गाजर का सेवन आप भी सलाद या सब्जी के रूप में करते हैं तो सतर्क हो जाइए। अमेरिका में संक्रमित गाजर खाने से कई लोग बीमार हो गए हैं और एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। इस स्थिति को देखते हुए ग्रिमवे फार्म्स ने ऑर्गेनिक और छोटी गाजरों को वापस मंगाने का फैसला किया है। ये गाजर E. coli बैक्टीरिया से संक्रमित पाई गई थीं।
अमेरिका के सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन (सीडीसी) के अनुसार, अब तक 18 राज्यों से 39 संक्रमण के मामले सामने आए हैं, जिनमें 15 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। ग्रिमवे फार्म्स ने इन गाजरों को ट्रेडर जोस, होल फूड्स 365, टारगेट्स गुड एंड गेदर, वॉलमार्ट्स मार्केटसाइड और वेगमैन्स जैसे बड़े सुपर मार्केट्स को सप्लाई किया था।
ग्रिमवे फार्म्स ने बताया कि E. coli बैक्टीरिया से संक्रमित गाजर विशेष रूप से छोटे बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर इम्यून सिस्टम वाले लोगों के लिए खतरनाक हो सकती हैं। संक्रमण से उबरने में 24 घंटे से लेकर 10 दिन तक का समय लग सकता है।
सीडीसी ने कहा है कि संक्रमित गाजर अब शायद स्टोर्स में उपलब्ध नहीं होंगी, लेकिन यदि घरों में ये रखी हैं, तो इन्हें फेंक दें या स्टोर में लौटाकर पैसे वापस लें। संक्रमित गाजरों का सेवन न्यूयॉर्क, मिनेसोटा, वाशिंगटन, कैलिफोर्निया और ओरेगॉन में अधिकतर मामलों का कारण बना है।
संक्रमण के लक्षणों में पेट दर्द, दस्त और उल्टी शामिल हैं, जो बैक्टीरिया के संपर्क में आने के 3-4 दिन बाद दिख सकते हैं। कुछ गंभीर मामलों में किडनी की बीमारी हो सकती है और अस्पताल में भर्ती की आवश्यकता पड़ सकती है।
यह पहली बार नहीं है जब अमेरिका में E. coli संक्रमण का मामला सामने आया है। कुछ महीने पहले मैकडॉनल्ड्स के बर्गर में प्याज के टुकड़ों से ऐसा ही संक्रमण फैला था, जिसमें 104 लोग बीमार हुए और एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। आईसीएमआर की रिपोर्ट के अनुसार, E. coli संक्रमण भारत में भी होता है और यह प्रदूषित भोजन और पानी से फैलता है। विशेषज्ञों का कहना है कि सावधानी और स्वच्छता ही इस संक्रमण से बचाव का सबसे बेहतर तरीका है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
February 28, 2026 /
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...
By User 6 /
March 3, 2026 /
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...
By User 6 /
March 1, 2026 /
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
कुख्यात वित्त कारोबारी Jeffrey Epstein से जुड़े दस्तावेजों के नए बैच के सार्वजनिक होने के बाद अमेरिका समेत कई देशों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हीं दस्तावेजों में सामने आई एक तस्वीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है,...
By User 6 /
February 28, 2026 /
रायपुर, 27 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और उनके भविष्य को मजबूत बनाने...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
सोशल मीडिया की दुनिया में कब क्या वायरल हो जाए, कहना मुश्किल है। इन दिनों पाकिस्तान के रावलपिंडी से सामने आया एक अनोखा ब्राइडल फोटोशूट इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है। 70 वर्षीय मौलाना और उनकी 26 साल...
By User 6 /
February 26, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
प्रयागराज में दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ जांच तेज हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाबालिग पीड़ितों की मेडिकल जांच रिपोर्ट तैयार हो चुकी है और इसे बंद लिफाफे में जांच अधिकारी को सौंप...
By User 6 /
March 2, 2026 /
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...