Google Analytics Meta Pixel हफ्ते के पहले दिन Share Market में ‘ब्लैक मंडे’, सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम; निवेशकों में हड़कंप - Ekhabri.com

हफ्ते के पहले दिन Share Market में ‘ब्लैक मंडे’, सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम; निवेशकों में हड़कंप

विदेशी शेयर बाजारों में मचे कोहराम का सीधा असर हफ्ते के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार पर दिखाई दिया है। जापान के निक्केई से लेकर दक्षिण कोरिया के कोस्पी तक, एशियाई बाजारों में मची भगदड़ के चलते घरेलू बाजार भी भारी गिरावट के साथ खुले। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों प्रमुख इंडेक्स लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं और निवेशकों में भारी बिकवाली का माहौल है। बाजार की स्थिति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बीएसई लार्जकैप में शामिल 30 में से 28 शेयर गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे हैं।

 

 

सोमवार को बाजार खुलते ही बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स अपने पिछले बंद स्तर 85,267 के मुकाबले लुढ़ककर 84,891.75 पर खुला। खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स करीब 390 अंकों की गिरावट के साथ 84,860 के स्तर पर संघर्ष करता नजर आया। कमोबेश यही हाल निफ्टी का भी रहा। एनएसई निफ्टी, जो पिछले शुक्रवार को 26,046.95 पर बंद हुआ था, आज गैप-डाउन ओपनिंग के साथ 25,930.05 पर खुला और फिलहाल 145 अंकों की गिरावट के साथ 25,910 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

 

 

इस गिरावट की पटकथा विदेशी बाजारों में पहले ही लिखी जा चुकी थी। अमेरिकी बाजार में डाउ जोंस 245 अंक टूटकर 48,479.04 पर और एसएंडपी इंडेक्स 1.06 फीसदी गिरकर 6,848.89 पर बंद हुआ। अमेरिकी बाजारों की इस कमजोरी का असर आज सुबह एशियाई बाजारों पर साफ दिखा। जापान का निक्केई इंडेक्स शुरुआती कारोबार में ही 745 अंक (1.50%) टूट गया, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.61 फीसदी की गिरावट के साथ 4,099 पर ट्रेड करता दिखा। हांगकांग का हैंगसेंग 235 अंक नीचे और ऑस्ट्रेलिया का बाजार भी लाल निशान में रेंगते नजर आए।

Read Also  सचिन तेंदुलकर बने Reddit के ब्रांड एंबेसडर

 

 

बाजार की इस चौतरफा गिरावट में लार्जकैप से लेकर स्मॉलकैप तक सभी शेयर पस्त नजर आए। शुरुआती कारोबार में महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारती एयरटेल और ट्रेंट जैसे दिग्गज शेयरों में 1 से 1.60 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, मिडकैप में एनआईएसीएल (NIACL) और एंडुरेंस के शेयरों में 2 फीसदी से ज्यादा की कमजोरी दिखी। सबसे बुरा हाल स्मॉलकैप शेयरों का रहा, जहां एसएचके (SHK) के शेयर 7 फीसदी, कोटक (Kotic) 5 फीसदी और वीएलएस फाइनेंस करीब 4.80 फीसदी तक टूट गए।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

रायपुर में नई पहल, मरीन ड्राइव पर मुफ्त पढ़ने की खास सुविधा

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

चिरायु योजना से भाव्यांश को मिला नया जीवन, सफल हुई हृदय सर्जरी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। समय पर हुई स्वास्थ्य जांच किसी मासूम की जिंदगी की दिशा बदल सकती है। धमतरी के नन्हे भाव्यांश साहू की कहानी इसका उदाहरण है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना के माध्यम से जन्मजात हृदयरोग...

कैंसर के खिलाफ छत्तीसगढ़ में बड़ा कदम, नवा रायपुर में बनेगी 5 हजार बेड मेडिसिटी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 19 सितंबर 2026। कैंसर के खिलाफ लड़ाई केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी समय पर पहचान, प्रभावी स्क्रीनिंग, आधुनिक उपचार और मरीजों को मानसिक एवं भावनात्मक सहयोग देना भी उतना ही जरूरी है। मरीज को यह भरोसा...

लिंगराज मंदिर पहुंचे CM साय, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *