Google Analytics Meta Pixel पीएम केयर्स फंड से खरीदे जाएंगे एक लाख पोर्टेबल ऑक्सीजन कंटेनर्स - Ekhabri.com

पीएम केयर्स फंड से खरीदे जाएंगे एक लाख पोर्टेबल ऑक्सीजन कंटेनर्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर के प्रकोप के बीच आक्सीजन की कमी पर बड़ा फैसला लिया है। उन्‍होंने पीएम केयर्स फंड (PM Cares Fund) से एक लाख पोर्टेबल ऑक्सीजन (Oxygen) कंटेनर्स खरीदने की मंजूरी दी है। प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में हुई उच्च-स्तरीय बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक में प्रधानमंत्री ने निर्देश दिया कि पोर्टेबल ऑक्सीजन कंटेनर्स को जल्द खरीद लिया जाए और राज्यों को उपलब्ध कराया जाए। इस वितरण में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों को तरजीह दी जाएगी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महामारी के काल में सामग्री के परिवहन में भारतीय वायुसेना के प्रयासों को अधिक गति और सुरक्षा के साथ बड़े पैमाने पर करने की जरूरत व्यक्त की है। उन्‍होंने प्रधानमंत्री निवास में भारतीय वायुसेना अध्यक्ष एयर चीफ मार्शल राकेश कुमार सिंह भदौरिया से कोविड महामारी में वायुसेना की ओर से किये जा रहे प्रयासों की जानकारी ली। बैठक में एयर चीफ मार्शल भदौरिया ने प्रधानमंत्री को सूचित किया किया कि वायुसेना 24 घंटे सतर्क है और देश विदेश से अपने बेड़े के बड़े विमानों के माध्यम से कोविड संबंधी सामग्री के परिवहन के हर क्षण तत्पर है। चालक दल के सदस्यों को इसी के हिसाब से तैयार रहने के निर्देश दिये गये हैं।

मोदी ने कहा कि ऑक्सीजन टैंकरों एवं आवश्यक सामग्री के परिवहन का काम अधिक गति और सुरक्षा के साथ बड़े पैमाने पर करने की जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा कि यह काम इस प्रकार से किया जाये कि वायुसेना के जवान एवं अधिकारी संक्रमण के शिकार नहीं हों तथा सामग्री का परिवहन भी पूरी सुरक्षा के साथ हो।

वायुसेना प्रमुख ने सूचित किया कि वायुसेना बड़े एवं मध्यम श्रेणी के विमानों को हर प्रकार के भौगोलिक क्षेत्रों में परिचालित कर रही है। उन्होंने यह भी बताया कि वायुसेना ने एक समर्पित कोविड एयर सपोर्ट सेल का गठन किया है जो विभिन्न मंत्रालयों एवं एजेंसियों के साथ कोविड संबंधी अभियानों में त्वरित समन्वय सुनिश्चित कर रही है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


जल जीवन मिशन घोटाला: फरार पूर्व IAS की तलाश में 21 शहरों में छापेमारी

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
जयपुर : जल जीवन मिशन घोटाला मामले में फरार पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल और अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। 17 फरवरी 2026 से शुरू हुआ विशेष तलाशी अभियान अब और व्यापक हो चुका है। 4...

रायपुर में युवती के अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी, 5 लाख की मांग

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...

रायपुर लौटते ही रमन सिंह से मिलने पहुंच रहे CM साय, क्या इस मुलाकात के पीछे है कोई बड़ा सियासी संकेत?

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।   जानकारी के मुताबिक,...

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, गर्भपात के बाद युवक गिरफ्तार

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...

छत्तीसगढ़ में शुरू होने वाला है गर्मी का ‘असली खेल’, अगले एक हफ्ते के लिए मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...

बिलासपुर में पुलिस टीम पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
Bilaspur Police Attack का एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के Bilaspur जिले के Bilha थाना क्षेत्र में बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...

IND vs ENG: अक्षर का कैच या बुमराह का ओवर…? सूर्या ने बताया क्या था मैच का टर्निंग प्वाइंट

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर अपनी अहमदाबाद की टिकट पक्की कर...

छत्तीसगढ़ का मिनी मसूरी: चिरमिरी की खूबसूरती जीत लेती है दिल

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
Chirmiri Hill Station Chhattisgarh राज्य के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। छत्तीसगढ़ में कई प्राकृतिक और मनमोहक जगहें हैं, लेकिन कोरिया जिले में स्थित चिरमिरी अपनी अलग पहचान रखता है। शांत वातावरण, ठंडी हवाएं और...

सुकमा में सबरी नदी हादसा: SBI कैशियर की डूबने से मौत

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
सुकमा : जिले के कोंटा ब्लॉक से एक दुखद खबर सामने आई है। होली का त्योहार मनाने के बाद सबरी नदी में डूबने से मौत का मामला सामने आया है, जिसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के एक कैशियर की...

विनोद तावडे को राज्यसभा प्रत्याशी बनने पर बृजमोहन अग्रवाल ने दी बधाई

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद तावडे राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि तावडे का अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक समझ संसद की...