगार प्रशिक्षण, श्री जगदीश सोनकर संयुक्त सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग, श्री डी. राहुल वेंकट, उप सचिव, आवास एवं पर्यावरण विभाग, आयोग के उपसचिव द्वय श्री दीपक अग्रवाल, श्रीमती अंकिता गर्ग सहित आयोग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


गोंदिया रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...

Ayushman Scheme: कार्ड के बावजूद वसूली के आरोप, निजी अस्पताल पर गंभीर सवाल

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

कांकेर में जन्मदिन पार्टी के बाद युवक की मौत, पुलिस ने सुलझाया मामला…संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
पखांजूर। कांकेर जिले के दुर्गकोंदल थाना क्षेत्र के खुटगांव हेलीपेड में बीते सोमवार देर रात एक युवक की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को हिला दिया। शुरुआती जांच में यह घटना सड़क हादसे जैसी प्रतीत हुई, लेकिन पुलिस की गहन...

RTE पर सख्त हुई छत्तीसगढ़ सरकार, नियम तोड़ने वाले निजी स्कूलों की मान्यता पर खतरा

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...

छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत की अनोखी कलाकृति प्रधानमंत्री को भेंट

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान राज्य की समृद्ध जनजातीय परंपरा और सांस्कृतिक पहचान को दर्शाती बेल मेटल से निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ की विशेष...

धान छोड़ फूलों की खेती से किसान ने बदली आय

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...

सुकमा में 116 पुनर्वासित युवाओं को मिला मतदान अधिकार  

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक अहम पहल की गई है। नक्सल पुनर्वास नीति के तहत समाज की मुख्यधारा में लौट रहे आत्मसमर्पित युवाओं को अब मतदान का अधिकार...

मई-जून चुनाव से पहले मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारी तेज

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...

रायगढ़ जंगल में पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल शव

By Reporter 5 / April 8, 2026 / 0 Comments
रायगढ़ से खबर: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां जंगल में एक ही पेड़ से प्रेमी-प्रेमिका के शव लटके हुए मिले। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटना के...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *