Google Analytics Meta Pixel अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर : योग को अपने दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं – मंत्री केदार कश्यप - Ekhabri.com

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर : योग को अपने दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं – मंत्री केदार कश्यप

 

प्रदेश के वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप के मुख्य आतिथ्य में आज दसवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस जिला नारायणपुर में पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। ’स्वयं और समाज के लिए योग’ थीम पर विश्व पटल पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। जिला मुख्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन नारायणपुर के क्रीड़ा परिसर खेल मैदान में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मंत्री श्री केदार कश्यप सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचरियों और आम नागरिकों ने सवेरे 7 बजे से 8 बजे तक योग किया।अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मंत्री कश्यप ने लोगों से आग्रह किया कि वे योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें और तन और मन को स्वस्थ एवं नीरोग रखें। योग कार्यक्रम में योग प्रदर्शक शिक्षक के रूप में डॉ. बीना खोबरागडे़, ओम कुमार मांझी, अनिल ध्रुव और कुमारी सरस मनी पटेल एवं उद्घोशक के रूप में नारायण साहू उपस्थित थे। योग शिक्षकों द्वारा योग कार्यक्रम में ताड़ासन, कटिचक्रासन, सेतुबंध आसन, भुजंगआसन, सलभआसन, पवनमुक्तासन, पादहस्तआसन, हलासन, उत्तानपादआसन, बज्रआसन, वक्रासन, उश्ट्रासन, प्राणायाम के तहत् कपालभाति, अनुलोम विलोम इत्यादि आसन कराए गये और इससे जीवन में होने वाले फायदों के बारे में भी बताया गया।

 

मंत्री केदार के द्वारा योग कैलेंडर का विमोचन किया गया

 

योगाभ्यास कार्यक्रम के पश्चात मंत्री केदार के द्वारा योग कैलेंडर का विमोचन किया गया तथा स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुति दी गई और योग से संबंधित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें सही उत्तर देने वाले प्रतिभागी को मंत्री द्वारा पुरस्कार के रूप में पेन दिया गया और उन्होंने सभी को बधाई दी। कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि समाज कल्याण विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं हेतु जिले के 19 सेंटरों में निःशुल्क योग कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है और साथ ही नारायणपुर के गायत्री शक्तिपीठ में भी प्रतिदिन सुबह निःशुल्क योगाभ्यास कराया जाता है जिसमें आप सभी नगरवासी जाकर उसका लाभ उठा सकते हैं।

 

योग मनुष्य को स्वस्थ बनाए रखने का कार्य करता है

 

ज्ञात हो कि योग मनुष्य के जीवन में काफी महत्वपूर्ण होता है। योग मनुष्य को स्वस्थ बनाए रखने का कार्य करता है। जो लोग योग करते है, वें मानसिक व शारीरिक दोनों रूप से स्वस्थ रहते है। योग से मन को शांति मिलती है। वर्तमान समय में जिस स्तर से रोग बढ़ रहे है, उसमें योग और भी अधिक महत्वपूर्ण हो गया है। योग करने से आप इन सभी बीमारियों से आसानी से लड़ सकते है। योग करने से मनुष्य का शरीर लचीला हो जाता है और वह अपने शरीर को कैसे भी मोड़ सकता है। योग करने से कईं बीमारियाँ जैसे ह्रदय रोग, रक्तचाप की समस्या, आदि से छुटकारा प्राप्त कर सकते है। योग करने से मोटापा भी नहीं आता है और आपका शरीर जल्दी से थकता भी नहीं है।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भाजपा रुपसाय सलाम, बृजमोहन देवांगन, गौतम गोलछा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण और कलेक्टर बिपिन मांझी, एसपी प्रभात कुमार, जिला पंचायत सीईओ आकांक्षा शिक्षा खलखो सहित अधिकारी-कर्मचारी, बीएसएफ, आईटीबीपी एवं सीएएफ के जवान, गणमान्य नागरिक एवं स्कूली बच्चे शामिल हुए।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मोबाइल नंबर की तरह अब बैंक अकाउंट भी होगा पोर्ट, RBI की नई तैयारी, जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...

रायपुर का अनोखा आस्था केंद्र…चिट्ठी वाले हनुमान जी” के दरबार में लिखकर मांगते हैं मन्नत

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में हनुमान जी का एक ऐसा मंदिर है, जो अपनी अनोखी परंपरा के कारण दूर-दूर तक प्रसिद्ध हो चुका है। यहां भक्त अपनी मनोकामनाएं कागज पर लिखकर भगवान के चरणों में अर्पित करते हैं। इसी वजह से...

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर बरकरार, जल्द बदल सकता है मौसम का मिजाज

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : के ज्यादातर हिस्सों में इन दिनों तेज गर्मी लोगों की दिनचर्या पर भारी पड़ रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 2 से 3 डिग्री तक ऊपर बना हुआ है।...

बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…घर में प्रार्थना सभा के लिए अनुमति जरूरी नहीं…जानिए पूरा मामला

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...

दिल दहला देने वाली वारदात…तंत्र मंत्र के बहकावे में मां ने बेटी की ले ली जान

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...

नक्सलवाद पर बड़ा बयान…‘बस्तर में अब भय नहीं, विकास और विश्वास का दौर’

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में नक्सलवाद के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आज देश नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या से काफी हद तक...

CG Weather Update: गर्मी के बीच बदलेगा फिर छत्तीसगढ़ का मौसम, गरज चमक के साथ बारिश, IMD ने दी चेतावनी

By User 6 / March 30, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...

जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…लेकिन क्या अमित जोगी को मिलेगा सुप्रीम कोर्ट से न्याय? जानिए पूरा मामला

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : में राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक अमित जोगी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उन्हें दोषी मानते हुए तीन हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया।   अमित जोगी...

रायपुर: सरकारी दफ्तरों में छुट्टियों का असर…कामकाज हुआ सुस्त…मार्च-अप्रैल की शुरुआत में दफ्तरों में सुस्ती

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर: में मार्च के अंतिम सप्ताह और अप्रैल के पहले दिनों में सरकारी दफ्तरों का कामकाज सुस्त दिखाई दिया। बीते नौ दिनों में फाइलें एक टेबल से दूसरी टेबल तक भी नहीं पहुँच पाईं। इसका मुख्य कारण लगातार पड़ने वाली...

आज का राशिफल

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *