Google Analytics Meta Pixel वन मंत्री केदार कश्यप का करारा जवाब : क्या भूपेश बघेल कांग्रेस को आतंकी संगठन मानते हैं? जो अपने कार्यकर्ताओं को स्लीपर सेल कह रहे - Ekhabri.com

वन मंत्री केदार कश्यप का करारा जवाब : क्या भूपेश बघेल कांग्रेस को आतंकी संगठन मानते हैं? जो अपने कार्यकर्ताओं को स्लीपर सेल कह रहे

 

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के स्लीपर सेल वाले बयान पर वन मंत्री केदार कश्यप ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। केदार कश्यप ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को स्लीपर सेल कहना दुख की बात है। आतंकी संगठनों में स्लीपर सेल होते हैं। कांग्रेस नेता अपने कार्यकर्ताओं को ही स्लीपर सेल की संज्ञा दे रहे हैं। ये कांग्रेस पार्टी में ही संभव हो सकता है।

 

जो अफजल गुरू को जी कहकर बुलाते हैं, कश्मीर मांगे आजादी, और आतंकवादी संगठनों के साथ खड़े दिखाई देते हैं, कही न कही उनके आतंकवादी संगठनों के साथ इनके संबंध है। और उनके साथ रिश्तों को निभाते हुए अपने कार्यकर्ताओं को भी स्लीपर सेल की संज्ञा दे रहे हैं।

 

आगे वन मंत्री ने कहा कि स्लीपर सेल आतंकी संगठनों में होता है अब तक यही सुना था। अफजल को जी कहने वाले, आतंकी की फांसी रूकवाने रात के ढाई बजे सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने वाले पार्टी के लोग स्लीपर सेल ही होंगे। क्या भूपेश बघेल कांग्रेस को आतंकी संगठन मानते हैं?

 

आरोपों पर बिफरे भूपेश बघेल, दिया ये बयान

पूर्व संगठन महामंत्री अरुण सिसोदिया ने कांग्रेस के बड़े नेताओं पर पार्टी फंड में गबन का बड़ा आरोप लगाया है। इन आरोपों पर पूर्व मुख्यमंत्री बघेल ने कहा है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी में किसी तरह का कोई गबन या घोटाला नहीं हुआ है। जो भी भुगतान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से किया गया, वह एक वैधानिक अनुबंध के तहत किया गया। प्रदेश कांग्रेस के एक पूर्व पदाधिकारी ने जो भी शिकायत की है वह भाजपा स्लीपर सेल का दुष्प्रचार है।

Read Also  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सख्त तेवर, तत्कालीन कलेक्टर और एसपी सस्पेंड

 

बघेल ने आगे कहा है कि पार्टी की अंदरूनी और वैधानिक अनुबंध को मीडिया में प्रचारित प्रसारित करना पार्टी के अनुशासन के खिलाफ है। यह पार्टी के भीतर रहकर भाजपा के स्लीपर सेल के लिए काम कर रहे लोगों का काम है। इसीलिए भाजपा इस अंदरूनी मामले को तूल भी दे रही है।

 

हल्की टिप्पणी से मैं व्यथित हूं : अरुण सिसोदिया

कांग्रेस के पूर्व संगठन महामंत्री अरुण सिसोदिया ने भूपेश बघेल द्वारा स्लीपर सेल कहे जाने पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि, पूर्व सीएम की इतनी हल्की टिप्पणी से मैं व्यथित हूं। एक पूर्व मुख्यमंत्री को इस तरीके के शब्दों का प्रयोग ही नहीं करना चाहिए। रही बात स्लीपर सेल तो मैं फौजी आदमी हूं, स्लीपर सेल नहीं हो सकता, मैं भले सुसाइड बम खुद हो सकता हूं। लेकिन स्लीपर सेल नहीं हो सकता।

 

अरुण सिसोदिया ने लगाया 5.89 करोड़ रुपए के गबन का आरोप

पूर्व संगठन महामंत्री अरुण सिसोदिया ने पिछले दिनों प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को एक शिकायती पत्र लिखा था। पत्र में सिसोदिया ने पार्टी के कोषाध्‍यक्ष रामगोपाल अग्रवाल और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के राजनीतिक सलाहकार रहे विनोद वर्मा पर 5 करोड़ 89 लाख राशि के गबन का आरोप लगाया था।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


दुर्ग हादसा: कुम्हारी के खपरी में गैस विस्फोट, चार की दर्दनाक मौत  

By User 6 / May 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 04 खपरी में मंगलवार को गैस सिलेंडर ब्लास्ट की दर्दनाक घटना सामने आई। इस भीषण हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौके पर...

अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस पर नर्सिंग पदनाम बदलने की बड़ी घोषणा

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस के अवसर पर राज्य सरकार ने नर्सिंग संवर्ग के सम्मान में बड़ा निर्णय लिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने नर्सिंग पदनामों में बदलाव की घोषणा करते हुए बताया कि अब “नर्सिंग सिस्टर”...

उद्यानिकी तकनीकों से बदली किस्मत, किसान ने कमाए लाखों रुपये

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड के कछार गांव निवासी किसान महेश कश्यप आज आधुनिक खेती के जरिए सफलता की नई मिसाल बन गए हैं। कभी पारंपरिक खेती में बढ़ती लागत और कम मुनाफे से जूझ...

बड़ी खबर: क्राइम – रायपुर में बम बनाने की साजिश, एक आरोपी गिरफ्तार

By Reporter 5 / May 13, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें बम बनाने से जुड़े मामले में रायपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान विनय देवांगन के रूप में की गई है. मामला खमतराई...

पेट्रोल-डीजल बचाने से लेकर सोना नहीं खरीदने तक, पीएम मोदी ने देशवासियों से की बड़ी अपील

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
वडोदरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और जरूरत न होने पर सोने की खरीद टालने की अपील की है। गुजरात के वडोदरा में संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि...

NEET UG 2026 रद्द: पेपर लीक के आरोपों ने हिला दी परीक्षा व्यवस्था, देशभर में बड़ा फैसला

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
देश : महत्वपूर्ण मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 को लेकर बड़ा और चौंकाने वाला निर्णय सामने आया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने पेपर लीक के गंभीर आरोपों के बाद परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया है। इस कदम...

पूर्व पार्षद की स्विमिंग पूल में मौत, कान्हा किसली गए थे दोस्ती के साथ

By Reporter 5 / May 15, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। संतोषी नगर के मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड के पूर्व पार्षद अमित दास की हार्टअटैक से मौत हो गई है। इस घटना के बाद उनके परिवार वालो में दुख की लहर है। जानकारी सामने आई है कि वह अपने...

भोपाल में दिखा नई सोच का संकेत…ई-रिक्शा से शपथ ग्रहण में पहुंचे नेता, संदेश बना चर्चा का विषय

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
भोपाल : राजधानी भोपाल में एक अलग ही तस्वीर देखने को मिली, जब पारंपरिक वीआईपी काफिलों की जगह सादगी और जिम्मेदारी का संदेश सामने आया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोल-डीजल कम उपयोग करने की अपील का असर अब राजनीतिक गलियारों...

आम आदमी की जेब में बढ़ा वजन, आज से बढ़ा पेट्रोल डीजल का दाम

By Reporter 5 / May 15, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की कीमतों में आज 15 मई से बढ़ोतरी की गई है.इसके साथ ही आम आदमी की जेब में महंगाई का वजन बढ़ गया है. केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG की कीमतों...

छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड का बदला नाम, लोगो डिज़ाइन पर 2.5 लाख इनाम

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ में शहरी विकास को नई दिशा देते हुए “छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल” का नाम बदलकर अब “छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल” कर दिया गया है। इसके साथ ही नए नाम के अनुरूप आकर्षक लोगो...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *