Google Analytics Meta Pixel पूर्व मकान मालिक के इशारे पर दो बच्‍चों ने फोड़ी बच्चे की आंख - Ekhabri.com

पूर्व मकान मालिक के इशारे पर दो बच्‍चों ने फोड़ी बच्चे की आंख

ग्वालियर में एक गरीब मां अपने नेत्रहीन 10 साल के बच्चे को लेकर एसपी कार्यालय पहुंची। नेत्रहीन बच्चे की मां का आरोप है कि खेल खेलते वक्त दो बच्चो ने उसके बच्चे की लकड़ी मारकर आंख फोड़ दी। इससे उसे दिखाना बंद हो गया है। पुलिस ने दोनों बच्चो के खिलाफ मामला दर्ज किया है। लेकिन, पूर्व मकान मालिक के इशारे पर उसके बच्चे की आंख फोड़ी गई पर पुलिस ने उसके खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की और अब वह राजीनामा के लिए परिवार को धमका रहा है। डॉक्टर ने उसके बच्चे के ऑपरेशन के लिए लाखों रुपए मांगे है। वही पुलिस अधिकारी ने बच्चे की मां को जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

 

 

 

 

ग्वालियर के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में खड़ी एक नेत्रहीन बच्चे की मां ने न्याय की गुहार लगाई है। मां संजना सिसोदिया का कहना है कि वह हजीरा थाना क्षेत्र के सुभाष नगर चार शहर का नाका में रहती है और उसका पति महेंद्र सिसोदिया मजदूरी करने का काम करता है और उनका 10 साल का बेटा मदन सिसोदिया 5वी क्लास में पढ़ता है। बीते दिनो जब उसका बेटा घर के बाहर खेल रहा था। तभी पूर्व मकान मालिक गिर्राज सिंह सिकरवार का बेटा टोनी सिकरवार और उसका दोस्त केशव तोमर उसके पास खेलने पहुंचे और उसी दौरान किसी बात पर टोनी और केशव ने उसकी आंख में लड़की मार दी। जिससे उसकी आंख से खून निकलने लगा। खून निकलता देख दोनो बच्चे वह से भाग निकले। मदन जब रोते हुए अपने घर पहुंचा तो उसे परिजन तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में लेकर पहुंचे और भर्ती कराया। इस घटना की शिकायत मां ने थाने में की।

Read Also  ऋषिकेश-गंगोत्री टनल में दरारें, जांच के निर्देश

 

 

 

वही पुलिस ने मां की शिकायत पर दोनो बच्चो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। लेकिन मां का आरोप है कि गिर्राज सिंह सिकरवार के यहां 6 महीने पहले किराए से कमरा लेकर रहती थी और किसी बात पर उसका मकान मालिक से विवाद हो गया था। विवाद के चलते उनका कमरा खाली कर पड़ोस में कमरा किराए पर ले लिया था। जब से ही उसका पूर्व मकान मालिक उससे रंजिश रखे हुए था और विवाद का बदला लेने के लिए गिर्राज ने अपने बेटे और उसके दोस्त से उसके बच्चे की आंख को फोड़ गया। जिसकी उसने शिकायत की थी। लेकिन पुलिस ने उसके खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की और अब वह राजीनामा करने के लिए परिवार को धमका रहा है। आज उसका बच्चा देख नहीं सकता और डॉक्टरों ने चार बार उसका ऑपरेशन करने के लिए कहा है। जिसका खर्चा 3 लाख रुपए से अधिक बताया है जो उसके हैसियत से भी कई ज्यादा है। पीड़ित बच्चे की मां चाहती है कि दोषी मकान मालिक पर ठोस कार्रवाई की जाए। जिससे उसके बेटे का इलाज हो जाए। वही पुलिस अधिकारी ने उसकी शिकायत पर थाना प्रभारी को मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आदेश दिया है और मां को उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

पवन साय को झारखंड में नई जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई  

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...

अब इन चीजों की पैकेजिंग में यह भी बताया जरूरी होगा कि इसमें शाकाहारी सामग्री उपयोग हुई है कि मांसाहारी 

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू, कॉस्मेटिक्स और अन्य टॉयलेटरीज की पैकेजिंग को लेकर नया नियम लागू किया है। अब इन उत्पादों के पैकेट पर यह बताना जरूरी होगा कि उनमें इस्तेमाल की गई सामग्री शाकाहारी है या...

सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही चलती हुई बस बनी आग का गोला, अचानक भीषण आग लगने से मची अफरातरफी 

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नया रायपुर के महानदी भवन के समीप बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया. यहां सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही एक चलती हुई बस में अचानक भीषण आग लग गई. इस दुर्घटना के समय बस में 30 से...

चंदनीडीह में NDRF का बड़ा रेस्क्यू अभियान, 198 लोगों को सुरक्षित निकाला  

By Reporter 5 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, स्कूल रहेंगे बंद

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शनिवार, 26 सितंबर को प्रदेश के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित करने...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *