रायपुर, 9 मई 2025। सुशासन तिहार 2025 के तीसरे चरण के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के ग्राम माथमौर में अचानक पहुंचकर गांववासियों को चौंका दिया। बिना किसी पूर्व सूचना के पहुंचे मुख्यमंत्री का ग्रामीणों ने फूलों से बने सुंदर गुलदस्ते से आत्मीय स्वागत किया।
मुख्यमंत्री ने गांव के बीच महुआ पेड़ की छांव में चौपाल लगाई, जहां उन्होंने ग्रामीणों से योजनाओं की जमीनी हकीकत जानी और समस्याएं सुनीं।
ग्रामीणों से सीधा संवाद, सरपंच को बिठाया पास
मुख्यमंत्री साय ने भारत माता और छत्तीसगढ़ महतारी के जयकारों के साथ चौपाल की शुरुआत की और गांव के सरपंच को अपने पास बिठाकर पंचायत में विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी ली।
महिलाओं को जल्द मिलेगा महतारी वंदन योजना का लाभ
चौपाल में मुख्यमंत्री ने महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, और राशन दुकानों की स्थिति पर ग्रामीणों से फीडबैक लिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि नवविवाहित महिलाओं को भी पात्रता के आधार पर योजना का लाभ जल्द मिलेगा। उन्होंने पूछा कि क्या महिलाओं को हर माह 1000 रुपये समय पर मिल रहे हैं।
मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणाएं:
कुवांरपुर में 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र
मुख्यमंत्री ने कुवांरपुर में विद्युत उपकेंद्र की स्थापना की घोषणा की, जिससे बिजली आपूर्ति में सुधार होगा।
नई सड़कों का निर्माण
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत इन मार्गों पर सड़क निर्माण की घोषणा:
फुलझर से चंदेला
तिलौली से दर्रीटोला
सनबोरा से पण्डो
कुवांरपुर से गाजर
पटपर टोला से चंदेला
कुवांरपुर में नायब तहसीलदार कार्यालय और राजस्व कैंप
राजस्व प्रकरणों के निपटारे के लिए बंदोबस्त कैंप आयोजित करने के निर्देश दिए गए और कुवांरपुर में नायब तहसीलदार कार्यालय भवन की स्वीकृति दी गई।
सामुदायिक भवन की सौगात
माथमौर गांव को सामुदायिक भवन की सौगात मिली, जिससे सामाजिक आयोजनों के लिए स्थायी स्थल मिलेगा।
जनकपुर में 100 बिस्तरों वाला अस्पताल
मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि जनकपुर में 100 बिस्तरों वाले अस्पताल का निर्माण जल्द शुरू होगा। इससे इस आदिवासी अंचल के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी।
विद्यार्थियों का सम्मान, करियर की चर्चा
मुख्यमंत्री ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कुवांरपुर के उन विद्यार्थियों को सम्मानित किया, जिन्होंने बोर्ड परीक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त किए। उन्होंने छात्रों से उनके भविष्य की करियर योजना और स्कूल की सुविधाओं की जानकारी भी ली।
उच्च अधिकारियों की उपस्थिति
इस अवसर पर मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, और सचिव डॉ. बसवराजु एस. सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के युवा प्रभाग और महानगर इकाई रायपुर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य...
By User 6 /
October 9, 2026 /
नई दिल्ली. माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. फेस्टिवल सीजन में यात्रियों और माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पर्यटन विकास को नई गति देने के लिए पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल ने विभागीय योजनाओं और विकास कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा की। नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में हुई बैठक में मंत्री...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...