हिन्दू धर्म में गणेश जी को प्रथम पूज्य कहा जाता है, जिसके चलते सभी देवों से पहले गणेश जी की पूजा करने का विधान शास्त्रों में बताया गया है. विघ्न-विनाशक श्री गणेश जी महाराज की आराधना के बिना कोई भी अनुष्ठान पूर्ण नहीं माना जाता. गणेश जी की कृपा से भक्तों के जीवन के सभी कष्ट गायब हो जाते हैं तथा बल, बुद्धि एवं विद्या का आशीर्वाद मिलता है. उनके आशीर्वाद से बड़े से बड़ा कार्य भी बाधारहित रूप से पूर्ण होता है. वैसे तो आप गणपति की आराधना किसी भी दिन कर सकते हैं परंतु बुधवार के दिन गणेश जी महाराज की उपासना का विशेष फल मिलता है.
शास्त्र में भी बुधवार का दिन एकदंत गणेश को ही समर्पित है और ऐसा इसलिए है क्योंकि जिस समय माता पार्वती से पुत्र गणेश की उत्पत्ति हुई, ठीक उसी समय भगवान शिव के सान्निध्य में बुध देव विराजमान थे. जिसके कारण गणेश जी की उपासना के लिए बुधवार को महत्व देने का विधान बना. तो आइए पंडित इंद्रमणि घनस्याल से जानते हैं उन पांच चीजों के बारे में, जिससे प्रसन्न हो गौरी पुत्र गणेश बनाएंगे आपके सभी बिगड़े कार्य.
दूर्वा
भगवान गणेश को दूर्वा सर्वाधिक प्रिय है, वेदों एवं शास्त्रों में भी भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करने का विशेष महत्व बताया गया है. खास तौर से बुधवार के दिन भगवान श्री गणेश को दूर्वा अर्पित करने से जीवन में रिद्धि-सिद्धि का प्रवेश होता है.

मोदक
जैसा कि हम सभी जानते हैं श्री गणेश को सभी नैवेद्य में से मोदक सबसे ज्यादा पसंद हैं और ऐसा इसलिए है क्योंकि जब परशुराम जी से युद्ध करते समय गणेश जी का एक दांत टूट गया था तो उन्हें उसके कारण अत्यंत पीड़ा होने लगी, जिसके चलते वह कुछ भी खा पाने में असमर्थ थे, तब माता पार्वती ने अपने लाल को चावल के आटे से मुलायम-मुलायम मोदक बनाकर दिए, जिससे गजानन की भूख शांत हुई.

मोतीचूर का लडडू
भगवान गणेश मिष्ठान के बहुत शौकीन हैं, जिसके कारण महर्षि अत्रि की पत्नी माता अनसूया ने एक बार गणेश जी को अपने घर भोजन पर बुलाकर अनेकों अनेक मिष्ठान खिलाए थे, जिसमें से उन्हें सबसे अच्छा देसी घी से निर्मित मोतीचूर का लडडू लगा था, तभी से गणेश जी को लडडू प्रिय हुआ और इतना ही नहीं गणेश जी की तो आरती में भी लडडू चढ़ाने का जिक्र आता है.

पान
भगवान गणेश जी को पान या ताम्बूल अर्पित करने का भी विशेष महत्व है, ऐसा करने से व्यक्ति के धन, सम्पदा, ऐश्वर्य में वृद्धि होती है और सभी जगह वह व्यक्ति मान-सम्मान का केंद्र बन जाता है.

सिन्दूर
भगवान गणेश को सिंदूर अर्पित करने से भी अनेक शुभ फल प्राप्त होते हैं. एक बार भगवान गणेश ने एक अत्यंत बलवान राक्षस सिंदूरासुर को मारकर अपने शरीर पर रगड़ लिया था, जिसके कारण उनका रंग सिंदूरनुमा लाल हो गया था. तभी से गणेश जी को सिंदूर चढ़ाने का विधान है.

CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
February 28, 2026 /
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...
By User 6 /
March 3, 2026 /
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...
By User 6 /
March 1, 2026 /
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
कुख्यात वित्त कारोबारी Jeffrey Epstein से जुड़े दस्तावेजों के नए बैच के सार्वजनिक होने के बाद अमेरिका समेत कई देशों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हीं दस्तावेजों में सामने आई एक तस्वीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है,...
By User 6 /
February 28, 2026 /
रायपुर, 27 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और उनके भविष्य को मजबूत बनाने...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
सोशल मीडिया की दुनिया में कब क्या वायरल हो जाए, कहना मुश्किल है। इन दिनों पाकिस्तान के रावलपिंडी से सामने आया एक अनोखा ब्राइडल फोटोशूट इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है। 70 वर्षीय मौलाना और उनकी 26 साल...
By User 6 /
February 26, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
प्रयागराज में दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ जांच तेज हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाबालिग पीड़ितों की मेडिकल जांच रिपोर्ट तैयार हो चुकी है और इसे बंद लिफाफे में जांच अधिकारी को सौंप...
By User 6 /
March 2, 2026 /
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...