Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको दूसरों की मदद करने में आनंद आएगा, लेकिन आपको ध्यान देना होगा, कहीं वह आपकी मदद को आपका स्वार्थ ना समझ लें। कार्यक्षेत्र में भी आज आपके पक्ष में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं, जिसके कारण आपके शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन आपको उनके क्रोध से बचना होगा। सामाजिक व धार्मिक क्षेत्रों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिसका आपको लाभ भी अवश्य होगा। संतान के किसी फैसले से आज आपको निराशा हो सकती है।

वृष राशि : आज का दिन आपका परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। आज आप धर्म-कर्म के कार्यों में बढ चढकर हिस्सा लेंगे, इसमें कुछ धन भी व्यय होगा। परिवार में आज कुछ सदस्य आपसे फरमाइशें कर सकते हैं और आप उनको पूरा करने की भी पूरी कोशिश करेंगे। रात्रि का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। यदि आपका आपके परिवार के किसी सदस्य से कोई विवाद चल रहा है, तो वह आप समाप्त हो सकता है।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ आलस्य भरा रह सकता है। आज आप अपने जीवन साथी के लिए कोई सरप्राइस प्लान कर सकते हैं, जिससे देखकर जीवन साथी आपसे प्रसन्न नजर आएंगे। आज आपको अपने पिताजी के आशीर्वाद व अधिकारियों को कृपा से बहुमूल्य वस्तु व संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है, जिसके अभिलाषा आप लंबे समय से कर रहे थे। आजीविका के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को अधिकतम सफलता प्राप्त होगी। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज पदोन्नति मिल सकती है। सायंकाल के समय आज किसी प्रिय एवं महान पुरुषों के दर्शन से आप का मनोबल बढ़ेगा।

Read Also  आज का राशिफल

कर्क राशि : आज अकस्मात आपके हाथ बड़ी मात्रा में धन आने से आपको लाभ होगा, जिसके कारण आप अपने लंबे समय से रुके हुए कार्य को भी पूरा करेंगे, जिसमें संतुष्टि होगी। व्यवसाय में यदि नई योजनाएं बनाई हैं, तो उनको आज गति मिल सकती है। यदि आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़े, तो शीघ्रता से ना लें क्योंकि शीघ्रता से लिया गया निर्णय भविष्य में आपको परेशानी दे सकता है। सायंकाल के समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ देव दर्शन आदि की यात्रा के लिए जा सकते हैं।

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिणाम देने वाला रहेगा। राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों को आज सफलता प्राप्त हो सकती है। नौकरी कर रहे जातकों को आज अत्यधिक कार्यभार सौंपा जा सकता है, जिसके कारण वह अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे, जिससे आपकी माताजी नाराज हो सकती हैं। सायंकाल का समय आज आप अपने बच्चों के भविष्य से जुड़े कुछ फैसलों को अपने जीवन साथी की मदद से सुलझाएंगे।

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप अपने व्यवसाय व अपनी नौकरी में अपने प्रतिद्वंद्वियों का सिर दर्द बने रहेंगे, जिसके कारण वह आप को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति का अनुभव होगा। विद्यार्थियों ने यदि किसी कोर्स के लिए आवेदन किया है, तो उसमें आज दाखिला मिल सकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है। जीवनसाथी का सहयोग पाकर आज आप किसी जरूरी निर्णय को ले सकते हैं, जिसका भविष्य में आपको भरपूर लाभ मिलेगा।

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए निश्चित परिणाम लेकर आएगा। शिक्षा व प्रतियोगिता के क्षेत्र में जुड़े लोगों को आज कोई विशेष उपलब्धि प्राप्त हो सकती है। व्यापार में भी आज आपको आय के नए नए स्रोत प्राप्त होंगे। भागदौड़ अधिक रहने के कारण आज आपके स्वास्थ्य पर मौसम का विपरीत प्रभाव पड़ सकता है, इसलिए सावधान रहें। प्रेम जीवन जी रहे लोगों की आज अपने जीवनसाथी से कोई बहसबाजी हो सकती है, लेकिन आपको अपने जीवन साथी की बात को सुनना व समझना होगा।

Read Also  माँ बम्लेश्वरी देवी दर्शन ...

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपको अपनी नौकरी में वाणी पर संयम बनाए रखना होगा, नहीं तो आपको विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। यदि आपके किसी सहयोगी से आपकी बहस बाजी होगी, तो उसे अनदेखा करें। आज आपके लंबे समय से रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे और आपकी यश व कीर्ति में वृद्धि होगी। सायंकाल का समय आप अपने परिजनों के साथ भेंट व बातचीत में व्यतीत करेंगे।

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा, लेकिन यदि आज आप कोई निर्णय लेंगे, तो वह आपको भरपूर लाभ देगा, चाहे वह निर्णय निजी या व्यवसाय के लिए भी लिया है यदि आपका संपत्ति संबंधी विवाद चल रहा है, तो उसमें आज आपको जीत मिल सकती है। आज किसी रिश्तेदार को रुपये पैसे का लेनदेन करने से बचना होगा, नहीं तो वह आपके रिश्ते में दरार डाल सकता है। आज आप अपनी गृह उपयोगी वस्तुओं की खरीदारी पर भी कुछ धन व्यय करेंगे।

मकर राशि : आज आप अपने सभी कार्य को पूर्ण करने में सफल रहेंगे। यदि आपने आज कुछ कार्यों को करने का मन बनाया है, तो सबसे पहले उन्हें ही पूरा करने की कोशिश करें। विद्यार्थियों को आज यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लिया हुआ है, तो उसमें सफलता प्राप्त होगी। आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में मजबूत होगी, जिससे आप अपने परिवार के सदस्यों की सभी महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति आसानी से कर पाएंगे। यदि आज किसी यात्रा पर जाना पड़े, तो वाहन के प्रयोग से सावधानी बरतें क्योंकि वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है।

Read Also  सुप्रीम कोर्ट का मुस्लिम पक्ष को झटका, ज्ञानवापी परिसर में जारी रहेगा सर्वे

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ भागदौड़ भरा रह सकता है। कोई शारीरिक कष्ट आज आपको परेशान कर सकता है। आज यदि किसी संपत्ति के क्रय विक्रय का का समय है, तो उसके सभी वैज्ञानिक पहलुओं को गंभीरता से जांच लें, नहीं तो भविष्य में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता के साथ परिवार के कुछ अहम मुद्दों पर बातचीत कर सकते हैं। जीवनसाथी की ओर से सहयोग व सानिध्य आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है।

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आज वैवाहिक जीवन में आनंद बढेगा, जिससे मन प्रसन्न होगा। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं, जिसमें आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकते हैं। आज आपको अपने व्यापार के लंबे समय से रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए कुछ पास व दूर की यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है, लेकिन यदि ऐसा हो, तो सुरक्षा के खास ध्यान रखें। विद्यार्थियों को मानसिक भार से छुटकारा मिल सकता है। बिजनेस में बढ़ती होगी, प्रोग्रेस से आज आपके मन में प्रसन्नता रहेगी, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


दुर्ग हादसा: कुम्हारी के खपरी में गैस विस्फोट, चार की दर्दनाक मौत  

By User 6 / May 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 04 खपरी में मंगलवार को गैस सिलेंडर ब्लास्ट की दर्दनाक घटना सामने आई। इस भीषण हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौके पर...

CG Cyber Fraud: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 1.67 करोड़ की ठगी, हरियाणा-कर्नाटक से जुड़े साइबर गैंग का बड़ा खुलासा

By User 6 / May 16, 2026 / 0 Comments
CG News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये की साइबर ठगी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड अधिकारी और डॉक्टर से 1.67 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय साइबर गिरोह...

बड़ी खबर: क्राइम – रायपुर में बम बनाने की साजिश, एक आरोपी गिरफ्तार

By Reporter 5 / May 13, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें बम बनाने से जुड़े मामले में रायपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान विनय देवांगन के रूप में की गई है. मामला खमतराई...

देखें Live: नेक्स्ट जेन डायल 112 लॉन्च, पूरे प्रदेश में मिलेगी त्वरित सहायता

By Reporter 5 / May 18, 2026 / 0 Comments
  रायपुर, 18 मई 2026। प्रदेश में आपातकालीन सेवाओं को आधुनिक और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में आज एक बड़ी पहल होने जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा आज नेक्स्ट जेन सीजी डायल 112 इंटीग्रेटेड इमरजेंसी...

पूर्व पार्षद की स्विमिंग पूल में मौत, कान्हा किसली गए थे दोस्ती के साथ

By Reporter 5 / May 15, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। संतोषी नगर के मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड के पूर्व पार्षद अमित दास की हार्टअटैक से मौत हो गई है। इस घटना के बाद उनके परिवार वालो में दुख की लहर है। जानकारी सामने आई है कि वह अपने...

आम आदमी की जेब में बढ़ा वजन, आज से बढ़ा पेट्रोल डीजल का दाम

By Reporter 5 / May 15, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की कीमतों में आज 15 मई से बढ़ोतरी की गई है.इसके साथ ही आम आदमी की जेब में महंगाई का वजन बढ़ गया है. केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG की कीमतों...

ड्राइवर से दुर्व्यवहार का आडियो वायरल होने के बाद इस अधिकारी का हुआ निलंबन

By User 6 / May 17, 2026 / 0 Comments
जांजगीर। जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता शशांक सिंह के खिलाफ कार्रवाई हो गई है, इसके किए जल संसाधन विभाग ने आदेश जारी कर शशांक सिंह को निलंबित कर दिया है. यह निलंबन शशांक सिंह द्वारा ड्राइवर से अमर्यादित वार्तालाप...

कुम्हारी हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

By User 6 / May 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में हुए दर्दनाक हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। शॉर्ट सर्किट और सिलेंडर विस्फोट के कारण एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। इस...

पीएलएफएस 2025: छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी दर राष्ट्रीय औसत से कम

By User 6 / May 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।भारत सरकार के सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा जारी पीरियॉडिक लेबर फोर्स सर्वे (पीएलएफएस) 2025 के आंकड़ों में छत्तीसगढ़ की तस्वीर सकारात्मक रूप में सामने आई है। सर्वे के अनुसार प्रदेश की बेरोजगारी दर राष्ट्रीय औसत...

महासमुंद में बोर्ड परीक्षा का वीडियो वायरल, पांच कर्मचारी सस्पेंड

By User 6 / May 13, 2026 / 0 Comments
महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में बोर्ड परीक्षा के दौरान परीक्षा कक्ष का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। भंवरपुर स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल परीक्षा केंद्र में गंभीर लापरवाही सामने आने...