रायपुर, 14 जनवरी 2025: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मकर संक्रांति के अवसर पर छत्तीसगढ़ के रजत जयंती वर्ष 2025 के शासकीय कैलेंडर का विमोचन किया। यह कैलेंडर राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं और सुशासन की उपलब्धियों को दर्शाता है। कैलेंडर के कवर पेज पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की तस्वीर के साथ ‘सुशासन से समृद्धि की ओर’ का मूलमंत्र प्रदर्शित किया गया है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कैलेंडर शासन की प्राथमिकताओं और उपलब्धियों का प्रतीक है। इसमें शासन की योजनाओं से जुड़े बदलाव और विकास को प्रस्तुत किया गया है। मुख्यमंत्री ने मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश की समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
क्यूआर कोड फीचर्स ने कैलेंडर को बनाया खास
2025 के कैलेंडर में हर महीने एक क्यूआर कोड शामिल है, जिसके जरिए मुख्यमंत्री के वीडियो संदेश और शासन की उपलब्धियों की जानकारी मिलेगी। साथ ही, हर पेज पर छत्तीसगढ़ से जुड़े प्रमुख तथ्य दिए गए हैं।
योजनाओं की झलक हर महीने
जनवरी में रामलला दर्शन योजना, फरवरी में राजिम कुंभ कल्प, मार्च में महतारी वंदन योजना, और अप्रैल में तेंदूपत्ता संग्रहण के लाभ को प्रदर्शित किया गया है। मई में श्रमिकों के लिए वीर नारायण सिंह श्रम अन्न योजना और जून में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की झलक है।
कृषक उन्नति योजना (जुलाई), महिला सुरक्षा (अगस्त), आवास योजनाएं (सितंबर), बस्तर ओलंपिक (अक्टूबर), धान खरीदी (नवंबर), और आदिवासी क्षेत्रों में विकास (दिसंबर) को शामिल किया गया है। यह कैलेंडर राज्य की प्रगति का दर्पण है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...
रायपुर. कांग्रेस ने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधा है.प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है. ककांग्रेस...
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...
नई दिल्ली। महानदी जल विवाद के समाधान को लेकर नई दिल्ली स्थित श्रमशक्ति भवन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने की। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री...
रायपुर, 31 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ में कृषि को लाभकारी, आधुनिक और किसान-केंद्रित बनाने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। समय पर खाद-बीज की उपलब्धता, डीबीटी के माध्यम से सीधी आर्थिक सहायता, सिंचाई विस्तार और आधुनिक तकनीकों के...
डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ भाजपा में संगठनात्मक असंतोष थमने का नाम नहीं ले रहा है। 111 कार्यकर्ताओं के बड़े सामूहिक इस्तीफे के बाद अब 26 और पदाधिकारी ने इस्तीफा दिया है. इस खबर के सामने आने केबाद एक बात को यह स्पष्ट...
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...