बिग बाॅस 13′ के रनरअप आसिम रियाज को एक ट्वीट करना इतना भारी पड़ गया कि रातों रात ही ट्विटर पर #ShameOnAsimRiaz ट्रेंड होने लगा। दरअसल, आसिम ने अपने ट्वीट में कहा था लोग अपने करीबियों को भूलाकर जल्द ही भूल जाते हैं। उनका ये ट्वीट उस समय सामने आया था जब सोशल मीडिया पर शहनाज गिल के कुछ डांसिग वीडियोज सामने आए थे।
फिर क्या लोगों ने आसिम के इस ट्वीट पर शहनाज के साथ जोड़ दिया और उन्हें खूब खरी खोटी सुनाई। आम जनता ही नहीं कई स्टार्स ने भी आसिम के ट्वीट को गलत बताया और उन्हें लताड़ा।
ट्रोलिंग और मामला बढ़ता देख अब आसिम ने इस पर चुप्पी तोड़ी। उन्होंने इंस्टा अकाउंट पर स्टोरी शेयर कर खुद का बचाव किया। अपने इस पोस्ट में आसिम ने कहा कि ये सब उन्होंने अपने दोस्तों के लिए कहा था। इसके साथ ही उन्होंने लोगों को सहानुभूति ना लेने की सलाह दी।
आसिम ने लिखा-“दोस्तों मुझे आप सबकी अटेशन मिल गई है और अब मैं आप सबको ये साफ करना चाहता हूं कि मैंने पिछले महीने जम्मू से अपने एक अच्छे दोस्त को खो दिया और अब उसी समूह के मेरे कुछ दोस्त गोवा में पार्टी कर रहे हैं .. इसलिए मैं उन्हें ये सब बोल रहा था…उन्हें जिसे आप समझ रहे हैं और याद रखें कि अगर मैं कुछ भी कहना चाहता हूं तो मेरे अंदर इतनी हिम्मत है कि मैं सामने आकर बोलूं। मेरे भी कुछ करीबी हैं…घर वाले हैं तो प्लीज टारगेट करना बंद करो…लूपहाॅल्स के बारे में बात करना और सहानुभूति लेना बंद करें।”
इससे पहले आसिम रियाज ने अपने ट्वीट में लिखा था-”अभी कुछ डांसिंग क्लिप्स देखे… सच में लोग इतनी जल्दी अपनों को भूलकर आगे बढ़ जाते हैं। क्या बात क्या बात….. #Newwworld”
एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद शहनाज गिल काफी सदमे में चली गई थीं। उन्होंने सबसे अपना नाता तोड़ खुद को कुछ समय के लिए अकेला कर लिया था लेकिन अब धीरे-धीरे शहनाज अपनी नॉर्मल जिंदगी में वापस आ रही हैं।
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...
शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। भक्त मां की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यताओं...
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...
कांकेर। जिले से दिल दहलाने वाली ख़बर सामने आई है, यहां लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला लोहत्तर...
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...
मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की घटना के बाद उनकी तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों में टाइगर की बांह और सीने पर पट्टियां बंधी दिखाई दे रही हैं। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम...
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चलगली क्षेत्र के ग्रामीणों को महाअष्टमी के अवसर पर बड़ी सौगात मिली है। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया। लोक...