वी वाय हॉस्पिटल की 10वीं वर्षगांठ पर सांझा चूल्हा और रैन बसेरा शुरू
रायपुर, 27 जून 2025।
जगन्नाथ रथ यात्रा के शुभ अवसर पर वी वाय हॉस्पिटल, कमल विहार, रायपुर ने अपनी 10वीं वर्षगांठ उत्साहपूर्वक मनाई। इस खास दिन पर अस्पताल ने एक नई मानवतावादी पहल ‘साँझा चूल्हा और रैन बसेरा’ का शुभारंभ किया, जो आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों और उनके परिजनों को मुफ्त भोजन और आवास सुविधा प्रदान करेगी।
इस सेवा का शुभारंभ शुक्रवार को पूर्व सांसद बसंत पांडा और नारायणपुर आश्रम के पूज्य हितानंद महाराज ने किया।
बसंत पांडा ने कहा कि वी वाय हॉस्पिटल द्वारा शुरू की गई यह सुविधा मरीजों के परिजनों के लिए अत्यंत सहायक सिद्ध होगी, जो दूर-दराज से इलाज के लिए आते हैं। वहीं हितानंद महाराज ने कहा कि अस्पताल की टीम पूरे प्रदेश में सेवा और गुणवत्तापूर्ण इलाज के लिए जानी जाती है।
डायरेक्टर डॉ. पूर्णेंदु सक्सेना ने इस मौके पर कहा,
“हमारे लिए यह केवल 10 साल नहीं, बल्कि लाखों धड़कनों का साथ है। हमने हर मरीज को परिवार की तरह समझा है।”
कार्यक्रम में अस्पताल के निदेशकों—डॉ. विष्णु गुप्ता, डॉ. श्रीधर राव, डॉ. राजेश अग्रवाल, डॉ. आनंद जोशी, डॉ. रेवती गुप्ता, डॉ. अनिल कर्णावत सहित कई अन्य डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ ने सहभागिता की।
विशिष्ट अतिथियों में सरोज कुमार साहू (अध्यक्ष, ओडिशा क्रिकेट एसोसिएशन) और सुशांत कुमार पति (बीजेपी कोषाध्यक्ष, नुआपाड़ा) भी शामिल रहे।
वी वाय हॉस्पिटल ने पिछले 10 वर्षों में 3 लाख से अधिक मरीज़ों का सफल इलाज किया है। यह संस्थान अब मेडिकल रिसर्च और एजुकेशन का एक उभरता हुआ केंद्र बन चुका है, जिसमें 24×7 इमरजेंसी, अत्याधुनिक ICU, एडवांस्ड ऑपरेशन थिएटर, और अनुभवी विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उपलब्ध है।
अस्पताल के निदेशक मंडल ने सेवाभाव की परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पर्यटन विकास को नई गति देने के लिए पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल ने विभागीय योजनाओं और विकास कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा की। नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में हुई बैठक में मंत्री...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के युवा प्रभाग और महानगर इकाई रायपुर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य...
By User 6 /
October 9, 2026 /
नई दिल्ली. माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. फेस्टिवल सीजन में यात्रियों और माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...