Google Analytics Meta Pixel मिडिल फिंगर दिखाने के आरोप पर गौतम गंभीर बोले:पाकिस्तानी फैंस भारत विरोधी नारे लगा रहे थे - Ekhabri.com

मिडिल फिंगर दिखाने के आरोप पर गौतम गंभीर बोले:पाकिस्तानी फैंस भारत विरोधी नारे लगा रहे थे

मैदान में बैठे दर्शकों को मिडिल फिंगर दिखाने पर पूर्व क्रिकेटर और भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने कहा- क्राउड में पाकिस्तान के कुछ फैंस हिंदुस्तान विरोधी नारे लगा रहे थे, इसीलिए मैंने वैसा (मिडिल फिंगर दिखाना) रिएक्ट किया। अगर कोई पर्सनली भी गालियां देगा तो मैं हंस के थोड़ी न चला जाऊंगा। दरअसल, सोमवार को सोशल मीडिया पर गंभीर का एक वीडियो सामने आया। इसमें वे एशिया कप मैच देख रहे दर्शकों को मिडिल फिंगर दिखाते नजर आए। इस पर गंभीर ने न्यूज एजेंसी ANI से कहा- जरूरी नहीं कि सोशल मीडिया पर जो भी दिखाया जाता है वह सच ही हो। गौतम गंभीर ने ANI को बताया- क्राउड में पाकिस्तान को सपोर्ट कर रहे 2-3 लोग बैठे हुए थे, वे भारत विरोधी नारे लगा रहे थे। पाकिस्तानी फैंस कश्मीर पर भी कमेंट कर रहे थे। एक भारतीय के रूप में मैं अपने देश के खिलाफ ये सब नहीं सुन सकता। गंभीर ने आगे कहा- सच्चाई ये है कि अगर आप एंटी इंडिया नारे लगाएंगे या ये कहेंगे कि हिंदुस्तान मुर्दाबाद या फिर कश्मीर के बारे में कहेंगे तो बंदा किसी तरह से तो रिएक्ट करेगा। अगर आप देश के बारे में कुछ उलटा बोलेंगे या पर्सनली भी गालियां देंगे तो मैं हंस के चले जाने वाले लोगों में से तो नहीं ही हूं। ऐसे लोगों (नारे लगाने वाले) को बस इतना ही कहना चाहूंगा कि जब आप मैच देखने आएं तो अपनी टीम को सपोर्ट करें। वहां पर कुछ पॉलिटिकल रिएक्शन देने की जरूरत नहीं है। गौतम गंभीर फिलहाल एशिया कप में ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर्स की ओर से कॉमेंट्री टीम का हिस्सा है। कॉमेंट्री के बाद मैदान से बाहर निकलते हुए उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया। इस वीडियो में वह मोबाइल पर बात करते-करते दर्शकों को मिडिल फिंगर दिखाते नजर आए।मिडिल फिंगर आमतौर पर किसी को नीचा दिखाने के लिए इस्तेमाल की जाती है। इस वीडियो में ‘कोहली-कोहली’ का भी शोर सुनाई दे रहा है। लेकिन गंभीर ने कहा कि सोशल मीडिया पर हर बात सच नहीं होती।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

ट्रेनी IPS पर राहुल बंसल 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप,जानिए क्या है मामला

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
अंबिकापुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पदस्थ ट्रेनी IPS एवं CSP राहुल बंसल से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। IPS पर एक ठगी मामले की जांच के दौरान 1 करोड़ रुपए रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है। हरियाणा...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

हरियाली अमावस्या के दिन पितरों को दें तर्पण मिलेगी संतुष्टि, जानिए तर्पण का सही समय

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 12 अगस्‍त को हरियाली अमावस्‍या है। अमावस्‍या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अब अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार  अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...

खुशखबरी: 15 अगस्त से एलपीजी उपभोक्ताओं के मिलेगा अब 10 किलो का छोटा सिलेंडर, पारदर्शी के साथ होगा हल्का भी

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...

छत्तीसगढ़ में 1460 गौधाम बनेंगे, निराश्रित पशुओं को मिलेगा सुरक्षित आश्रय

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...

मेरी बेटी–मेरा अभिमान अभियान शुरू, गांव-गांव विकास का संकल्प

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रदेश में बेटियों के सम्मान, स्वच्छता और ग्रामीण विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान का शुभारंभ किया। नवा रायपुर स्थित महानदी भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में इस महत्वाकांक्षी...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *